21
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
4 minutes ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
11 minutes ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
19 minutes ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
23 minutes ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
29 minutes ago

मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!

मधुबनी: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एएसआई की गोली से एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात...

मधुबनी: जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में एएसआई की गोली से एक व्यक्ति की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को उस समय और बढ़ गया, जब मृतक के परिजनों से मिलने और सड़क जाम समाप्त कराने पहुंचे जिलाधिकारी आनंद शर्मा तथा एसपी योगेंद्र कुमार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मृतक के घर पर बातचीत के दौरान एक महिला ने जिलाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्डों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद बलिराजगढ़ में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे ग्रामीणों की भीड़ के बीच अधिकारियों को सुरक्षा घेरे में बाहर निकालना पड़ा। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिले के विभिन्न इलाकों से अतिरिक्त पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया।

मृतक के परिजनों से बातचीत के दौरान हुआ हंगामा

जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार सबसे पहले प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत करने पहुंचे थे। इस दौरान जिलाधिकारी ने आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के परिजनों को उचित सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया।

इसके बाद डीएम और एसपी मृतक अशोक यादव के घर पहुंचे। वहां वे उनकी पत्नी अस्मिता देवी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक महिला ने जिलाधिकारी का कॉलर पकड़ लिया। महिला के हाथ में चप्पल भी थी। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और महिला को हटाकर डीएम तथा एसपी को सुरक्षित बाहर निकाला।

सड़क पर बैठकर लोगों को समझाने पहुंचे डीएम-एसपी

हंगामे के बावजूद प्रशासन ने ग्रामीणों से बातचीत जारी रखने की कोशिश की। जिलाधिकारी आनंद शर्मा और एसपी योगेंद्र कुमार सड़क पर बैठकर लोगों की बातें सुनने और उन्हें समझाने लगे। प्रशासन की ओर से लोगों से शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था कायम रखने की अपील की गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस बल बुलाया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, जाम स्थल पर बिहार पुलिस और बीएमपी के 500 से अधिक जवानों की तैनाती की गई है। मधुबनी जिले के सभी सात एसडीपीओ के अलावा दरभंगा जिले के कमतौल अनुमंडल के एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे।

एएसआई की फायरिंग में अशोक यादव की मौत, कई घायल

दरअसल, बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ में देर रात एएसआई चंद्रमोहन सिंह एक घर में एक महिला से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ विवाद और विरोध की स्थिति बनने पर एएसआई ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अशोक यादव की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोग दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

आरोपी एएसआई निलंबित, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

घटना के बाद आरोपी एएसआई चंद्रमोहन सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किए जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, प्रशासनिक अधिकारी लगातार लोगों से बातचीत कर स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रहे हैं।

फिलहाल बलिराजगढ़ में भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों का आक्रोश और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आरोपी एएसआई की गिरफ्तारी, घटना की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को सहायता देने के मामले में प्रशासन आगे क्या कदम उठाता है।

ये खबर भी पढ़े: राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top