4
BREAKING NEWS
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक... शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!'एक बोरा चावल' यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!खाली मकान में चल रहा था कथित देह व्यापार का धंधा; लखीसराय पुलिस की छापेमारी में 4 युवक और एक महिला गिरफ्तार!बिहार पुलिस में ‘मेगा ट्रांसफर’; 37 अफसरों का तबादला, SDPO से लेकर साइबर क्राइम तक बदली पूरी टीम!बांका में दो नाबालिग लड़कियों ने रचाई शादी, थाने पहुंचा मामला; पुलिस बोली- दोनों को समझाने की कोशिश जारी!
No menu items available
BREAKING
आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!राजो बाबू की पुण्यतिथि पर फिर एक मंच पर दिखी सियासत, दलीय सीमाएं हुईं धुंधली; आजाद हिंद आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब!20 एकड़ सरकारी जमीन पर बनेगा बायोगैस प्लांट, किसानों की बढ़ेगी आमदनी; युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का रास्ता!DTO से नगर परिषद और भू-अर्जन तक… शेखपुरा में निगरानी का शिकंजा, वर्षों में कई अफसर-कर्मी रिश्वत के आरोप में पकड़े गए!मुंगेर विश्वविद्यालय में नामांकन का दोबारा मौका, सेमेस्टर-4 और 6 का पोर्टल आज से खुला; LLB सेमेस्टर-1 की तीसरी मेरिट लिस्ट भी जारी!‘एक बोरा चावल’ यानी 1 लाख और ‘तेल-पानी’ का मतलब 10 हजार; घूस के सीक्रेट कोड का ऑडियो बना निगरानी का हथियार!होटल में बिछा था निगरानी का जाल, जहानाबाद में 20 हजार की घूस लेते मनरेगा JE रंगेहाथ गिरफ्तार!अजब लाल शर्मा की स्मृति में सजा काव्य का मंच, हास्य-व्यंग्य और श्रृंगार की कविताओं से गूंजा लखीसराय!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
21 hours ago
नेपाल में बाढ़ ने मचाई आर्थिक तबाही, चीन सीमा का कारोबार ठप; 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, हजारों कारोबार पर संकट!
22 hours ago
मधेपुरा BNMU में 11 गेस्ट शिक्षकों के अनुभव प्रमाणपत्र पर बड़ा सवाल; पढ़ाने पर रोक, 3 दिन में जवाब नहीं तो सेवा समाप्त!
22 hours ago
टिकट नहीं तो सफर मुश्किल; दानापुर मंडल में देर रात तक चला बड़ा जांच अभियान, 2066 यात्री पकड़े गए!
22 hours ago
लखीसराय में बाढ़ के बीच 9 दिन बंद रहेगा जवाहर नवोदय विद्यालय, बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने का निर्देश!
1 day ago

Bihar News : बरबीघा को कब मिलेगा हक? सीएम की यात्रा से पहले खुला पत्र, वादों की याद दिलाकर सरकार पर हमला!

शेखपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बरबीघा आगमन से पहले एक खुला पत्र सामने आया है, जिसमें...

शेखपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान बरबीघा आगमन से पहले एक खुला पत्र सामने आया है, जिसमें स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता शिवकुमार ने सरकार पर तीखा हमला करते हुए पुराने वादों की याद दिलाई है। उन्होंने कहा कि 2005 में मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार कई बार शेखपुरा आ चुके हैं, लेकिन बरबीघा को अनुमंडल बनाने की वर्षों पुरानी मांग आज तक अधूरी है।

खुले पत्र में कहा गया है कि 2005 में बरबीघा के एसकेआर कॉलेज में आयोजित धन्यवाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने खुले मंच से बरबीघा को अनुमंडल बनाने की घोषणा की थी। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि क्षेत्र को प्रशासनिक पहचान मिलेगी, लेकिन दो दशक बीतने के बाद भी यह घोषणा धरातल पर नहीं उतर सकी। इसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी बढ़ रही है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि बरबीघा ऐतिहासिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है। यह वही भूमि है जहां बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह का जन्म हुआ था। इसके बावजूद इस इलाके की लगातार उपेक्षा की जा रही है। सवाल उठाया गया है कि आखिर बरबीघा को उसका हक कब मिलेगा।

शिवकुमार ने अपने पत्र में पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र करते हुए लिखा है कि जब नीतीश कुमार युवालोकदल के राष्ट्रीय महासचिव थे, तब बरबीघा को तत्कालीन मुंगेर जिले से हटाकर नालंदा जिले में जोड़ने और अस्थावां व सरमेरा को मिलाकर अनुमंडल बनाने की बात कही गई थी। उस समय इस मांग को लेकर बैठकें, आंदोलन और धरना-प्रदर्शन भी हुए थे।

उन्होंने याद दिलाया कि 1958 में नए जिला, अनुमंडल और प्रखंड के गठन को लेकर बनी बख्शी समिति ने भी बरबीघा को अनुमंडल बनाने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन दशकों बाद भी यह प्रस्ताव फाइलों में ही दबा हुआ है।

खुले पत्र में मुख्यमंत्री से दो बड़ी मांगें भी रखी गई हैं। पहली, बरबीघा को शेखोपुरसराय, बरबीघा और मेहुस को मिलाकर अनुमंडल का दर्जा दिया जाए। दूसरी, शेखपुरा जिले में बनने वाले प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू के नाम पर बरबीघा में स्थापित किया जाए। इसके लिए पर्याप्त सरकारी जमीन उपलब्ध होने का भी दावा किया गया है।

पत्र के अंत में मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा गया है कि यदि वे बरबीघा को अनुमंडल बनाने और यहां मेडिकल कॉलेज की घोषणा कर देते हैं, तो यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक फैसला होगा और उनका नाम बरबीघा के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top