19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
3 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
3 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
3 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
3 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Jharkhand: बोकारो में ‘नो दहेज’ शादी का बड़ा संदेश, बैलगाड़ी में निकली बारात, कुड़माली धुन पर झूमे बराती!

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने दिखावे और...

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले के कसमार प्रखंड से एक ऐसी शादी की कहानी सामने आई है, जिसने दिखावे और खर्चीले ट्रेंड के बीच सादगी की एक मजबूत मिसाल पेश कर दी। तेलियाडीह टांगटोना निवासी शिव महतो के बेटे जनार्दन कुमार महतो की शादी मुंगो बगदा की श्वेता कुमारी के साथ पूरे पारंपरिक अंदाज में संपन्न हुई, लेकिन इस शादी को खास बना दिया उस एक फैसले ने—न दहेज लिया गया और न ही लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ।

दूल्हा बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकला। फूलों और पारंपरिक सजावट से सजी बैलगाड़ी जैसे ही गांव की गलियों से गुजरी, लोग घरों से बाहर निकल आए। हर कोई इस अनोखी बारात को देखने के लिए उत्साहित नजर आया। पीछे-पीछे बराती कुड़माली लोकधुनों पर झूमते, गाते और नाचते हुए पैदल ही बगदा गांव तक पहुंचे। पूरे रास्ते में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

इस आयोजन को खास बनाने में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंजूरा के मिथिलेश महतो ने बैलगाड़ी को रंग-रोगन कर नया रूप दिया, जबकि डुमरकुदर के भुवनेश्वर महतो और उनके साथियों ने फूलों और पारंपरिक सामग्री से उसे बेहद आकर्षक ढंग से सजाया। सजी-धजी बैलगाड़ी इस शादी की सबसे बड़ी पहचान बन गई।

बरसों बाद इलाके में निकली इस तरह की पारंपरिक बारात ने लोगों को पुराने दौर की याद दिला दी। बारात पूरी तरह कुड़माली संस्कृति में रंगी हुई थी—घोड़ा नाच, लोकगीत और पारंपरिक वेशभूषा ने माहौल को जीवंत कर दिया। स्थानीय लोग भी खुद को रोक नहीं पाए और इस अनोखी पहल का हिस्सा बनते चले गए।

दूल्हा और दुल्हन ने साफ शब्दों में कहा कि शादी एक पवित्र संस्कार है, इसे लेन-देन या सौदेबाजी का माध्यम नहीं बनाना चाहिए। उनका मानना है कि इस तरह की सादगीपूर्ण और दहेज-मुक्त शादियां समाज को सही दिशा देती हैं और हमारी लोक संस्कृति को जिंदा रखती हैं।

पूरे विवाह की रस्में कुड़माली समाज के पारंपरिक नेगचार के अनुसार पूरी की गईं। न कोई दिखावा, न कोई फिजूलखर्ची—बस परंपरा, संस्कार और अपनापन। आज जब शादियों में लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, ऐसे समय में बोकारो की यह शादी एक नई सोच के साथ सामने आई है।

यह सिर्फ एक शादी नहीं, बल्कि समाज के लिए एक संदेश है—कि खुशियां दिखावे में नहीं, बल्कि सादगी और संस्कार में बसती हैं।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top