13
BREAKING NEWS
मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!शेखपुरा में बेखौफ बदमाशों का तांडव; CSP संचालक से डेढ़ लाख की लूट, आधा दर्जन राउंड फायरिंग से दहला पचना!जितिया की खुशियां मातम में बदलीं; दाहा नदी में डूबे दो किशोर, एक ही गांव में पसरा सन्नाटा!जमुई में CM का बड़ा ऐलान; मार्च 2027 तक शुरू होगा इथेनॉल प्लांट, स्टील हब की भी तैयारी!
No menu items available
BREAKING
मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!रोसड़ा में ज्वेलर्स दुकान में हथियार के बल पर लूट, करीब 3 लाख के गहने ले गए बदमाश!5 महिलाएं बैठीं, बोलेरो दौड़ी… वजन ने खोल दिया शराब का राज; 216 लीटर की खेप के साथ 6 गिरफ्तार!सारण में खूनी संघर्ष; चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, पटना रेफर!AC कोच में सांप से मचा हड़कंप; स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस का A-2 कोच मुजफ्फरपुर में बदला गया!सिरिंज-दवाइयों की आड़ में शराब का खेल; कंटेनर से 250 कार्टन विदेशी शराब बरामद, राजस्थान का चालक गिरफ्तार!भागलपुर-दानापुर एक्सप्रेस में मोबाइल चोर की शामत; खिड़की से लटकता रहा युवक, वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप!7 अक्टूबर को शेखपुरा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन; हजारों कार्यकर्ताओं को जुटाने की तैयारी, ‘सेवा ज्योति’ से ‘विकसित भारत’ तक दिखेगा संगठन का दम!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!
4 minutes ago
जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!
13 minutes ago
मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!
17 minutes ago
बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!
22 minutes ago
गया में पत्नी के सामने विकास मित्र को अपराधियों ने गोलियों से भूना, चर्च से लौटते समय घात लगाकर वारदात को दिया अंजाम!
29 minutes ago

Bihar News : लखीसराय नगर परिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सफाई, लाइट और जमीन अधिग्रहण पर निर्णय!

लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय के सभागार में शुक्रवार को साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर...

लखीसराय: नगर परिषद लखीसराय के सभागार में शुक्रवार को साधारण बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति अरविंद पासवान ने की। इस मौके पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रधान सहायक अवध कुमार समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

बैठक में पिछली बैठक की पुष्टि के साथ-साथ सशक्त स्थायी समिति के निर्णयों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

सबसे पहले क्रिमनल पार्क में क्षतिग्रस्त राष्ट्रीय ध्वज पोल को ठीक कर पुनः स्थापित करने और ध्वजारोहण कराने का फैसला लिया गया। इसके लिए आवश्यक राशि की स्वीकृति भी दी गई।

सफाई व्यवस्था को लेकर समिति ने पाया कि वर्तमान निविदा प्रक्रिया सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में पूर्व से कार्यरत एजेंसी की अवधि तीन महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

नगर क्षेत्र के तालाबों की बंदोबस्ती को लेकर भी प्रस्ताव पारित किया गया। जिन तालाबों का नियंत्रण मत्स्य विभाग के पास नहीं है, उनकी बंदोबस्ती नगर परिषद द्वारा कराने का निर्णय लिया गया।

बैठक में स्वर्गीय महेश मंडल के पुत्र प्रिंस कुमार को सरकारी प्रावधानों के तहत सफाई जमादार के पद पर नियुक्त करने पर सहमति बनी।

शहर के विद्यापीठ चौक सहित विभिन्न स्थानों पर खराब पड़ी हाई मास्ट लाइटों की मरम्मत कराने और अन्य जगहों पर भी लाइट दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही स्ट्रीट लाइट अभियान को तेज करने और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त लाइट लगाने की मंजूरी दी गई।

एमआरएफ सेंटर के लिए नई जमीन अधिग्रहण पर भी चर्चा हुई। पूर्व में हुए एकरारनामे को रद्द कर नई प्रक्रिया के तहत 2 से 3 एकड़ जमीन लीज पर लेने का निर्णय लिया गया। वहीं, शहर में आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए 8 कट्ठा जमीन (एबीसी) अधिग्रहण या लीज पर लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

होल्डिंग टैक्स वसूली में पारदर्शिता लाने के लिए एजेंसी को सभी वसूली का रिकॉर्ड ऑनलाइन रखने का निर्देश दिया गया। अवैध वसूली की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की भी बात कही गई।

इसके अलावा, एक सफाई कर्मी के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति और संबंधित लाभों के भुगतान को मंजूरी दी गई। नल-जल मरम्मत और अन्य विकास कार्यों पर हुए खर्च को भी बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : लखीसराय में सियासी घमासान, पिपरिया प्रखंड भवन के शिलान्यास से कृषि मंत्री विजय सिन्हा गायब, 32 साल बाद विकास उत्सव के बीच ‘अपनों’ में ही रार!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top