30
BREAKING NEWS
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं... तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?Jharkhand: जमीन हमारी… हक तुम्हारा क्यों? बोकारो में विस्थापितों ने DC आवास घेरकर दी चेतावनी!Bihar: आरपीएफ-जीआरपी की सुरक्षा पर सवाल! जहानाबाद में चोर काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार, 3 घंटे थमीं ट्रेनें!Bihar: लैला के दीदार में बुर्के में पहुंचे राठौर, खुला राज तो पड़े थप्पड़! जहानाबाद में ‘इश्क का अनोखा मामला’
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!Jharkhand: DGP का सख्त एक्शन मोड, सरायकेला में पुलिस को दिया ‘हाई अलर्ट’ का आदेश!Bihar: NEET फर्जीवाड़ा में बड़ा एक्शन, EOU के DIG ने थाने में बैठकर आरोपियों से की सीधी पूछताछ!Jharkhand: CSR प्लान नहीं दिया तो कार्रवाई तय, रामगढ़ में DC ने उद्योगों को दी सख्त चेतावनी!Bihar: चेक बाउंस केस में फंसे हैं? 18 जुलाई को लखीसराय में मिलेगा तुरंत समाधान!Bihar: एक साथ 18 सांप, मुंगेर के गांव में मचा हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान!Bihar: लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर रॉड से हमला, राइफल भी तोड़ी, मधुबनी में दो जवान गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार!Bihar: पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए SP ऑफिस पहुंच गए ग्रामीण… आखिर क्यों?

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: श्राद्धकर्म में शामिल होने आई थीं… तालाब में उतरीं तो लौटकर नहीं आईं, गिरिडीह में दो जिंदगियां खत्म!
58 minutes ago
Bihar: केस निपटाने के नाम पर वसूली, कैमूर में VIDEO वायरल होते ही होमगार्ड जवान गिरफ्तार!
1 hour ago
Bihar: NDA की बैठक में नीतीश की एंट्री, सम्राट चौधरी की तारीफ से बिहार की सियासत गरम!
1 hour ago
Bihar: नामांकन के 24 घंटे में ही BJP कैंडिडेट ने छोड़ा मैदान!
1 hour ago
Bihar: ₹400 से ₹1,100… सीधे खाते में पैसा! बिहार में 97 लाख से ज्यादा लोगों को बड़ा तोहफा!
1 hour ago

Bihar: एक्साइज इंस्पेक्टर पर शिकंजा: आय से 200% ज्यादा संपत्ति केस में 5 ठिकानों पर EOU की रेड, 2.38 करोड़ की संपत्ति का खुलासा!

पटना/मुंगेर/सीवान: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड...

पटना/मुंगेर/सीवान: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक्साइज इंस्पेक्टर अंकेश कुमार गोंड के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। पटना, मुंगेर और सीवान में कुल 5 स्थानों पर रेड की गई, जहां से कई अहम दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े सुराग मिलने की बात सामने आई है।

200% से ज्यादा संपत्ति का आरोप, 2.38 करोड़ का अंतर

प्रारंभिक जांच में EOU को इंस्पेक्टर अंकेश गोंड के पास उनकी वैध आय से करीब 2 करोड़ 38 लाख 31 हजार रुपए अधिक संपत्ति के साक्ष्य मिले हैं। जांच एजेंसी के मुताबिक यह संपत्ति उनकी आय से लगभग 201.97% ज्यादा है। इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) और 13(1)(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पटना से लेकर मुंगेर-सीवान तक एक साथ छापेमारी

EOU की टीम ने पटना के दानापुर स्थित आवास, सीवान के एक्साइज ऑफिस और घर के अलावा मुंगेर में दो ठिकानों पर दबिश दी। सीवान में करीब 3 घंटे तक इंस्पेक्टर के घर और कार्यालय की तलाशी ली गई, जबकि मुंगेर में लल्लू पोखर स्थित व्यवसायिक भवन और कासिम बाजार के चंदन बाग इलाके में स्थित घर पर करीब 4 घंटे तक कार्रवाई चली।

मुंगेर में 12 सदस्यीय टीम, निर्माणाधीन भवन भी जांच के घेरे में

मुंगेर में सीनियर डीएसपी संजय कुमार पांडे के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। लल्लू पोखर स्थित उस व्यवसायिक भवन की भी जांच हुई, जहां पिछले तीन महीनों से निर्माण कार्य चल रहा था। अधिकारियों के अनुसार, यहां से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

पूछताछ और परिवार तक जांच का दायरा

EOU की टीम ने अंकेश गोंड से पूछताछ भी की। इसके साथ ही उनके भाई और बहन के घरों पर भी दबिश दी गई। मुंगेर में बहन के घर पर ताला मिला, जिसके बाहर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। भाई के घर पर भी सुबह से छापेमारी जारी रही।

सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई कार्रवाई, कई जगह खत्म

जानकारी के अनुसार, छापेमारी की कार्रवाई सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। सीवान में रेड करीब 3 घंटे बाद खत्म हो गई, जबकि मुंगेर में एक स्थान पर कार्रवाई समाप्त हो चुकी है और दूसरे स्थान पर देर तक जांच चलती रही।

अधिकारियों का बयान

EOU के डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि “इंस्पेक्टर पर आय से 200% ज्यादा संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, इसी आधार पर 5 जगहों पर छापेमारी की जा रही है।” वहीं सीनियर डीएसपी संजय पांडे ने कहा कि “कुछ अहम दस्तावेज मिले हैं, जिसकी विस्तृत जानकारी मुख्यालय से जारी की जाएगी।”

कानूनी कार्रवाई तेज

EOU थाना कांड संख्या 13/26 दिनांक 8 जुलाई 2026 के तहत मामला दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट लेकर कार्रवाई की गई है। अब जब्त दस्तावेजों और संपत्ति की गहन जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह कार्रवाई बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, जिस पर आगे और खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में राहुल गांधी का कार्यक्रम कैंसिल… वजह आचार संहिता या अंदरखाने की अधूरी तैयारी? सियासत गरम!

चंदन कुमार

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top