28
BREAKING NEWS
Jharkhand: झारखंड में 13 लाख महिलाओं-बच्चों का पोषण आहार बंद, अन्नपूर्णा देवी ने सरकार को घेरा, पूछा- इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है सरकार?Jharkhand: जमशेदपुर में चोरों का ‘ऑपरेशन बाजार’, 12 दुकानों के ताले टूटे, लाखों के नुकसान की आशंका!Jharkhand: गुमला में अंधविश्वास की खौफनाक सजा, डायन-बिसाही के शक में 75 साल के वृद्ध की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Jharkhand: ड्रग्स की डील से पहले पुलिस ने बिछाया जाल… चतरा में तीन तस्कर दबोचे गए, लाखों की ब्राउन शुगर बरामद!Bihar: वैशाली में महिला होमगार्ड से हैवानियत का आरोप, फिजिकल ट्रेनर पर अगवा कर रेप का केस; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप!Bihar: एशिया के ट्रैक पर बिहार का जलवा, सेतु मिश्रा ने जीते गोल्ड और सिल्वर, बने इतिहास रचने वाले पहले खिलाड़ी!Bihar: पटना के बेउर में दरिंदगी की कोशिश, 7 साल की बच्ची को बनाया निशाना, ग्रामीणों ने आरोपी दबोचा!Bihar: गया-नवादा में गरीबों के खाते में अरबों, खुशी से ज्यादा डर ने बढ़ाई धड़कन!Jharkhand: कोडरमा में नेपाली महिला की मौत का रहस्य, पति नेपाल भागने से पहले पकड़ाया, सिर की चोट ने बढ़ाया शक!Bihar: डकैती के बाद बंगाल में छिपे थे बदमाश… भागलपुर पुलिस ने तारापीठ से खींच निकाला पूरा गैंग!Bihar: सरकार का इंतजार नहीं… युवाओं ने खुद उठाया बीड़ा, जलकुंभी हटाकर बदल रहे हैं बाबा धाम की तस्वीर!Bihar: पटना को अगस्त में मिलेगा जाम से छुटकारा, GPO गोलंबर से बाइपास तक फर्राटा भरेंगे वाहन, 292 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार!Bihar: रास्ते के विवाद में आर्मी जवान और पिता की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत!Bihar: आखिरी विदाई देने पहुंचे थे लोग… कब्रिस्तान में अचानक दौड़ा करंट, मच गई चीख-पुकार!Jharkhand: जमशेदपुर में डेढ़ करोड़ का पन्ना पत्थर बरामद, बहरागोड़ा पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: झारखंड में 13 लाख महिलाओं-बच्चों का पोषण आहार बंद, अन्नपूर्णा देवी ने सरकार को घेरा, पूछा- इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है सरकार?Jharkhand: जमशेदपुर में चोरों का ‘ऑपरेशन बाजार’, 12 दुकानों के ताले टूटे, लाखों के नुकसान की आशंका!Jharkhand: गुमला में अंधविश्वास की खौफनाक सजा, डायन-बिसाही के शक में 75 साल के वृद्ध की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार!Jharkhand: ड्रग्स की डील से पहले पुलिस ने बिछाया जाल… चतरा में तीन तस्कर दबोचे गए, लाखों की ब्राउन शुगर बरामद!Bihar: वैशाली में महिला होमगार्ड से हैवानियत का आरोप, फिजिकल ट्रेनर पर अगवा कर रेप का केस; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप!Bihar: एशिया के ट्रैक पर बिहार का जलवा, सेतु मिश्रा ने जीते गोल्ड और सिल्वर, बने इतिहास रचने वाले पहले खिलाड़ी!Bihar: पटना के बेउर में दरिंदगी की कोशिश, 7 साल की बच्ची को बनाया निशाना, ग्रामीणों ने आरोपी दबोचा!Bihar: गया-नवादा में गरीबों के खाते में अरबों, खुशी से ज्यादा डर ने बढ़ाई धड़कन!Jharkhand: कोडरमा में नेपाली महिला की मौत का रहस्य, पति नेपाल भागने से पहले पकड़ाया, सिर की चोट ने बढ़ाया शक!Bihar: डकैती के बाद बंगाल में छिपे थे बदमाश… भागलपुर पुलिस ने तारापीठ से खींच निकाला पूरा गैंग!Bihar: सरकार का इंतजार नहीं… युवाओं ने खुद उठाया बीड़ा, जलकुंभी हटाकर बदल रहे हैं बाबा धाम की तस्वीर!Bihar: पटना को अगस्त में मिलेगा जाम से छुटकारा, GPO गोलंबर से बाइपास तक फर्राटा भरेंगे वाहन, 292 करोड़ का फ्लाईओवर तैयार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: झारखंड में 13 लाख महिलाओं-बच्चों का पोषण आहार बंद, अन्नपूर्णा देवी ने सरकार को घेरा, पूछा- इतनी संवेदनहीन कैसे हो सकती है सरकार?
39 seconds ago
Jharkhand: जमशेदपुर में चोरों का ‘ऑपरेशन बाजार’, 12 दुकानों के ताले टूटे, लाखों के नुकसान की आशंका!
7 minutes ago
Jharkhand: गुमला में अंधविश्वास की खौफनाक सजा, डायन-बिसाही के शक में 75 साल के वृद्ध की कुदाल से हत्या, आरोपी गिरफ्तार!
11 minutes ago
Jharkhand: ड्रग्स की डील से पहले पुलिस ने बिछाया जाल… चतरा में तीन तस्कर दबोचे गए, लाखों की ब्राउन शुगर बरामद!
17 minutes ago
Bihar: वैशाली में महिला होमगार्ड से हैवानियत का आरोप, फिजिकल ट्रेनर पर अगवा कर रेप का केस; ब्लैकमेलिंग का भी आरोप!
34 minutes ago

Bihar: एशिया के ट्रैक पर बिहार का जलवा, सेतु मिश्रा ने जीते गोल्ड और सिल्वर, बने इतिहास रचने वाले पहले खिलाड़ी!

पटना: बिहार के युवा धावक सेतु मिश्रा ने अपनी रफ्तार से पूरे एशिया को चौंका दिया है। चीन में आयोजित...

पटना: बिहार के युवा धावक सेतु मिश्रा ने अपनी रफ्तार से पूरे एशिया को चौंका दिया है। चीन में आयोजित एशियाई अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सेतु ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने बिहार के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया।

सेतु मिश्रा ने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। वह एशियाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दो पदक जीतने वाले बिहार के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

पुरुषों की 4×400 मीटर रिले फाइनल में सेतु भारतीय टीम के लिए तीसरे लेग में दौड़े। उन्होंने शानदार गति और आत्मविश्वास के साथ दौड़ लगाते हुए चीन के धावक को कड़ी चुनौती दी और भारत की स्थिति मजबूत बनाए रखी। इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारतीय टीम ने रजत पदक हासिल किया।

इससे पहले 4×400 मीटर मिश्रित रिले में भी सेतु भारतीय टीम का हिस्सा रहे, जहां टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। पदक जीतने के बाद जब तिरंगा लहराया और राष्ट्रगान गूंजा तो सेतु की मेहनत का गौरव पूरे देश ने महसूस किया।

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने सेतु मिश्रा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बिहार के खेल इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सेतु जैसे खिलाड़ी राज्य के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।

सेतु मिश्रा की यह कामयाबी सिर्फ दो पदकों की कहानी नहीं है, बल्कि बिहार में बदलती खेल संस्कृति और नई प्रतिभाओं के उभरने का संकेत भी है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
error: Content is protected !!
Scroll to Top