16
BREAKING NEWS
औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!जब नेपाल पर टूटा आफत का सैलाब, मदद लेकर पहुंच गए सोनू सूद; बोले- नेपाल, आप अकेले नहीं हैं!लखीसराय में 22 हजार चालान पर लगेगा ‘लोक अदालत’ का ब्रेक, 12 सितंबर को होगा हिसाब!लखीसराय स्टेशन के पास खुला ‘क्वॉलिटी किंग’, पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़!
No menu items available
BREAKING
औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!सुरक्षा की गुहार के 3 दिन बाद तेजप्रताप का बड़ा दावा, धमकी भी मिली और पैसे भी मांगे!त्योहारी भीड़ से निपटने की तैयारी, बिहार की इन ट्रेनों में बढ़ेंगे AC कोच; यात्रियों को मिलेगी राहत!दानापुर स्टेशन पर टिकट चेकिंग का ‘एक्शन’, 14 ट्रेनों में मचा हड़कंप; 320 यात्री धराए!नेपाल की तबाही के बीच भारत का ‘मदद मिशन’ तेज, पांचवीं खेप में 11 सदस्यीय बचाव दल और 5.5 टन दवाएं रवाना!पहाड़ से उतरा पानी, शहर में मचा हाहाकार! सासाराम के मोहल्लों में ‘सैलाब’, घर-दुकान तक डूबे!डीएपी खाद की आड़ में 1.20 करोड़ की विदेशी शराब, ट्रक से 1109 कार्टन बरामद; छह गिरफ्तार!कटिहार में डिजिटल हाजिरी का ‘खेल’! स्कूल में नहीं, दूसरे राज्य में थे शिक्षक… फिर भी लग गई अटेंडेंस!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, 2 आरोपी गिरफ्तार; तीसरे की तलाश में SIT का एक्शन!
3 hours ago
किशनगंज में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ की ब्राउन शुगर जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार!
3 hours ago
नेपाल की मदद को दुनिया आगे आई, PM बालेन ने जताया आभार!
3 hours ago
नोटिस को किया नजरअंदाज तो पहुंच गया बुलडोजर वाला प्रशासन; रसल हाई स्कूल की जमीन से हटा कब्जा, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप!
14 hours ago
कैबिनेट में ‘गरम’ हुई कुर्सियां! दो मंत्री आमने-सामने, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप; बाहर निकला टोल का फरमान!
14 hours ago

Bihar: PK को फिर लगा झटका, चेतना झांब ने छोड़ा जनसुराज, BJP में एंट्री से गरमाई सियासत!

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर...

पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को एक के बाद एक झटके लगते दिख रहे हैं। गुरुवार को फिल्म डायरेक्टर और बिजनेस वूमेन चेतना झांब ने जनसुराज का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। उनके साथ फतुहा की प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और वीआईपी नेता आनंद मधुकर यादव भी भाजपा में शामिल हो गए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नए नेताओं के आने से संगठन को मजबूती मिलेगी।

PK के खिलाफ पोस्टर वार, पटना में लिखा- ‘झांकी बाकी है…’

इधर, पटना की सड़कों पर प्रशांत किशोर को लेकर लगाए गए पोस्टर ने राजनीतिक माहौल और गर्म कर दिया है। पोस्टर में लिखा गया है-केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी हैं, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए।

पोस्टर के नीचे “सौजन्य: बांकीपुर की जनता” लिखा गया है। पोस्टर में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने दिखाया गया है। हालांकि पोस्टर किसने लगाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

केसी सिन्हा के BJP में जाने से जनसुराज को झटका

इससे पहले जनसुराज के बांकीपुर से जुड़े प्रमुख चेहरे प्रोफेसर केसी सिन्हा भाजपा में शामिल हो चुके हैं। केसी सिन्हा 2025 विधानसभा चुनाव में जनसुराज के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे।

उनके भाजपा में शामिल होने के बाद जनसुराज के कई पूर्व प्रत्याशी भी भाजपा के साथ आ गए। दीघा के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर के पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली।

पूर्व नेताओं ने PK पर साधा निशाना

भाजपा में शामिल होने के बाद गोपाल सिंह ने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि अहंकारी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता और जनसुराज के पास स्पष्ट विजन नहीं है।

वहीं बिट्टू सिंह ने आरोप लगाया कि जनसुराज में जमीनी कार्यकर्ताओं की जगह पैसे देकर लोगों को जोड़ने का काम किया जाता है।

कौन हैं चेतना झांब?

जनसुराज छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं चेतना झांब की कहानी भी चर्चा में है। कभी आर्थिक तंगी के दौर से गुजरने वाली चेतना ने कॉल सेंटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने एयर होस्टेस के रूप में काम किया, फिल्मों में कदम रखा और बिजनेस की दुनिया में पहचान बनाई।

बताया जाता है कि उन्होंने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग कंपनी भी खड़ी की। वह फिल्म निर्माण से भी जुड़ी रही हैं और हॉलीवुड प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करने का दावा किया जाता है।

बांकीपुर की लड़ाई में बढ़ा सियासी तापमान

बांकीपुर उपचुनाव से पहले नेताओं के दल बदल और पोस्टर वार ने चुनावी माहौल को और दिलचस्प बना दिया है। एक तरफ भाजपा अपने कुनबे को मजबूत करने में जुटी है, वहीं प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के सामने अपने नेताओं को साथ बनाए रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top