10
BREAKING NEWS
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
No menu items available
BREAKING
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
16 minutes ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
29 minutes ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
36 minutes ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
57 minutes ago
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!
7 hours ago

Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा और नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे PhD होल्डर्स और अतिथि सहायक...

पटना: बिहार में उच्च शिक्षा और नियुक्ति से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे PhD होल्डर्स और अतिथि सहायक प्राध्यापकों ने शनिवार को पटना में लोकभवन मार्च निकाला। पिछले 19 दिनों से आमरण अनशन कर रहे प्रदर्शनकारी बड़ी संख्या में आर ब्लॉक चौराहे पर जुटे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने आर ब्लॉक चौराहे पर डबल लेयर बैरिकेडिंग की थी। हालांकि, प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और उसे पार कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। मौके पर पुलिस बल के साथ रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई है।

UGC नियमों के पालन और उम्र सीमा बढ़ाने की मांग

प्रदर्शन कर रहे PhD होल्डर्स की प्रमुख मांगों में प्रोफेसर और सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति में UGC के नियमों का पालन, उम्र सीमा में बढ़ोतरी और राज्य सरकार की ओर से प्रस्तावित नए नियमों का विरोध शामिल है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से अतिथि सहायक प्राध्यापक के तौर पर काम करने के बावजूद उनकी नौकरी की स्थिरता को लेकर लगातार अनिश्चितता बनी हुई है।

11 महीने के लिए नियुक्त हुए, 8 साल से पढ़ा रहे

प्रदर्शन में शामिल असिस्टेंट गेस्ट प्रोफेसर डॉ. नितिन कुमार ने कहा कि उन्हें और उनके जैसे अन्य अतिथि सहायक प्राध्यापकों को शुरुआत में 11 महीने के लिए नियुक्त किया गया था, लेकिन वे करीब आठ वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं।

उनका कहना है कि वर्षों तक उच्च शिक्षा व्यवस्था में योगदान देने के बाद अब नौकरी जाने की चिंता बनी हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी मांगों को सरकार के सामने रखना उनका अधिकार है और इसी उद्देश्य से लोकभवन मार्च किया जा रहा है।

वहीं प्रदर्शन में शामिल डॉ. निखिल कुमार ने कहा कि वे अतिथि सहायक शिक्षक हैं और उनकी नौकरी को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उच्च शिक्षा व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी आने वाली पीढ़ी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आंदोलन कर रहे हैं।

हमने शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाया, अब हमें ही निकाल रहे

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक कॉलेजों में शिक्षण कार्य कर उच्च शिक्षा व्यवस्था को चलाने में योगदान दिया है। उनका आरोप है कि अब उन्हीं शिक्षकों को व्यवस्था से बाहर करने की कोशिश की जा रही है।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की है कि लंबे समय से कार्यरत अतिथि सहायक प्राध्यापकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए स्पष्ट नीति बनाई जाए और नियुक्ति प्रक्रिया में उनके अनुभव को उचित महत्व दिया जाए।

आर ब्लॉक पर 100 से अधिक जवान तैनात

लोकभवन मार्च को देखते हुए पटना प्रशासन ने आर ब्लॉक से लेकर लोकभवन की ओर जाने वाले मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। आर ब्लॉक चौराहे पर 100 से अधिक पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर वाटर कैनन भी रखे गए हैं। प्रदर्शनकारियों को निर्धारित स्थान से आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई स्तर की बैरिकेडिंग की गई है।

नेताओं और शिक्षकों का भी मिला समर्थन

PhD होल्डर्स के आंदोलन को राजनीतिक और शिक्षक संगठनों की ओर से भी समर्थन मिलने की बात सामने आई है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, चिराग पासवान ने भी उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से गेस्ट फैकल्टी को प्राथमिकता देने की मांग की थी।

फिलहाल आर ब्लॉक पर प्रदर्शन जारी है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने और बैरिकेडिंग पार करने से रोकने में जुटी है, जबकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर लोकभवन की ओर मार्च करने पर अड़े हुए हैं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: बिहार की दो शिक्षिकाओं को मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार, 5 सितंबर को राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top