22
BREAKING NEWS
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!पिकअप में नोट नहीं, सिक्कों का ‘पहाड़’; 29 बोरियों में मिले ₹5 के सिक्के, 13.87 लाख की बरामदगी से पुलिस भी हैरान!मां दुर्गा के विसर्जन में ‘सड़क का रोड़ा’ न बने अड़चन, सभापति ने DM से लगाई गुहार!बिहार में बाढ़ के बीच बड़ा एक्शन; 7 इंजीनियर सस्पेंड, मुख्य अभियंता पर भी गिरी गाज!
No menu items available
BREAKING
मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!सिनेमा का ‘नाना’ नहीं रहा; 100+ फिल्मों का सफर कार्डियक अरेस्ट के बाद थमा!सीवान सदर अस्पताल में ‘मुर्दे भी महफूज नहीं’; मृत शरीर के गले से चेन निकालने का VIDEO वायरल, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!शेखपुरा में ‘सेवा ज्योति’ की रोशनी, मैदान से सड़क तक दिखा भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; मंत्री राम कृपाल यादव ने जलाया मशाल!शेखपुरा के सभी प्रखंडों में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर नेताओं ने जताया विरोध!शेखपुरा में युवा उत्सव का आगाज, DM शेखर आनंद ने कहा- खेल से निखरता है आत्मविश्वास और नेतृत्व!पूजा पर रेलवे का बड़ा तोहफा; पुणे-मुंबई से लेकर अहमदाबाद, अजमेर, जोधपुर और कोटा के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें!लखीसराय में दुर्गा पूजा पर प्रशासन का ‘कड़ा पहरा’, 123 प्रतिमाओं पर नजर; DJ और अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुजफ्फरपुर में लॉ का छात्र बना हथियार तस्करी का आरोपी; किराए के कमरे से कट्टा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद!
1 hour ago
मुजफ्फरपुर में CO पर बड़ी गाज; भू-माफियाओं से कथित सांठगांठ और 140 दिन तक म्यूटेशन लटकाने के आरोप में निलंबित!
1 hour ago
नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का आरोप, गांव में निकली आरोपियों की ‘बारात’; VIDEO वायरल!
1 hour ago
बीच सड़क दारोगा से भिड़ा छेड़खानी का आरोपी युवक; वर्दी फाड़ी, कंधे का सितारा नोचा… VIDEO वायरल!
1 hour ago
पलट गई प्रतिभा? पति का आरोप—नौकरी लगते ही बदल गया रिश्ता, राहुल की नजदीकी को लेकर उठे सवाल!
2 hours ago

Jharkhand: राम मंदिर चंदा विवाद: जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे लोग, राम-सीता और वानर सेना के रूप में निकली रैली; देखें आंदोलन की पूरी झलक!

जमशेदपुर: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदे के पैसे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर जमशेदपुर...

जमशेदपुर: अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर से जुड़े चंदे के पैसे में कथित गड़बड़ी और चोरी के आरोपों को लेकर जमशेदपुर में सामाजिक संगठनों और आम लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस मुद्दे को लेकर शहर में एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

रैली के दौरान लोगों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और वानर सेना के प्रतीकात्मक रूप धारण कर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। हाथों में तख्तियां और मांग पत्र लेकर प्रदर्शनकारी शहर की सड़कों से होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को प्रशासन के सामने रखा।

प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपते हुए अयोध्या राम मंदिर चंदा मामले की सुप्रीम कोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में न्यायिक जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में मंदिर निर्माण के लिए देशभर से जुटाए गए चंदे की राशि को लेकर यदि किसी तरह की अनियमितता या गड़बड़ी के आरोप सामने आते हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

सामाजिक संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि अयोध्या में मौजूदा सरकार और प्रशासनिक व्यवस्था के कारण वहां निष्पक्ष जांच की उम्मीद कम है। इसलिए पूरे मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह पारदर्शिता और न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र हैं और मंदिर से जुड़ी हर व्यवस्था पूरी तरह साफ और पारदर्शी होनी चाहिए।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की कि उनके ज्ञापन को आगे उचित स्तर तक पहुंचाया जाए और मामले में जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच की प्रक्रिया शुरू हो।

फिलहाल राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर जमशेदपुर में हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ला दिया है। अब देखना होगा कि प्रशासन और संबंधित पक्ष इस मांग पर क्या कदम उठाते हैं।

ये खबर भी पढ़े: Success Story: मिट्टी से माइक्रोचिप तक: गिरिडीह की बेटियों ने बदली झारखंड की पहचान, PM से मिलीं, CM हेमंत सोरेन भी हुए गर्वित!

लाला जबीन, जमशेदपुर (झारखंड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top