15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
9 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
9 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
9 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
9 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
9 hours ago

Bihar: न शिक्षक, न बिल्डिंग… फिर भी खुल गए कॉलेज, लखीसराय में ‘कागजी शिक्षा’ का बड़ा खुलासा!

लखीसराय: जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार...

लखीसराय: जिले में शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने मंगलवार को चानन, रामगढ़ चौक, पिपरिया और हलसी के राजकीय डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ बैठक कर 15 जुलाई 2026 से अकादमिक सत्र शुरू करने की तैयारियों की समीक्षा की। लेकिन इस बैठक ने व्यवस्था की पोल ही खोल दी।

राज्य सरकार द्वारा बिना आधारभूत संरचना वाले विद्यालयों को डिग्री कॉलेज का दर्जा देने के फैसले से अब समस्याएं खुलकर सामने आ रही हैं। न भवन पूरी तरह तैयार, न जरूरी संसाधन, और सबसे बड़ी बात—प्राध्यापक ही नदारद!

बैठक में प्राचार्यों ने साफ कहा कि आवश्यक सामग्री तक उपलब्ध नहीं है। उन्होंने जिला पदाधिकारी से कार्यादेश जारी करने और समय सीमा के भीतर व्यवस्थाएं पूरी कराने की मांग की। इस पर डीएम ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 13 जुलाई तक हर हाल में सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध करा लिए जाएं, ताकि 15 जुलाई से क्लास शुरू हो सके।

छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठे, जिस पर डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को “पिंक बस” की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि छात्र-छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही हो सके।

वहीं, हर कॉलेज में एक-एक डाटा एंट्री ऑपरेटर की मांग भी उठी। डीएम ने प्राचार्यों को निर्देश दिया कि वे जल्द अनुरोध पत्र दें, ताकि विश्वविद्यालय स्तर पर आगे की कार्रवाई हो सके।

लेकिन असली तस्वीर नामांकन के आंकड़ों ने बयां कर दी। प्रत्येक कॉलेज में 300 सीटें तय हैं, लेकिन नामांकन की स्थिति बेहद खराब है। कहीं 66, कहीं 44, कहीं 27 तो कहीं मात्र 24 छात्रों ने ही एडमिशन लिया है। सवाल यह उठता है कि जब न संसाधन हैं, न शिक्षक, तो छात्र क्यों आएंगे?

सबसे बड़ा सवाल:
क्या सिर्फ कागजों पर कॉलेज खोलकर शिक्षा का स्तर सुधरेगा, या यह सिर्फ आंकड़ों का खेल बनकर रह जाएगा?

बैठक में संबंधित पदाधिकारी और सभी कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहे, लेकिन व्यवस्था सुधारने की असली चुनौती अब भी जस की तस है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: किऊल में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, CBI ने गुड्स सुपरवाइजर को 50 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top