20
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
4 hours ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
4 hours ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
4 hours ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
4 hours ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
5 hours ago

Jharkhand: गरीबों की किस्मत बेचने का करोड़ों का खेल, धनबाद में खंडहर से निकली ‘लॉटरी फैक्ट्री’, पुलिस भी रह गई हैरान!

धनबाद: कोयलांचल में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित...

धनबाद: कोयलांचल में अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित लॉटरी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए जर्जर बीसीसीएल क्वार्टर में चल रही मिनी प्रिंटिंग यूनिट का भंडाफोड़ किया है।

चिरकुंडा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से करीब 1 करोड़ रुपये की लॉटरी टिकट, प्रिंटिंग मशीनें और अन्य उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, यहां अवैध रूप से लॉटरी टिकटों की छपाई, पैकिंग और सप्लाई का काम चल रहा था।

खंडहर क्वार्टर बना था ‘लॉटरी फैक्ट्री’ का अड्डा

बताया जा रहा है कि बीसीसीएल का एक पुराना और लंबे समय से बंद पड़ा क्वार्टर इस अवैध धंधे का ठिकाना बना हुआ था। बाहर से देखने पर यह जगह वीरान नजर आती थी, लेकिन अंदर कथित तौर पर करोड़ों के अवैध कारोबार का खेल चल रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तैयार और अधछपे लॉटरी टिकटों के साथ प्रिंटिंग से जुड़े कई सामान जब्त किए हैं। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिहार-बंगाल तक फैला था नेटवर्क!

पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई गई है कि यह अवैध लॉटरी नेटवर्क सिर्फ धनबाद तक सीमित नहीं था। यहां तैयार टिकटों की सप्लाई झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में किए जाने की बात सामने आई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इस नेटवर्क से कितनी रकम का लेन-देन हुआ है।

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

निरसा एसडीपीओ लिलेश्वर महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, बरामद मशीनें और सामग्री इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि यह कारोबार लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा था।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तैयारी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: श्रावणी मेले में पहली बार आसमान से बाबा के दर्शन, देवघर से बासुकीनाथ अब सिर्फ 15 मिनट दूर, हेलीकॉप्टर सेवा 4 अगस्त से शुरू!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top