15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
3 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
3 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
3 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
3 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
4 hours ago

Jharkhand: स्कूली छात्राओं ने DC-SSP को राखी बांध बताई समस्याएं, मनचलों से सुरक्षा की लगाई गुहार!

धनबाद: रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में आयोजित विशेष समारोह भावनात्मक होने के साथ-साथ छात्राओं के लिए...

धनबाद: रक्षाबंधन के अवसर पर मंगलवार को धनबाद समाहरणालय में आयोजित विशेष समारोह भावनात्मक होने के साथ-साथ छात्राओं के लिए अपनी समस्याएं रखने का मंच भी बना। जिले के विभिन्न सरकारी विद्यालयों की छात्राओं ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा की कलाई पर राखी बांधी।

छात्राओं ने अधिकारियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। अधिकारियों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद और उपहार देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

खुला संवाद में छात्राओं ने बेझिझक रखीं समस्याएं

राखी बांधने के बाद उपायुक्त ने छात्राओं के साथ खुला संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने स्कूलों की आधारभूत सुविधाओं से लेकर सुरक्षा और रोजमर्रा की परेशानियों तक कई मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

उपायुक्त ने छात्राओं की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

कहीं सड़क, तो कहीं जर्जर भवन की समस्या

प्लस टू हाई स्कूल कोलाकुसमा की छात्राओं ने एप्रोच रोड निर्माण, स्मार्ट बोर्ड और संगीत वाद्ययंत्र उपलब्ध कराने की मांग रखी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोविंदपुर में डीप बोरिंग की मांग सामने आई। वहीं प्राइमरी स्कूल नेरो में बाउंड्री वॉल और बेंच-डेस्क की आवश्यकता बताई गई।

उत्क्रमित मिडिल स्कूल भालगोड़ा की छात्राओं ने स्कूल भवन के जर्जर होने और रसोईघर का दरवाजा टूटने की जानकारी दी। उन्होंने बर्तन चोरी होने की समस्या से भी अधिकारियों को अवगत कराया।

स्कूल के आसपास मनचलों की शिकायत

मिडिल स्कूल सरायढेला की छात्राओं ने विद्यालय के आसपास मनचलों और अवांछित तत्वों के जमावड़े की शिकायत की। छात्राओं ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद अशोभनीय हरकतों, अड्डाबाजी और चोरी जैसी घटनाओं से उन्हें परेशानी होती है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP प्रभात कुमार ने मौके से ही संबंधित थाना प्रभारियों से बात की और तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। स्कूलों और बालिका शिक्षण संस्थानों के आसपास पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया जाएगा।

सड़क पार करने में दुर्घटना का डर

पीएम श्री राजगंज की छात्राओं ने स्कूल के दोनों हिस्सों के सड़क के अलग-अलग तरफ होने की समस्या बताई। छात्राओं ने कहा कि सड़क पार करते समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हालांकि विद्यालय की ओर से बैरिकेड लगाए गए हैं, लेकिन उन्होंने अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की।

उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पथ निर्माण विभाग को स्कूल के पास जल्द रंबल स्ट्रिप लगाने का आश्वासन दिया।

कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर करने की पहल

विभिन्न विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी सामने आया। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि शिक्षकों को 30-30 के बैच में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

बस्तीपुर, खास निरसा, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय धनबाद, कतरासगढ़, भागा, जगजीवन नगर, चालधोवा और पंडुकी सहित अन्य विद्यालयों की छात्राओं ने भी अपनी समस्याएं और मांगें अधिकारियों के समक्ष रखीं।

‘छात्राओं को परेशान करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’

SSP प्रभात कुमार ने कहा कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को बालिका विद्यालयों, आवासीय विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाएगा। स्कूलों के आसपास नियमित पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाएगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्राओं को परेशान करने वाले मनचलों और शरारती तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक बताते हुए छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने हाथों से बनाई कलाकृतियां और अन्य सामग्री अधिकारियों को भेंट की। कुछ छात्राओं ने अधिकारियों के ऑटोग्राफ भी लिए। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: नालंदा में दवा लेने निकली 50 वर्षीय महिला लापता, बेटी ने लोगों से की भावुक अपील!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top