14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
1 hour ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
1 hour ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
2 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
2 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
2 hours ago

Sheikhpura News : सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित व संवर्धित करने के उद्देश्य 01 मार्च को मनेगा वसंत पंचमी महोत्सव

जिला मुख्यालय शेखपुरा स्थित परेड ग्राउंड में 01 मार्च को कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के...

जिला मुख्यालय शेखपुरा स्थित परेड ग्राउंड में 01 मार्च को कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वाधान में बसंत पंचमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत शास्त्रीय वादन एवं गायन, नृत्य, सुगम संगीत के साथ-साथ चित्रकला, फेस आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शेखपुरा द्वारा बताया गया कि फेस आर्ट एवं पेंटिंग प्रतियोगिता 01 मार्च को दोपहर 02 बजे से शुरू होकर शाम 04 बजे तक आयोजित होगी तथा शाम 05 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होने यह भी बताया कि पेंटिंग प्रतियोगिता में सोशल मीडिया के फायदे, जनसंख्या वृद्धि के रोकथाम, महिला सशक्तिकरण एवं होली पर्व की महत्ता जबकि फेस आर्ट प्रतियोगिता का थीम- भारतीय जनजाति, धार्मिक प्रतीक, जल-जीवन-हरियाली एवं सोशल मीडिया का दुरुपयोग निर्धारित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। 

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 27 फरवरी तक जमा करें आवेदन 

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न विधाओं के इच्छुक कलाकार जो प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं वे अपना आवेदन अपनी विवरणी के साथ विगत वर्षों में किये गये प्रदर्शनों की छायाप्रति के साथ अपना आवेदन जिला समाहरणालय शेखपुरा में स्थित सामान्य शाखा में 27 फरवरी तक जमा कर सकते हैं अथवा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उनके द्वारा सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के छात्रों से कार्यक्रम में भाग लेने एवं विद्यालय प्रधान/संचालकों से अधिक-से-अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।

01 मार्च को आयोजित होने वाले बसंत महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा भी व्यापक तैयारियां की जा रही है। इसके लिए विभिन्न वरीय पदाधिकारियों की देखरेख में आयोजन समिति का गठन किया गया है तथा कार्य आवंटित करते हुए ससमय तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के लिए मंच संचालन, साफ-सफाई, लाइटिंग,गेट एवं स्टॉल निर्माण, पेंटिंग एवं फेस प्रतियोगिता का आयोजन सहित विधि व्यवस्था संधारण हेतु विभिन्न पदाधिकारियों को जिम्मेवारी देते हुए ससमय तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया गया है।  

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top