1
BREAKING NEWS
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
17 hours ago
Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!
1 day ago
Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!
1 day ago
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
2 days ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
2 days ago

Jharkhand: सरसों तेल बना मौत की वजह? पलामू में एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत!

पलामू: पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की 19 दिनों के...

पलामू: पलामू जिले के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों की 19 दिनों के भीतर मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मौत का यह सिलसिला 19 जून से शुरू हुआ था, जो 6 जुलाई को परिवार की छठी सदस्य लाखो देवी की रिम्स में मौत के साथ थमा।

स्वास्थ्य विभाग की जांच में सामने आया है कि परिवार के सदस्यों की तबीयत विषाक्त सरसों तेल के सेवन से हुई ड्रॉप्सी बीमारी के कारण बिगड़ी थी। जांच में सरसों के तेल में आर्गेमोन (कंटीले) तेल की मिलावट पाई गई है।

जानकारी के अनुसार, सिक्का गांव निवासी कुलदीप महतो के परिवार में नौ सदस्य थे, लेकिन अब इस परिवार में सिर्फ तीन लोग ही बचे हैं। परिवार के सातवें सदस्य का अभी भी रिम्स में इलाज चल रहा है।

19 जून से शुरू हुआ मौत का सिलसिला

इस परिवार में पहली मौत 19 जून को परिवार के मुखिया कुलदीप महतो की हुई थी। इसके अगले दिन 20 जून को उनकी बेटी बबिता कुमारी ने दम तोड़ दिया।

इसके बाद 26 जून को दूसरी बेटी इंदु कुमारी, जबकि 28 जून को बहू श्वेता और बेटे नकुल मेहता की मौत हो गई।

परिवार की आखिरी सदस्य कुलदीप महतो की पत्नी लाखो देवी ने 6 जुलाई को रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

कैसे हुई मौत की वजह की पहचान?

लगातार हो रही मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू की। परिवार के घर में मौजूद खाने-पीने की चीजों की जांच कराई गई।

लैब जांच में सामने आया कि सरसों के तेल में आर्गेमोन तेल की मिलावट थी, जिसके सेवन से ड्रॉप्सी बीमारी हुई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसी जहरीले तेल के कारण परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ी और मौतें हुईं।

बताया जा रहा है कि परिवार ने करीब डेढ़ महीने पहले अपने खेत की सरसों से तेल निकलवाया था।

गांव में स्वास्थ्य विभाग का अभियान

मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिक्का गांव में विशेष सर्वे अभियान चलाया।

195 घरों के 1378 लोगों का स्वास्थ्य सर्वे किया गया, जिसमें संदिग्ध पाए गए 59 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए। जांच में सभी स्वस्थ पाए गए।

विभाग ने ग्रामीणों को दूषित तेल के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है। साथ ही कृषि विभाग को सरसों की फसल में उगने वाले कंटीले जहरीले खरपतवार (आर्गेमोन) को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाने की सिफारिश की गई है।

अब सिर्फ तीन सदस्य बचे

कुलदीप महतो के परिवार में अब सिर्फ तीन सदस्य बचे हैं। उनका एक बेटा अनुज मेहता मजदूरी के कारण गांव से बाहर था, इसलिए वह सुरक्षित है। वहीं परिवार का एक पोता अपनी नानी के घर रहने के कारण बच गया।

एक ही परिवार के छह लोगों की मौत ने सिक्का गांव में मातम पसार दिया है। स्वास्थ्य विभाग अब पूरे क्षेत्र में जहरीले तेल और ड्रॉप्सी बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक करने में जुटा है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: जमशेदपुर में मलेरिया का कहर, 9 दिन में 1167 केस, 5 बच्चों की मौत, ब्रेन मलेरिया ने बढ़ाई चिंता!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top