29
BREAKING NEWS
Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के गहने उड़ाए!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ा साथ; भाजपा में होंगे शामिल!Bihar: बाबा अशोक धाम में हुआ अनोखा विवाह: दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने थामा एक-दूजे का हाथ!Bihar: मोमबत्तियों की रोशनी में उठा सवाल—छात्रों की जान से बड़ा क्या? शेखपुरा में भावुक श्रद्धांजलि सभा!Bihar: फोन पर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष को ‘जान से मारने’ की धमकी, FIR दर्ज!Bihar: देशभर में कैंडल मार्च आज, छात्रों का विजय जुलूस, पप्पू यादव मनाएंगे जीत का जश्न!Bihar: बांकीपुर में चुनावी घमासान: BJP ने झोंकी ताकत, PK का मैराथन जनसंवाद, तेजस्वी के रोड शो से बढ़ेगा तापमान!Bihar: विदेश से लौटते ही तेजस्वी का अटैक—CM को बताया ‘सड़क छाप गुंडा’, छात्रों पर केस हटाओ वरना आंदोलन!Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!Jharkhand: हजारीबाग में NTPC कोल परियोजना में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस का दावा 7 राउंड गोलियां चलीं; प्रिंस खान बोला– 40 राउंड फायर किए!Jharkhand: छुट्टी के बदले मांगी रिश्वत, कोख में ही थम गईं सांसें, झारखंड के पलामू से आई दर्दनाक खबर, शिक्षा विभाग पर उठे गंभीर सवाल!Bihar: फ्री राशन ले रहे हैं या नहीं? एक साल से नहीं लिया तो नाम कटेगा… पटना में शुरू हुई जांच!
No menu items available
BREAKING
Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के गहने उड़ाए!Bihar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ा साथ; भाजपा में होंगे शामिल!Bihar: बाबा अशोक धाम में हुआ अनोखा विवाह: दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने थामा एक-दूजे का हाथ!Bihar: मोमबत्तियों की रोशनी में उठा सवाल—छात्रों की जान से बड़ा क्या? शेखपुरा में भावुक श्रद्धांजलि सभा!Bihar: फोन पर BJP प्रदेश उपाध्यक्ष को ‘जान से मारने’ की धमकी, FIR दर्ज!Bihar: देशभर में कैंडल मार्च आज, छात्रों का विजय जुलूस, पप्पू यादव मनाएंगे जीत का जश्न!Bihar: बांकीपुर में चुनावी घमासान: BJP ने झोंकी ताकत, PK का मैराथन जनसंवाद, तेजस्वी के रोड शो से बढ़ेगा तापमान!Bihar: विदेश से लौटते ही तेजस्वी का अटैक—CM को बताया ‘सड़क छाप गुंडा’, छात्रों पर केस हटाओ वरना आंदोलन!Jharkhand: जिस कंपनी पर उठे थे सवाल, उसी को मिला परीक्षा का जिम्मा, CID ने पूछा—मेहरबानी किसकी थी?Jharkhand: चतरा में 1 करोड़ की अफीम और 293 किलो डोडा बरामद, स्कर गिरफ्तार!MP: इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिए नियुक्ति पत्र और आई-कार्ड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Bihar: मंदिर से मां काली की प्रतिमा चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात; जमीन विवाद से जुड़ा एंगल सामने आया!
1 hour ago
Bihar: रोहतास में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाशों ने 10 लाख के गहने उड़ाए!
2 hours ago
Bihar: बांकीपुर उपचुनाव के बीच राजद को बड़ा झटका, पूर्व सांसद अर्जुन राय ने छोड़ा साथ; भाजपा में होंगे शामिल!
2 hours ago
Bihar: बाबा अशोक धाम में हुआ अनोखा विवाह: दृष्टिबाधित दुल्हन और दिव्यांग दूल्हे ने थामा एक-दूजे का हाथ!
2 hours ago
Bihar: मोमबत्तियों की रोशनी में उठा सवाल—छात्रों की जान से बड़ा क्या? शेखपुरा में भावुक श्रद्धांजलि सभा!
2 hours ago

Sheikhpura News : 389 परिवारों को आवास का तोहफा, 2926 लाभुकों को मिली पीएम आवास योजना की पहली किस्त

बुधवार को मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा पूरे राज्य में एक साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष...

बुधवार को मुख्यमंत्री, बिहार के द्वारा पूरे राज्य में एक साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 03 लाख लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि उनके खाते में हस्तारित की गई। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें सभी जिलों के जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लाभुकों के साथ जुड़े। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंथन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों से 03-03 लाभुकों को प्रतीक स्वरूप स्वीकृति पत्र दिया गया, जिसमें अरियरी प्रखंड से रूबी खातुन, सोनी देवी (बरबीघा), बेबी देवी (चेवाड़ा), सुनीता देवी (घाटकुसुम्भा), सुनिता देवी (शेखपुरा) एवं क्रांति देवी (शेखोपुरसराय) शामिल थी। वहीं वैसे लाभुक जिनके द्वारा घर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, उन्हें गृह प्रवेश के तहत जिला पदाधिकारी ने चाभी सौंपीं। चाभी पाने वालों में अरियरी से बबीता देवी, शोभा देवी (बरबीघा) पिंकी देवी (चेवाड़ा) हरिकांत महतो (घाटकुसुम्भा), शर्मिला देवी (शेखपुरा) तथा सिंहाता देवी (शेखोपुरसराय) रही।

जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, आवास पर्यवेक्षक एवं आवास सहायकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा गया कि सभी मिलकर लाभुकों को प्रेरित कर शीघ्र ही उनका आवास पूर्ण करायें। जिलान्तर्गत भविष्य के लिए लाभुकों के लिए सर्वे का कार्य चल रहा है, उसे अच्छी तरीका से करायें। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों स्वयं प्रत्येक शनिवार को पंचायतों में जनप्रतिनिधियों को लेकर आमजन के मध्य बैठक कराये। जिसमें कि योग्य लाभुकों के चयन करने को लेकर विचार-विमर्श हो। साथ ही आवास पर्यवेक्षकों एवं सहायकों के द्वारा की जा रही सर्वे का औचक रूप से निरीक्षण करें। व्यापक स्तर पर आमसभा का आयोजन कराया जाए। जिला स्तर से भी पदाधिकारियों का दल बनाकर आमसभा में भेजा जाएगा, साथ ही उनसे भी औचक निरीक्षण कराकर जांच कराई जाएगी। वैसे योग्य लाभुक जो भूमिहीन है, उन्हें विभिन्न योजनाओं के तहत जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि वे लोग अपना घर का निर्माण कर सकें।

2926 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि की जाएगी हस्तांतरित 

डीडीसी संजय कुमार द्वारा बताया गया कि इस जिला को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कुल 6358 लक्ष्य प्राप्त हुआ है। 17 अक्टूबर 2024 को प्राप्त 1852 लक्ष्य के विरूद्ध 100 दिनों के अंदर 389 लाभुकों के द्वारा गृह निर्माण पूर्ण कर लिया गया है, जिन्हें आज गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत चाभी सौंपी गयी। वही नए मिलें 4506 लक्ष्य के विरूद्ध आज 2926 लाभुकों के खाते में प्रथम किस्त की राशि हस्तांतरित की जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत कुल 03 किस्तों में लाभुकों को आवास बनाने हेतु सहायता राशि दी जाती है, जिसमें 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार का तथा 40 प्रतिशत हिस्सा बिहार सरकार का है। इसमें साथ ही मनरेगा के तहत 90 दिन की अकुशल  मजदूरी के अलावा शौचालय निर्माण हेतु लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 12 हजार की सहायता राशि दी जाती है। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि उपस्थित थें।   

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top