16
BREAKING NEWS
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!मधुबनी कोर्ट के पास पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार!बिहार में पुलिस पर बड़ा एक्शन, गया में 14 सस्पेंड; जहानाबाद के थानेदार पर भी गिरी गाज!बर्खास्त मधुबनी थानेदार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभागीय कार्रवाई में खामियां मिलने पर आदेश रद्द!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!शेखपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती का संकल्प!लखीसराय के लाल इंटरनेशनल स्कूल में गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’, राधा-कृष्ण के रूप में सजे नौनिहालों ने मोहा मन!डिकॉय जांच में रेलवे का बड़ा एक्शन, दानापुर में 3000 से ज्यादा अवैध पानी की बोतलें पकड़ीं!नेपाल में आपदा के मृतकों को श्रद्धांजलि, 7 सितंबर को राष्ट्रीय शोक; आधा झुकेगा देश का झंडा!पटना में प्रेमी के लिए 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी तीन बच्चों की मां, 5 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा!अररिया कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी; बंद लिफाफे में पहुंचा पत्र, 10 सितंबर से पहले धमाके की चेतावनी!शराबबंदी वाले बिहार में शराब लूटने की होड़; ट्रैक्टर पर चढ़कर बोतलें उठाते दिखे लोग, मधुबनी का वीडियो वायरल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा में भाजपा की जिला कार्यशाला, ‘सेवा समर्पण’ के जरिए संगठन को धार देने पर जोर!
6 hours ago
शेखपुरा में कृष्णमय हुआ ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र, नन्हे कलाकारों ने जीवंत की कान्हा की बाल लीलाएं!
6 hours ago
महाप्रलय के 10 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकला शख्स, नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन ने जगाई उम्मीद!
6 hours ago
पटना में गंगा का रौद्र रूप; सड़कों पर 3 फीट पानी, 1000 घर प्रभावित!
6 hours ago
प्रशांत किशोर का शिक्षकों पर तंज; गुरुजी से मास्टरजी और अब ‘मस्टरवा’ बन गए!
6 hours ago

Bihar: बिहार में Reel से कमाई का मौका, श्रद्धा, संस्कृति और कांवड़ यात्रा दिखाने वालों को मिलेगा ₹3 लाख का इनाम!

पटना: अगर आपके हाथ में कैमरा है और धार्मिक पर्यटन को दिखाने का हुनर है, तो बिहार सरकार आपको बड़ा...

पटना: अगर आपके हाथ में कैमरा है और धार्मिक पर्यटन को दिखाने का हुनर है, तो बिहार सरकार आपको बड़ा मौका देने जा रही है। श्रावणी मेला 2026 को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए पर्यटन विभाग ने खास डिजिटल प्रतियोगिता शुरू की है, जिसमें शानदार वीडियो बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर को अधिकतम 3 लाख रुपये तक का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

‘एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ अभियान के तहत बनेगा बिहार का डिजिटल प्रचार

पर्यटन विभाग ने ‘एक इंफ्लुएंसर की नजर से’ नाम से यह अभियान शुरू किया है। इसमें देशभर के रील मेकर, ट्रैवल ब्लॉगर, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगियों को श्रावणी मेले की भव्यता, कांवड़ यात्रा, बाबाधाम मंदिर, श्रद्धालुओं की आस्था, सेवा शिविर और बिहार की संस्कृति को अपनी रचनात्मक नजर से दिखाना होगा।

कांवड़ पथ से बाबाधाम तक दिखानी होगी आस्था की तस्वीर

वीडियो में मुंगेर, बांका और भागलपुर के कांवरिया पथ, सुल्तानगंज से देवघर तक की यात्रा, श्रद्धालुओं की भीड़, धार्मिक परंपराएं और रास्ते की प्राकृतिक खूबसूरती को शामिल किया जा सकता है। बिहार सरकार का उद्देश्य है कि सोशल मीडिया के जरिए श्रावणी मेले को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिले।

बांका के युवाओं को बड़ा मौका

सुल्तानगंज से देवघर तक करीब 105 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा में लगभग 55 किलोमीटर हिस्सा बांका जिले से गुजरता है। अमरपुर, शंभूगंज, कटोरिया, बेलहर और चांदन जैसे इलाकों की संस्कृति और सेवा व्यवस्था इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बन सकती है।

कौन ले सकता है हिस्सा?

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी का भारतीय नागरिक होना जरूरी है। उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुल मिलाकर कम से कम 25 हजार फॉलोअर्स होने चाहिए।

वीडियो की अवधि 30 सेकंड से 2 मिनट तक रखी गई है। वीडियो HD क्वालिटी का होना चाहिए और उसे तय समय सीमा में पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जमा करना होगा।

AI से बनाया वीडियो होगा रिजेक्ट

पर्यटन विभाग ने साफ किया है कि प्रतियोगिता में AI से तैयार वीडियो स्वीकार नहीं किए जाएंगे। वीडियो में किसी तरह का वॉटरमार्क, लोगो या आपत्तिजनक सामग्री नहीं होनी चाहिए।

सरकार का प्लान: धार्मिक पर्यटन को मिले डिजिटल उड़ान

बिहार सरकार की यह पहल सिर्फ प्रतियोगिता नहीं बल्कि श्रावणी मेले को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पहचान दिलाने की कोशिश मानी जा रही है। अब देखना होगा कि कौन-सा कंटेंट क्रिएटर अपनी Reel से बिहार की आस्था और संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाकर ₹3 लाख का इनाम जीतता है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top