15
BREAKING NEWS
बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!वर्दी पर भारी पड़ा उग्र भीड़ का गुस्सा, समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस, महिला जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए खुद ढाल बने साथी!राहुल-प्रियंका का 8 घंटे धरना, रात में हिरासत; SIR और ‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में गरजा विपक्ष!लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
No menu items available
BREAKING
बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!अररिया में जाली नोटों के बड़े रैकेट का भांडाफोड़; ₹2.17 लाख के नकली नोटों के साथ वार्ड सदस्य गिरफ्तार, सिलीगुड़ी से जुड़ा है नेटवर्क!बाढ़ का पानी उतरा, पर बढ़ीं मुश्किलें; कीचड़, तबाही और उजड़े आशियानों के बीच जिंदगी की जंग शुरू!भूख की मार और होमगार्ड बनने की ललक; ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाली विधवा कविता ने नंगे पांव साड़ी में जीती 1600 मीटर की दौड़!वर्दी पर भारी पड़ा उग्र भीड़ का गुस्सा, समस्तीपुर में जान जोखिम में डालकर कानून का पालन कराने पहुंची पुलिस, महिला जवानों को सुरक्षित निकालने के लिए खुद ढाल बने साथी!राहुल-प्रियंका का 8 घंटे धरना, रात में हिरासत; SIR और ‘वोट चोरी’ पर दिल्ली में गरजा विपक्ष!लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
5 minutes ago
मां का इलाज कराने आई नाबालिग से बेतिया GMCH में दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार!
11 minutes ago
लखीसराय में इंडिया गठबंधन का हल्लाबोल, मोदी-शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला!
30 minutes ago
₹8.5 का बैग ₹98 में खरीदा; डस्टबिन घोटाले पर पटना हाईकोर्ट सख्त, बिहार सरकार से मांगा जवाब!
44 minutes ago
लखीसराय समाहरणालय पर रात्रि प्रहरियों का भूख हड़ताल, मानदेय व सेवा नियमितीकरण की मांग!
54 minutes ago

Jharkhand: 2.48 लाख के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार, शिक्षक समेत अंतरराज्यीय सिंडिकेट का भंडाफोड़!

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने जाली नोटों के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों...

औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद जिले में पुलिस ने जाली नोटों के एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक शिक्षक भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से 2 लाख 48 हजार 500 रुपये मूल्य के जाली नोट बरामद किए हैं। सभी नोट 500 रुपये के हैं।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में जाली नोटों की बड़ी खेप खपाने की तैयारी चल रही है। सूचना के आधार पर मदनपुर थाना क्षेत्र में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान मदनपुर थाना मोड़ के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी, तभी गया की ओर से आ रहा एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा।

संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपये के 297 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 48 हजार 500 रुपये थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबू बांध निवासी सुरेंद्र कुमार (45 वर्ष) के रूप में हुई।

पूछताछ में मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मिठाइयां मोड़ के पास छापेमारी की। यहां से दूसरे आरोपी विजय यादव (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के सोमिया गांव का रहने वाला है। उसके पास से 500 रुपये के 200 जाली नोट, यानी 1 लाख रुपये बरामद किए गए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों ने जाली नोटों के कारोबार से जुड़े होने की बात स्वीकार की है।

एसडीपीओ आदित्य कुमार ने बताया कि मामले में मदनपुर थाना कांड संख्या 317/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। साथ ही पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि जाली नोटों की खेप कहां से लाई गई थी और इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क बिहार के अलावा अन्य राज्यों से भी जुड़ा हो सकता है। इसी वजह से पूरे सिंडिकेट की कड़ियां खंगाली जा रही हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीते-जी बेटी का कर दिया पिंडदान, हजारीबाग की घटना से उठे कई सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top