30
BREAKING NEWS
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं... तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?Jharkhand: जमीन हमारी… हक तुम्हारा क्यों? बोकारो में विस्थापितों ने DC आवास घेरकर दी चेतावनी!Bihar: आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल! जहानाबाद में चोर काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार, 3 घंटे थमीं ट्रेनें!Bihar: लैला के दीदार में बुर्के में पहुंचे राठौर, खुला राज तो पड़े थप्पड़! जहानाबाद में ‘इश्क का अनोखा मामला’
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!
1 hour ago
Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!
1 hour ago
Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!
1 hour ago
Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!
2 hours ago
Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!
2 hours ago

Bihar News : बिहार कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक बैठक संपन्न, खेल विकास पर बड़े फैसले!

पटना/दानापुर: बिहार में कबड्डी खेल के विकास और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार स्टेट...

पटना/दानापुर: बिहार में कबड्डी खेल के विकास और ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा की बैठक दानापुर के शिवाला मोड़ स्थित घिरने एम्यूजमेंट पार्क में आयोजित की गई।

इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बिहार स्टेट कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने की। बैठक में राज्य सचिव विपुल कुमार सिंह ने वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के चेयरमैन डॉ.ओमप्रकाश एवं लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान सहित सभी अतिथियों का पारंपरिक तरीके से बुके और चादर भेंट कर स्वागत किया।

इस अवसर पर खेल जगत से जुड़े कई प्रमुख पदाधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य संरक्षक एवं बिहार म्यूजियम के महानिदेशक अंजनी कुमार सिंह, बिहार स्टेट कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष रमाकांत सिंह, तथा बिहार राज्य कबड्डी एसोसिएशन के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव एवं विशेष प्रतिनिधि शामिल रहे।

बैठक में सत्र 2026-27 के लिए होने वाली खेल गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसमें सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के साथ-साथ राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

संगठन द्वारा यह निर्णय लिया गया कि ग्रामीण स्तर से खिलाड़ियों को खोजकर उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र (ट्रेनिंग सेंटर) खोले जाएंगे, जिससे प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिल सके।

इसके साथ ही प्रत्येक जिले में एथलीट कमेटी के गठन का भी निर्णय लिया गया, ताकि खिलाड़ियों के चयन, प्रशिक्षण और विकास प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाया जा सके।

बैठक में सभापति कुमार विजय सिंह ने प्रस्ताव रखा कि भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा लागू नई खेल नीति 2025 के तहत सभी जिला और राज्य स्तरीय संघों को नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अंत में अध्यक्ष अपूर्व सुकांत ने सभी पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और बैठक की समाप्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार में कबड्डी और ग्रामीण खेलों के विकास के लिए संगठन लगातार प्रयासरत रहेगा और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : परीक्षा में सख्ती के दावे… लेकिन तस्वीरों ने खोल दी पोल?

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top