5
BREAKING NEWS
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!लखीसराय में मशाल प्रशिक्षण की शुरुआत, 39 शिक्षकों को दी गई खेल प्रतिभा पहचानने और रजिस्ट्रेशन की ट्रेनिंग!शेखपुरा के मासूम मनीष को मिलेगी नई जिंदगी, ‘Gift of Life’ के तहत हृदय ऑपरेशन के लिए केरल रवाना!JDU में फिर आमने-सामने अनंत-नीरज; ‘AK-47 रखवाकर फंसाया’ के आरोप से गरमाई सियासत, MLC चुनाव में खुली चुनौती!
No menu items available
BREAKING
जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!पटना में सिद्धार्थ-तमन्ना का डांस, ‘द वन’ में दिखेगा बिहार के जंगल और छठ का रंग!लखीसराय में 20 सितंबर को निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श!नवी मुंबई के मंच पर चमका हाजीपुर, राजभाषा समिति को मिला प्रशंसनीय सम्मान!लखीसराय में श्रद्धा और उल्लास के बीच मना राधारानी का जन्मोत्सव, भजन संध्या में भक्तिमय हुआ माहौल!गोपालगंज के सिविल इंजीनियर की असम में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जांच की मांग की!कबड्डी स्टार पवन शेरावत ने जापान में थामा तिरंगा, भारत का किया नेतृत्व!लखीसराय में नेताओं की सुरक्षा पर सवाल; एक के बाद एक घटनाओं से बढ़ी चिंता, पिपरिया हमले में गिरफ्तारी का इंतजार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जन सुराज ने MLC चुनाव के लिए 5 उम्मीदवार घोषित किए, तीन सीटों पर नाम बाकी!
15 hours ago
मुजफ्फरपुर में मसाज पार्लर में सेक्स रैकेट का खुलासा, छह महिलाएं हिरासत में!
16 hours ago
किशनगंज में मां ने दो बच्चों को जहर दिया, तीनों अस्पताल में भर्ती; बच्चे स्थिर!
16 hours ago
सीतामढ़ी के स्कूल परिसर में महिला डांसरों के कार्यक्रम का वीडियो वायरल, उठे सवाल!
16 hours ago
गया में ठेकेदारी पर मंत्री-विधायक आमने-सामने, विजय सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया!
16 hours ago

Bihar News : लखीसराय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, श्रमिकों को बताए गए अधिकार!

लखीसराय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से एक विशेष...

लखीसराय में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) की ओर से एक विशेष विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नालसा (NALSA) के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में श्रम विभाग के सहयोग से समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसमें कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष सैयद मोहम्मद शब्बीर आलम, जिला अधिकारी सह उपाध्यक्ष डालसा शैलेंद्र कुमार, प्रधान न्यायाधीश पवन कुमार झा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी आशीष कुमार अग्निहोत्री, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, एडीएम नीरज कुमार तथा डालसा सचिव विधानंद सागर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने भाग लिया, जिन्हें विभिन्न श्रम कानूनों, उनके अधिकारों एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि श्रमिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यालय, लीगल एड सेंटर या फ्रंट ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को डालसा के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उन्हें न्याय पाने में किसी प्रकार की बाधा न हो।

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

कुल मिलाकर, यह कार्यक्रम श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें न्यायिक सहायता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में ‘विद्या प्रवेश’ का भव्य आगाज, नन्हे बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा दिल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top