9
BREAKING NEWS
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!गोपालगंज में सदर एसडीएम के सरकारी आवास पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट की रेड, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंप!लखीसराय में भीषण सड़क हादसा; ट्रक-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी समेत 5 की मौत, एक ही परिवार के 9 लोग थे सवार!कबड्डी में दम दिखाने का मौका; लखीसराय टीम के चयन के लिए कल होगा ट्रायल, जानिए उम्र और वजन की शर्त!
No menu items available
BREAKING
जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!मुजफ्फरपुर में दम दिखाएंगे लखीसराय के कबड्डी खिलाड़ी, 52वीं राज्य सब-जूनियर चैंपियनशिप के लिए टीम तैयार!गरीबी की चुनौतियों को पछाड़ कबड्डी के मैदान में चमकी बड़हिया की बेटी, आंचल का बिहार टीम में चयन!एक पंगत में हजारों लोग, न कोई वीआईपी न कोई भेदभाव… लखीसराय में गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मना!मोबाइल-रील्स की लत भी नशे से कम नहीं; डीएम हाई स्कूल में ब्रह्माकुमारी राधिका बहन ने बच्चों को किया जागरूक, दिलाई नशामुक्त जीवन की शपथ!वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस का शेखपुरा में बिगुल, बूथ स्तर तक अभियान तेज करने का फैसला; 26 नवंबर को पटना प्रदर्शन में जुटेंगे कार्यकर्ता!दहेज के एक लाख रुपये के लिए बारात लौटाने पर अड़े ‘दहेज दरिंदे’, रातभर चला हाईवोल्टेज ड्रामा; पुलिस के पहरे में हुई शादी!प्रकाश पर्व पर पटना साहिब पहुंचे तेजस्वी यादव, गुरु दरबार में टेका मत्था; नीतीश सेतु के नामकरण पर दी नई सलाह!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जनता मालिक है या भीड़ के आगे व्यवस्था बेबस? अनंत सिंह की शाही शादी में पत्तलों की ऐसी तस्वीर, जिसने खोल दी इंतजामों की पोल!
6 hours ago
कभी दरोगा तो कभी इंस्पेक्टर बनकर रचाई तीन शादियां; फर्जी वर्दी और आईकार्ड से करता था ठगी, सीतामढ़ी पुलिस ने दबोचा!
6 hours ago
काठमांडू में भारत को गोल्ड दिलाकर पटना लौटे दीपक, एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत!
6 hours ago
साइक्लिंग में पटना प्रमंडल का जलवा, 31 अंकों के साथ बना ओवरऑल चैंपियन; तिरहुत को मिला दूसरा स्थान!
6 hours ago
अनंत सिंह की बेटी की शादी में शाही ठाठ, घुड़दौड़ देखने उमड़ा जनसैलाब; बिजली टावरों पर चढ़े लोग, हाथी पर समधी मिलन करेंगे विधायक!
12 hours ago

Bihar News : लखीसराय में मेधावी छात्रों का सम्मान, 95.8% लाकर अर्चना बनीं स्कूल टॉपर!

लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित संत निरंकारी मिडिल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम धूमधाम से घोषित...

लखीसराय: शहर के नया बाजार स्थित संत निरंकारी मिडिल स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का परीक्षा परिणाम धूमधाम से घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां छात्र-छात्राओं को प्रगति पत्रक वितरित किए गए और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य अनय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक कक्षा के टॉप तीन छात्रों को मेडल, मोमेंटो और पेंसिल बॉक्स देकर प्रोत्साहित किया गया। इस वर्ष विद्यालय की छात्रा अर्चना कुमारी ने 95.8% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया, जिन्हें विशेष रूप से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कक्षा आठवीं से अयान, स्वीटी और उत्कर्ष, कक्षा सातवीं से सुप्रिया, खुशी और राहुल, तथा कक्षा छठी से कोमल, सोनल और सुहानी कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा पांचवीं के प्रिया, रुपेश और हर्ष, कक्षा चौथी के प्रतीक, आलोक और अन्नू कुमारी, कक्षा तीसरी के यश राज, सत्यम और दिव्या को भी पुरस्कार दिए गए।

इसी तरह कक्षा दूसरी के राज लक्ष्मी और आराध्या, कक्षा पहली के आयुष, लक्ष्यराज और गुनगुन, यूकेजी के रुद्रम, विवान और कनिका, एलकेजी के नायरा, मिश्का भारती और मोहित कुमार, तथा नर्सरी के महादेव, विराट और आरोही को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य अनय कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस वर्ष विद्यालय के 100% छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है, जो विद्यालय के लिए गर्व की बात है।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : धान खरीद में खेल या सिस्टम फेल? लखीसराय DM पर सरकार का शिकंजा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top