16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
15 minutes ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
21 minutes ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
38 minutes ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
45 minutes ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
1 hour ago

Jharkhand: झारखंड में बदलेगी उच्च शिक्षा की तस्वीर, AI-रोबोटिक्स से सेमीकंडक्टर तक होगी पढ़ाई!

रांची: झारखंड में उच्च और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...

रांची: झारखंड में उच्च और तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था में बदलाव और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाली योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के अंदर झारखंड विश्वविद्यालय सेवा आयोग को पूरी तरह कार्यरत किया जाए, ताकि विश्वविद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया को गति मिल सके।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को बदलते समय की जरूरतों के अनुसार तैयार करना जरूरी है। इसके लिए उच्च शिक्षा में आधुनिक तकनीक और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए।

सरकार अब तकनीकी संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, टेक्सटाइल डिजाइन और लॉजिस्टिक्स जैसे नए कोर्स शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना है।

मुख्यमंत्री ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों तक शिक्षा ऋण की सुविधा पहुंचाई जाए, ताकि आर्थिक परेशानी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

बैठक में बीआईटी सिंदरी को यूनिटरी यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी। मुख्यमंत्री ने संस्थान को आधुनिक तकनीकी शिक्षा और शोध के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

इसके अलावा राज्य के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लाइव ऑनलाइन क्लास शुरू करने की योजना पर भी चर्चा हुई। शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय और बीबीएमके धनबाद से की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने राज्य के नौ जिलों में तकनीकी शिक्षा क्लस्टर विकसित करने और कोचिंग रेगुलेटरी अथॉरिटी को जल्द सक्रिय करने का भी निर्देश दिया।

सरकार का मानना है कि इन योजनाओं के लागू होने से झारखंड के युवाओं को आधुनिक शिक्षा के साथ रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, इन योजनाओं की सफलता अब इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर निर्भर करेगी।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top