25
BREAKING NEWS
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली 'लाल गाड़ी', 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!Jharkhand: बीएफसीएल में वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ, कर्मचारियों में दिखा उत्साह!Bihar: अशोकधाम हादसा सरकारी तंत्र की घोर विफलता, दोषियों पर दर्ज हो आपराधिक मुकदमा: जयप्रकाश नारायण यादव!Jharkhand: तीसरी सोमवारी पर बाबाधाम में आस्था का सैलाब, 10 किमी लंबी कतार में खड़े श्रद्धालु!
No menu items available
BREAKING
Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!Jharkhand: NHA के CEO ने किया सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण, डिजिटल हेल्थ सेवाओं का लिया जायजा!Jharkhand: रामगढ़ बनेगा डिजिटल हेल्थ का मॉडल जिला, ABDM कार्यशाला में स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटलीकरण पर मंथन!Jharkhand: हिन्दू टाइगर फोर्स का 7वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न!Jharkhand: चतरा पुलिस की बड़ी सफलता: TSPC एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, दो जवानों की शहादत का है आरोपी!Bihar: बिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत, पटना में 4 बहनें गंगा में समाईं, कटिहार में 3 लड़कों की गई जान!Bihar: सीवान में बारिश बनी काल: घर गिरने से मां-बेटे की मौत, गांव में मातम!Jharkhand: नाग पंचमी और तीसरी सोमवारी पर कैथा शिव मंदिर में उमड़ी आस्था, सुबह से लगा श्रद्धालुओं का तांता!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: सरस्वती पूजा पर कथित टिप्पणी से घिरे ऊर्जा मंत्री, किशनगंज में पुतला दहन कर जताया विरोध!
2 hours ago
Bihar: पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट के बीच चलेगी नई स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत!
2 hours ago
Bihar: बिहार में पहली बार F1 सिम रेसिंग प्रतिभाओं की खोज, पटना में शुरू हुआ चयन ट्रायल!
2 hours ago
Bihar: बिहटा स्टेशन पर चली ‘लाल गाड़ी’, 245 बेटिकट यात्री पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये जुर्माना वसूला!
2 hours ago
Bihar: अशोक धाम भगदड़ में एक ही परिवार की तीन गोतनियों की मौत, 13 बच्चों के सिर से उठा मां का साया!
2 hours ago

Jharkhand: इलाज छोड़ झाड़-फूंक पड़ा भारी? राख खाने से पलामू में 10 दिन में 5 मौतों से हड़कंप!

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 10 दिनों के भीतर...

पलामू: झारखंड के पलामू जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 10 दिनों के भीतर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि बीमार होने के बावजूद परिवार के लोग आधुनिक चिकित्सा के बजाय झाड़-फूंक पर अधिक भरोसा कर रहे थे और कथित तौर पर ओझा के कहने पर राख का सेवन कर रहे थे।

यह मामला पलामू जिले के पड़वा प्रखंड अंतर्गत सिक्का गांव का है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विसरा समेत अन्य नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

कैसे शुरू हुआ मौतों का सिलसिला
जानकारी के अनुसार, परिवार के मुखिया कुलदीप महतो की 19 जून को तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इसके ठीक अगले दिन उनकी बेटी ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य इलाज कराने के साथ-साथ लेस्लीगंज के पूर्णाडीह इलाके में झाड़-फूंक के लिए जाते रहे।

इसी दौरान कथित तौर पर ओझा के कहने पर सभी ने राख का सेवन भी किया। इसके बाद 26 जून को कुलदीप महतो की दूसरी बेटी इंदु कुमारी की मौत हो गई। वहीं 28 जून को बहू श्वेता कुमारी और 29 जून को बेटे नकुल महतो ने रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

10 दिनों में 5 मौत, 3 सदस्य अब भी अस्पताल में भर्ती
इस तरह महज 10 दिनों के भीतर परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। फिलहाल परिवार के तीन अन्य सदस्य—पत्नी लाखो देवी, एक बेटा और एक पोता—रांची के रिम्स में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों में शरीर में सूजन आने और हालत तेजी से बिगड़ने जैसे लक्षण देखे गए हैं।

जांच में जुटा स्वास्थ्य विभाग
मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिक्का गांव और पूर्णाडीह इलाके में पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। टीम ने उस राख के नमूने भी एकत्र किए हैं, जिसके सेवन की बात सामने आई है। इसके अलावा परिवार द्वारा खाए गए खाद्य पदार्थों और अन्य संभावित कारणों की भी जांच की जा रही है।

क्या बोले सिविल सर्जन
पलामू के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिवार को कई बार अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी गई थी, लेकिन वे चिकित्सा के साथ-साथ झाड़-फूंक का भी सहारा लेते रहे।

उन्होंने कहा कि राख खाने की जानकारी मिलने के बाद उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सभी मृतकों का विसरा सुरक्षित रखा गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

रिपोर्ट के बाद ही साफ होगी सच्चाई
फिलहाल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नजर इस मामले पर बनी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि विसरा रिपोर्ट और अन्य जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौतों के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand News : शिक्षक सरकार की आंख, कान और हाथ हैं – CM हेमंत सोरेन ने 1,042 को सौंपे नियुक्ति पत्र!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top