20
BREAKING NEWS
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!लखीसराय में बैंकिंग पर लगा ‘ब्रेक’, पांच दिन कामकाज की मांग पर बैंककर्मी सड़क पर; UFBU के आह्वान पर जोरदार प्रदर्शन!नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की कठोर सजा, 1.05 लाख का जुर्माना; लखीसराय POCSO कोर्ट का फैसला!5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
No menu items available
BREAKING
नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!भागलपुर में दिनदहाड़े भाजपा मंडल अध्यक्ष की हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली; कुतुबगंज में मचा हड़कंप!बोधगया में 4000 दीपों की रोशनी में गूंजे वैदिक मंत्र और बौद्ध प्रार्थना; जापान-थाईलैंड-ताइवान के श्रद्धालुओं ने रचा अनोखा संगम!लखीसराय शहर को मिलेंगे कई ‘तोहफे’, 33 वार्डों के नाले-स्लैब से लेकर त्योहारों की तैयारी तक; नगर परिषद ने खोला विकास का पिटारा!किशनगंज में JDU ने उठाया बिहार के पानी का सवाल, फरक्का संधि पर गरमाई सियासत; बोले- भविष्य के जल अधिकार से समझौता नहीं!शेखपुरा में बाढ़ ने खोल दी व्यवस्था की पोल? ग्रामीणों का दर्द लेकर DM तक पहुंचे कांग्रेस नेता, बोले- अब चाहिए राहत नहीं, स्थायी समाधान!जहानाबाद में ‘कार्टन वाला इलाज’; टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह गत्ता, PMCH रेफर; सदर अस्पताल की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल!सहरसा में बैंककर्मियों ने खोला आंदोलन का ‘कैलेंडर’, 11 सितंबर से शुरुआत… 26 अक्टूबर तक पहुंच सकती है हड़ताल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

नेपाल के अपर त्रिशूली-1 में 545 लोग अब भी लापता; 50 भारतीय भी शामिल, सुरंग और हेडबॉक्स में जारी है सर्च ऑपरेशन!
51 minutes ago
2500 रुपये की जांच का खर्च नहीं जुटा सका परिवार, अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर हुआ प्रसव; राजविराज की घटना पर उठे सवाल!
58 minutes ago
पटना में जेवर चमकाने के नाम पर 30 ग्राम सोने की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध; पुलिस कार्रवाई का इंतजार!
1 hour ago
गया में 85 करोड़ के बैंक लोन मामले में ED की छापेमारी, 58 करोड़ के कथित डायवर्जन और गिरवी संपत्तियों की बिक्री की जांच!
1 hour ago
भागलपुर में ‘ट्रैक्टर वाली मैडम’ बनीं शाहकुंड की CO, बाढ़ में डूबी सड़कें तो खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचीं राहत लेकर!
1 hour ago

Bihar News : बिहार में बालू घाटों की वापसी! क्या बदलेगा हाल?

पटना में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खनन विभाग...

पटना में प्रेस वार्ता के दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खनन विभाग के 100 दिनों के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कई बड़े फैसलों की घोषणा की। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में अवैध खनन, बालू माफिया और भू-माफियाओं के खिलाफ सरकार अब सख्त कार्रवाई करने जा रही है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के हर जिले में भू-माफियाओं की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे लोग जो अवैध कमाई को जमीन में निवेश कर रहे हैं, उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भूमि राजस्व विभाग भी उनके पास है, इसलिए जमीन से जुड़े माफियाओं पर भी सरकार की पैनी नजर रहेगी।

विजय सिन्हा ने यह भी स्पष्ट किया कि पर्व-त्योहार के समय पूजा या घरेलू कार्यों के लिए यदि कोई व्यक्ति थोड़ी मात्रा में मिट्टी या बालू ले जाता है तो उसे परेशान नहीं किया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिना खनन विभाग के आदेश के सड़क पर किसी वाहन को रोककर जांच करने की अनुमति नहीं होगी, ताकि अवैध वसूली पर रोक लग सके।

सरकार ने राज्य में 78 बालू घाटों की नीलामी का आदेश भी जारी कर दिया है। जिन ठेकेदारों ने घाट लेकर समय से पहले वापस कर दिया है, उनकी जमा राशि जब्त की जाएगी और उन्हें भविष्य के किसी भी टेंडर में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज से लदे वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य किया जाएगा। राज्य की सीमाओं पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी की जाएगी, ताकि अवैध खनिज परिवहन पर पूरी तरह रोक लग सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि बिहार में जल्द ही स्टोन चिप्स का खनन शुरू किया जाएगा, ताकि राज्य को दूसरे राज्यों पर निर्भर न रहना पड़े। अवैध खनन पर नियंत्रण के लिए 400 पुलिस बल की नियुक्ति की गई है और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।

इस मौके पर विभाग के 71 “खनन योद्धाओं” को सम्मानित भी किया गया। इन अधिकारियों और कर्मियों ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई वाहनों को पकड़ा है।

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष खनन विभाग ने 3500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त किया था, जबकि इस वर्ष 3800 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी कीमत पर बालू माफियाओं के दबाव में नहीं आएगी और बंद पड़े घाटों को पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए फिर से चालू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: National News : राहुल के पजामे पर गिरिराज का तंज, कांग्रेस ने मोदी की हाफ पैंट दिखाकर किया पलटवार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top