15
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
4 hours ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
4 hours ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
4 hours ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
5 hours ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
5 hours ago

Bihar: साहब का ‘5 हजार वाला रेट’ बना मुसीबत, निगरानी के जाल में फंसा अमीन!

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अमीन अनिल कुमार...

जहानाबाद: जहानाबाद जिले के मखदुमपुर अंचल कार्यालय में निगरानी विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अमीन अनिल कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अमीन पर जमीन नापी के नाम पर 5 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

विजिलेंस की अचानक हुई इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी भी सकते में आ गए।

जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर अंचल क्षेत्र के निवासी विमलेश कुमार उर्फ राखी वर्मा ने अपनी 26 डिसमिल जमीन की नापी के लिए बीते 5 फरवरी को ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन के बाद वह लगातार अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे थे, लेकिन आरोप है कि अमीन अनिल कुमार हर बार किसी न किसी कारण से काम को टालता रहा।

इसके बाद अमीन ने जमीन की नापी करने के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रिश्वत मांगे जाने से परेशान होकर शिकायतकर्ता विमलेश कुमार ने इसकी लिखित शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाए जाने के बाद अमीन को पकड़ने के लिए योजना बनाई गई।

बुधवार को तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता मखदुमपुर अंचल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम पहुंचे। जैसे ही उन्होंने केमिकल लगे 5 हजार रुपये के नोट अमीन अनिल कुमार को दिए, पहले से मौजूद निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया।

तलाशी के दौरान अमीन के पास से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई। इसके बाद विजिलेंस की टीम आरोपी अमीन को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

निगरानी विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पति-पत्नी और वो…फिर जो हुआ, देखने वालों की भीड़ लग गई!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top