16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
4 hours ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
4 hours ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
4 hours ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
4 hours ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
5 hours ago

Jharkhand: घर के बाहर मिला धमकी भरा पोस्टर… युवती पर लगा मुखबिरी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच!

लातेहार: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम से लगाए गए एक धमकी भरे पोस्टर...

लातेहार: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र में टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के नाम से लगाए गए एक धमकी भरे पोस्टर से इलाके में सनसनी फैल गई है। माइल गांव के सेमरहट टोला में एक युवती के घर के बाहर पोस्टर चिपकाकर उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में युवती और उसके परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर कमलेश प्रसाद के घर पर लगाया गया, जहां उनकी बेटी सीमा कुमारी को संगठन की गतिविधियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर में खुद को टीएसपीसी का सब-जोनल कमांडर नवीन जी बताते हुए लोहरदगा-लातेहार-महुआडांड़-गारू, गुमला-पलामू सीमांत जोनल कमेटी के नाम से चेतावनी जारी की गई है।

पोस्टर में परिवार को युवती को घर से हटाने की धमकी दी गई है। ऐसा नहीं करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात लिखी गई है। धमकी भरे पोस्टर के सामने आने के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही मनिका थाना पुलिस सक्रिय हो गई है। थाना प्रभारी प्रभात दास ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पोस्टर वास्तव में उग्रवादी संगठन की ओर से लगाया गया है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में पारिवारिक विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

बताया जा रहा है कि सीमा कुमारी की मां राधिका देवी लातेहार जिला सांख्यिकी विभाग में डेली बेसिस पर कार्यरत हैं। धमकी भरे पोस्टर के बाद परिवार की सुरक्षा और पूरे मामले की जांच पुलिस के लिए प्राथमिकता बन गई है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top