0
BREAKING NEWS
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!PM मोदी के पोस्टर फाड़ने पर सियासी बवाल, BJP ने RJD पर लगाया आरोप; पुलिस जांच में सामने आई दूसरी कहानी!मुजफ्फरपुर में विवाहिता को जंजीर से बांधकर पीटा, मायके वालों पर भी हमला; पति, सास और देवर गिरफ्तार!चक्रवात ‘अकवान’ का बिहार तक असर, 13 जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट; गया में हुई बूंदाबांदी!
No menu items available
BREAKING
बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!मुजफ्फरपुर के होटल में शराब के साथ कोलकाता की दो महिला एंकर गिरफ्तार, शादी समारोह में आई थीं शहर!बिहार बालिका बास्केटबॉल में मगध प्रमंडल का दबदबा, अंडर-14 और अंडर-17 का खिताब जीता; अंडर-19 में पटना चैंपियन!विश्व बाल दिवस पर नाथ पब्लिक स्कूल में उत्सव का माहौल, बच्चों के साथ शिक्षकों ने भी किया सामूहिक भोज!2005 के जेल कांड वाला जहानाबाद फिर सुर्खियों में; पर्यवेक्षण गृह में निरुद्ध नाबालिगों का पुलिस पर हमला, दारोगा समेत दो घायल!तीन साल बाद पैतृक गांव फुलवरिया पहुंचे लालू यादव, मां की प्रतिमा को नमन कर भावुक हुए राजद सुप्रीमो!विश्व बाल दिवस पर लाल इंटरनेशनल स्कूल को मिला नया खेल मैदान, बच्चों ने दौड़ और क्रिकेट से किया आगाज!शेखपुरा में चार साल से फरार 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार, STF की मदद से पुलिस ने दबोचा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार में मौसम का यू-टर्न; कहीं तेज बारिश तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा!
1 day ago
गाय की मौत पर निकली शाही अंतिम यात्रा; बैंड-बाजा, फूलों की गाड़ी और भजन, गौरी को परिवार ने दी भावुक विदाई!
1 day ago
100 साइकिलों पर निकली दूल्हे की बारात; न बैंड-बाजा, न लग्जरी कार, ‘राइड फॉर लव’ से दिया पर्यावरण का संदेश!
1 day ago
प्रेमी की बारात निकलने से पहले पहुंच गई प्रेमिका; ढोल-नगाड़ों के साथ घर के बाहर डाला डेरा, शामली में रिश्ते का अनोखा विवाद!
1 day ago
अमेरिका में निखिल गुप्ता को 19 साल 7 महीने की जेल, पन्नू की हत्या की साजिश में दोषी; अदालत में मांगी माफी!
1 day ago

Jharkhand: बोकारो-भोजुडीह रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, TT लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी!

बोकारो: जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भोजुडीह और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई...

बोकारो: जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भोजुडीह और बोकारो स्टील सिटी के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब TT लाइन पर पहली बार नियमित पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।

नई ट्रेन सेवा शुरू होने से बांधडीह, चास और इस्पात नगर स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ेगी और स्थानीय लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सकेगी।

सप्ताह में पांच दिन चलेगी ट्रेन

रेलवे के प्रस्ताव के अनुसार ट्रेन संख्या 58035 भोजुडीह-बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर सुबह 8:15 बजे भोजुडीह स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन शिवबाबुडीह स्टेशन पर 8:23 बजे, तलगड़िया स्टेशन पर 8:30 बजे, बांधडीह स्टेशन पर 8:40 बजे, चास स्टेशन पर 8:47 बजे, इस्पात नगर स्टेशन पर 8:54 बजे और सुबह 9:30 बजे बोकारो स्टील सिटी स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 58036 बोकारो-भोजुडीह पैसेंजर शाम 6:15 बजे बोकारो से रवाना होकर करीब 7:30 बजे भोजुडीह पहुंचेगी।

इस ट्रेन का परिचालन रविवार और गुरुवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी पांच दिनों में किया जाएगा।

जल्द घोषित होगी परिचालन की तारीख

हालांकि रेल मंत्रालय से मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन ट्रेन सेवा शुरू होने की अंतिम तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। रेलवे जल्द ही सुविधाजनक तिथि की घोषणा कर सकता है। संभावना जताई जा रही है कि शुरुआत में उद्घाटन ट्रेन को स्पेशल सर्विस के तौर पर चलाया जा सकता है, जिसके बाद इसे नियमित सेवा से जोड़ा जाएगा।

स्थानीय यात्रियों में खुशी

TT लाइन पर पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने की खबर से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी और समय व पैसे दोनों की बचत होगी।

स्थानीय निवासी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि यह सुविधा मिलने से क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी परेशानी दूर होगी। उन्होंने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय के इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

वहीं किसन महतो ने कहा कि स्थानीय रेल यात्रियों को अब काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी, लेकिन नई ट्रेन सेवा शुरू होने से रोजगार, शिक्षा और रोजमर्रा की यात्रा आसान हो जाएगी।

TT लाइन पर पहली पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू होने के साथ ही बोकारो और आसपास के क्षेत्रों के रेल नेटवर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: राम मंदिर चंदा विवाद: जमशेदपुर की सड़कों पर उतरे लोग, राम-सीता और वानर सेना के रूप में निकली रैली; देखें आंदोलन की पूरी झलक!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top