15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
2 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
3 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
3 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
3 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
3 hours ago

Bihar: ‘लापता’ बैनर लेकर नदी की धारा में उतरे ग्रामीण, 22 गांवों के लिए सड़क-बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग!

बगहा: रामनगर के दुर्गम दोन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सामने...

बगहा: रामनगर के दुर्गम दोन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। जंगल और नदी के बीच बसे दोन क्षेत्र के 22 गांवों में सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार शाम अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण नदी की बीच धारा में खड़े होकर केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम और सांसद सुनील कुमार के ‘लापता’ होने का बैनर लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। ग्रामीणों ने सरकार और जनप्रतिनिधियों से वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग की।

बारिश में टापू बन जाता है पूरा क्षेत्र

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की सुविधा नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में दोन क्षेत्र के गांवों का संपर्क बेहद मुश्किल हो जाता है। कई इलाकों में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है और पूरा क्षेत्र लगभग टापू में तब्दील हो जाता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, किसी व्यक्ति के बीमार पड़ने या अन्य आपात स्थिति में एंबुलेंस तक पहुंचाना चुनौती बन जाता है। स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को इलाज के लिए दूर जाना पड़ता है।

नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुल की सुविधा नहीं होने का सबसे ज्यादा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। कई बच्चों को स्कूल जाने के लिए नदी की धारा पार करनी पड़ती है। बरसात के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने से यह रास्ता और जोखिम भरा हो जाता है।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि आजादी के 75 वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बाद भी दोन क्षेत्र के 22 गांवों के लोग सड़क, बिजली, मोबाइल नेटवर्क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं से आखिर कब तक वंचित रहेंगे।

विधानसभा चुनाव में किया था वोट बहिष्कार

ग्रामीणों के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दोन क्षेत्र के 22 गांवों के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर वोट बहिष्कार किया था। ग्रामीणों का दावा है कि चुनाव के बाद भी उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई।

इसके बाद ग्रामीण अलग-अलग तरीकों से आंदोलन कर अपनी मांगों को सरकार और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। नदी की धारा में उतरकर किया गया मंगलवार का प्रदर्शन भी इसी विरोध का हिस्सा बताया जा रहा है।

सड़क, बिजली और नेटवर्क की मांग

ग्रामीणों ने सरकार से क्षेत्र में स्थायी सड़क और पुल की व्यवस्था करने, बिजली और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि केवल आश्वासन से उनकी समस्या दूर नहीं होगी, बल्कि धरातल पर काम शुरू होना चाहिए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: स्कूली छात्राओं ने DC-SSP को राखी बांध बताई समस्याएं, मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top