1
BREAKING NEWS
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!Bihar: कटिहार में स्मैक तस्करी के आरोप में भाई-बहन गिरफ्तार, 28 ग्राम स्मैक और 58 हजार रुपये बरामद!Jharkhand: सीएम हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्र, JMM समर्थकों से भिड़े; रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में तनाव!Bihar: पटना में PhD होल्डर्स का लोकभवन मार्च, आर ब्लॉक पर बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़े प्रदर्शनकारी!
No menu items available
BREAKING
Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!Jharkhand: अहमदाबाद विमान हादसे में साहसिक कार्य के लिए रांची की अर्चना रेशमा मिंज को राष्ट्रपति पुलिस पदक!Jharkhand: JSSC-CGL गड़बड़ी मामले में CID ने आम लोगों से मांगी सूचना, जारी किया नंबर!Jharkhand: हजारीबाग में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल!Jharkhand: झारखंड की सीमेंट फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत, एक मजदूर गंभीर!Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!Jharkhand: देवघर में बिहार के BDO राकेश चौधरी की संदिग्ध मौत, पत्नी ने महिला शिक्षक पर लगाए गंभीर आरोप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: डाकघर की चौखट से कांवरिया पथ तक पहुंची जनसेवा, सेवा भाव लेकर रवाना हुआ डाक कर्मियों का जत्था!
18 hours ago
Bihar: किशनगंज अंचल कार्यालय में किन्नरों का हंगामा, ताली बजाकर जताया विरोध; भूदान की जमीन के दाखिल-खारिज पर विवाद!
1 day ago
Bihar: DMCH में मरीज के साथ ये कैसा सलूक? ट्रॉली की जगह फर्श पर घसीटा गया लावारिस मरीज, वीडियो ने खोल दी अस्पताल की व्यवस्था की पोल!
1 day ago
Bihar: नालंदा में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज में तोड़फोड़; रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप!
2 days ago
Bihar: BSc नर्सिंग रिजल्ट पर छात्रों का हंगामा, 90% फेल होने का आरोप; SH-2 पर लगाया जाम!
2 days ago

Jharkhand: जमशेदपुर में मलेरिया का कहर, 9 दिन में 1167 केस, 5 बच्चों की मौत, ब्रेन मलेरिया ने बढ़ाई चिंता!

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। 29 जून से 7...

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप तेजी से खतरनाक रूप लेता जा रहा है। 29 जून से 7 जुलाई के बीच 22,287 जांच में 1,167 लोग मलेरिया पॉजिटिव पाए गए हैं। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्रों को हाई अलर्ट पर रखा है, ताकि संक्रमण शहर तक फैलने से रोका जा सके।

सबसे ज्यादा चिंता ब्रेन मलेरिया को लेकर है। जिले में अब तक 5 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 से अधिक मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। करीब 1,059 मरीज अस्पतालों में इलाजरत हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

जमशेदपुर के पोटका, मुसाबनी और डुमरिया क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित बताए जा रहे हैं। पोटका में चार बच्चों की मौत के बाद गांवों में दहशत का माहौल है। सैकड़ों गांव इस बीमारी की चपेट में हैं, और कई जगहों पर लोग डर के कारण घरों में सिमट गए हैं। जुगसलाई, चाकुलिया और शहरी इलाकों में भी संक्रमण फैलने लगा है।

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष जांच अभियान तेज कर दिया हैगांव-गांव जांच, दवा का छिड़काव और घर-घर सर्वे किया जा रहा है। एमजीएम अस्पताल के 125 डॉक्टरों की टीम चार प्रखंडों में तैनात है, जबकि केंद्रीय टीम भी निगरानी कर रही है।

डॉक्टरों के अनुसार मलेरिया के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो रहा है। तेज बुखार, ठंड लगना, सिरदर्द, उल्टी और कमजोरी इसके मुख्य लक्षण हैं। वहीं ब्रेन मलेरिया में बेहोशी, दौरे, मानसिक भ्रम और सांस लेने में परेशानी जैसे गंभीर संकेत सामने आते हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सरकारी अस्पतालों में जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त है। मरीजों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार पूरी दवा लेना जरूरी है, इलाज बीच में छोड़ना खतरनाक हो सकता है।

बचाव के लिए मच्छरदानी का इस्तेमाल, साफ-सफाई, पानी जमा न होने देना और पूरी बाजू के कपड़े पहनना जरूरी बताया गया है।

डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि लापरवाही ही मौत की बड़ी वजह बन रही है। कई लोग शुरुआती लक्षणों पर ध्यान नहीं देते और जब हालत बिगड़ती है तब अस्पताल पहुंचते हैं। आने वाले दिनों में मामलों के और बढ़ने की आशंका जताई गई है।

उपायुक्त राजीव रंजन ने कहा है कि पूरा स्वास्थ्य महकमा इस बीमारी की रोकथाम में जुटा हुआ है और लोगों से अपील की गई है कि किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

स्थिति साफ संकेत दे रही है कि अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई, तो यह प्रकोप और भी गंभीर रूप ले सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: दुनिया के निवेशक क्यों आ रहे हैं झारखंड की ओर? जानिए पूरी कहानी!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top