20
BREAKING NEWS
सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!मोदी के 25 साल की सेवा का शेखपुरा में दिखा असर, महादेव नगर पहुंचा ‘नमो सेवा’ स्वास्थ्य शिविर!नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!गोपालगंज में टूटा जमींदारी बांध, गंडक का पानी गांवों में घुसा; सारण तटबंध पर बढ़ा दबाव!बच्चों के निवाले की रकम पर ‘मासिक वसूली’ का आरोप, रुपये गिनने का वीडियो वायरल, डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण!पटना में प्रेमिका पर चाकू से हमला, CCTV में वारदात कैद; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!मोदी के 25 साल की सेवा का शेखपुरा में दिखा असर, महादेव नगर पहुंचा ‘नमो सेवा’ स्वास्थ्य शिविर!नौकरी का झांसा, किराये का मकान और दुष्कर्म का आरोप; कटिहार में दो लोको पायलट गिरफ्तार!विक्रमशिला सेतु पर पुलिसकर्मी से उलझे पूर्व विधायक के बेटे आशीष मंडल, वीडियो वायरल!अपने ही सरकार के खिलाफ बेतिया कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे विधायक विनय बिहारी, बोले- सम्राट चौधरी आएंगे तभी उठूंगा!गया में युवती के साथ घूम रहे युवक को घेरा, मारपीट का वीडियो वायरल; आरोपियों की तलाश में पुलिस!बेगूसराय होटल कांड में मुख्य दरिंदा रोहित सहनी गिरफ्तार, पुलिस वाहन से भागने की कोशिश में घायल!शेखपुरा में पेड़ से लटका मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी!मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी दुकान में लूट, ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश; पिस्टल दिखाकर 2.50 लाख का सोना ले उड़े!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!
7 minutes ago
परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!
5 hours ago
पूर्णिया में एनडीए नेताओं की मौजूदगी में नामांकन कार्यक्रम, 14 जिलों के स्नातक मतदाता रहे मौजूद!
5 hours ago
रेशमा भारती ने आंगनबाड़ी सेविकाओं का बढ़ाया हौसला, पोषण उत्सव में सम्मान के साथ दिया बड़ा संदेश!
5 hours ago
मोदी के 25 साल की सेवा का शेखपुरा में दिखा असर, महादेव नगर पहुंचा ‘नमो सेवा’ स्वास्थ्य शिविर!
5 hours ago

Jharkhand: प्रेम विवाह से नाराज पिता ने जीते-जी बेटी का कर दिया पिंडदान, हजारीबाग की घटना से उठे कई सवाल!

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज में परंपरा, रिश्तों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता...

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने समाज में परंपरा, रिश्तों और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर नई बहस छेड़ दी है। चौपारण प्रखंड के पांडेबारा गांव में एक पिता ने अपनी जीवित बेटी का श्राद्धकर्म और पिंडदान कर दिया। वजह सिर्फ इतनी थी कि बेटी ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध प्रेम विवाह कर लिया।

जानकारी के अनुसार, खेमन प्रसाद की 18 वर्षीय बेटी करीब एक माह पहले घर छोड़कर चली गई थी। बाद में परिजनों को पता चला कि वह नरैना गांव निवासी पवन साव के साथ है। बेटी के लापता होने पर परिवार ने चौपारण थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक महीने बाद युवती और युवक को आंध्र प्रदेश से बरामद किया और चौपारण लेकर आई। थाना पहुंचने पर परिजनों ने युवती को घर लौटने और अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपने प्रेमी के साथ रहने के फैसले पर कायम रही।

परिवार के मुताबिक, जब युवती अपने निर्णय से पीछे नहीं हटी तो उससे सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला लिया गया। इसके बाद पिता, भाई और अन्य परिजन गांव के श्मशान घाट पहुंचे, जहां युवती की तस्वीर रखकर हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार मुंडन, श्राद्धकर्म और पिंडदान किया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा शुरू हो गई है। एक पक्ष इसे परिवार की सामाजिक और भावनात्मक प्रतिक्रिया बता रहा है, जबकि दूसरा पक्ष इसे बदलते समय में व्यक्तिगत पसंद और पारिवारिक परंपराओं के टकराव का उदाहरण मान रहा है।

फिलहाल युवती अपने पति के साथ ससुराल में रह रही है। वहीं चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने युवती को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की थी। इसके बाद परिवार द्वारा उठाए गए कदम उनका निजी निर्णय है।

यह घटना सिर्फ एक परिवार की कहानी नहीं, बल्कि उस सामाजिक संघर्ष की तस्वीर भी है, जहां एक ओर नई पीढ़ी अपने फैसले खुद लेना चाहती है और दूसरी ओर समाज का एक वर्ग अब भी पारंपरिक मान्यताओं से बंधा हुआ है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री श्रेयसी सिंह की जुबान फिसली, महात्मा गांधी को कहा ‘राष्ट्रपति’, जेपी बने ‘जनप्रकाश’!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top