पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार विधानसभा में सत्तारूढ़ गठबंधन के संसदीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सचेतक दल का गठन किया गया है। इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर विभिन्न विधायकों को मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक एवं सचेतक के पदों पर मनोनीत किया गया है।
जारी सूची के अनुसार, संजीव चौरसिया को मुख्य सचेतक बनाया गया है, जबकि मंजीत कुमार सिंह को उप मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा कई विधायकों को सचेतक के पद पर नियुक्त किया गया है, जिनमें गायत्री देवी, राजू तिवारी, राम विलास कामत, सुधांशु शेखर, राणा रणधीर, विनय कुमार चौधरी, कृष्ण कुमार ऋषि, अरुण मांझी और रितेश कुमार शामिल हैं।
सरकार की ओर से कहा गया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के कार्यों को बेहतर समन्वय और अनुशासन के साथ संचालित करना है।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस आदेश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार के लाल ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का सम्मान… CM ने किया भव्य सम्मानित!