19
BREAKING NEWS
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!दुर्गा पूजा की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश!गोपालगंज में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, 24 लोग झुलसे; महिलाओं और बच्चों समेत कई की हालत गंभीर!दशहरा से पहले वेतन की मांग को लेकर सफाईकर्मियों का प्रदर्शन, दो दिन में भुगतान नहीं तो बड़े आंदोलन की चेतावनी!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!लखीसराय में बाल श्रम उन्मूलन अभियान, दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिक विमुक्त!पटना के गौरीचक में दिनदहाड़े लूट, फाइनेंस एजेंट से 1.5 लाख रुपये और मोबाइल छीने!फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब, पटना में दो युवक गिरफ्तार!पटना में छात्र-युवा नेताओं का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग!त्योहारों पर यात्रियों को राहत; पटना और नई दिल्ली के बीच चलेगी वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन!नेउरा-जटडुमरी नई रेल लाइन पर परिचालन को हरी झंडी, 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ स्पीड ट्रायल!401 कलशों के बीच कठिन तपस्या में लीन लाल बाबा, बिहार के कल्याण और जनसमृद्धि के लिए नौ दिवसीय साधना!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय से बरबीघा तक हड़कंप; EO डॉ. रमण कुमार पर 45 लाख की ‘फर्जी निकासी’ का आरोप, जांच समिति गठित!
5 hours ago
वैशाली नाव हादसा: गंगा में समा गईं 13 जिंदगियां, एक परिवार की 7 बच्चियों की मौत; 15 साल की चांदनी ने बचाईं 2 जानें!
6 hours ago
सुबह-सुबह गोलियों की आवाज से गूंजा फतुहा; पुलिस की कार्रवाई में शुभम उर्फ झामो घायल, PMCH रेफर!
6 hours ago
हाजीपुर के राघोपुर में नाव पलटने की सूचना, भोज में शामिल होने जा रहे थे लोग; राहत-बचाव अभियान की तैयारी!
18 hours ago
मोतिहारी में रियल एस्टेट कारोबारी के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख नकद और हथियार बरामद!
18 hours ago

Bihar News : गांव से उठी मेंटल हेल्थ की नई क्रांति, डीएम वर्षा सिंह बोलीं—महिलाएं सशक्त होंगी तभी बढ़ेगा देश!

हाजीपुर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां गांव स्तर से मेंटल हेल्थ को लेकर एक नई...

हाजीपुर से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां गांव स्तर से मेंटल हेल्थ को लेकर एक नई पहल शुरू हुई है। बासुदेवपुर चपुता स्थित रूरल ग्लोबल कैपाबिलिटी सेंटर में विज़न इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “मेंटल हेल्थ एंड वेलनेस ट्रेन द ट्रेनर्स” कार्यक्रम के दूसरे दिन जिलाधिकारी वर्षा सिंह शामिल हुईं।

इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि देश की प्रगति के लिए महिलाओं का सशक्त होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मेंटल हेल्थ को अक्सर लोग मजाक में लेते हैं, जबकि यह बेहद गंभीर विषय है। समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां अभी भी लोग खुलकर अपनी मानसिक समस्याएं साझा नहीं कर पाते।

डीएम ने कहा कि बिहार के युवा किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, जरूरत सिर्फ सही मार्गदर्शन और मेंटरिंग की है। अगर उन्हें सही दिशा मिले तो वे देश-विदेश में अपना नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विज़न इंडिया और इसके प्रबंध निदेशक विवेक कुमार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को हुनरमंद बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत बनाना भी उतना ही जरूरी है।

कार्यक्रम में मौजूद हाजीपुर विधायक अवधेश कुमार सिंह ने भी इस पहल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज भी ग्रामीण इलाकों में लोग मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूक नहीं हैं और कई बार अपनी समस्याएं इसलिए साझा नहीं करते क्योंकि उन्हें मजाक का डर रहता है। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति बदल रही है, लेकिन अभी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।

इस मौके पर डीएम ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के जरिए पारंपरिक कारीगरों और हुनरमंद लोगों को सशक्त किया जा रहा है। साथ ही जीविका से जुड़ी महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं, जो देश की प्रगति के लिए अहम है।

कार्यक्रम के आयोजक और विज़न इंडिया के मुख्य कार्याधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि इस ट्रेनिंग का उद्देश्य ऐसे प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का समूह तैयार करना है, जो आगे चलकर गांव-गांव, स्कूल और कॉलेजों में मेंटल हेल्थ को लेकर जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि आज के दौर में मानसिक थकावट एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, इसलिए योग, ध्यान और तनाव प्रबंधन जैसे उपाय बेहद जरूरी हो गए हैं।

तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से आए अनुभवी प्रशिक्षक प्रतिभागियों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन और समग्र वेलनेस के व्यावहारिक तरीके सिखा रहे हैं। इस पहल के जरिए खासतौर पर ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि यहां सिर्फ रोजगार या कौशल की बात नहीं हो रही, बल्कि “मन की सेहत” को भी उतनी ही अहमियत दी जा रही है। यही वजह है कि यह पहल अब गांवों में एक नई सामाजिक बदलाव की शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : दो अंकों से जीता नेपाल, बिहार की टीम से रोमांचक भिड़ंत में दिखा दम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top