15
BREAKING NEWS
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!18 सितंबर की बैठक से पहले बिहार की सियासत में हलचल, JDU ने साफ किया- विधायकों-सांसदों की बैठक का एजेंडा क्या है!‘ठाकुर का कुआं’ के बाद मांझी का ‘तालाब वाला दांव’, UCC पर खुलकर बोले- सबका होगा अधिकार!कबड्डी से एशियन गेम्स तक लंबा सफर, कुमार विजय सिंह फिर संभालेंगे अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी!
No menu items available
BREAKING
161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!आधी रात एसपी का ‘सरप्राइज चेक’, थानेदार ही मिले ड्यूटी से नदारद; 7 निलंबित!बीजेपी के दीये पर तेजस्वी की फूंक; ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम पर बरसे नेता प्रतिपक्ष, बाढ़ के बीच खर्च को लेकर उठाए सवाल!पुलिस गाड़ी में ‘कुत्तों की VIP एंट्री’; चालक सीट पर एक का कब्जा, पीछे दो की मौज; VIDEO ने मचाई हलचल!आय से अधिक संपत्ति के आरोप में इंजीनियर के ठिकानों पर धावा; पटना से पूर्णिया तक निगरानी की एक साथ रेड!NCERT की किताब में छपी एक गलती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब; 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई!बाढ़ में डूबा बिहार, ‘आशीर्वाद के दीये’ पर गरमाई सियासत; तेजस्वी बोले- बाढ़ पीड़ितों का जिया जलाएगी सरकार!कागजी कार्रवाई के दम पर डॉक्टरों की बर्खास्तगी नहीं चलेगी; पटना HC ने रद्द किया आदेश, 3 महीने में बहाली के निर्देश!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

161 साल पहले गया में गिरा था आसमान से ‘उल्कापिंड’, अब उसी से बनी 2 करोड़ की घड़ी; दुनिया में सिर्फ एक पीस!
2 hours ago
शर्मसार हुआ बिहार? मदद करने आए, लेकिन राहत का सामान भीड़ उठा ले गई! VIDEO देखकर उठे सवाल—क्या अब मदद के लिए कोई आएगा?
2 hours ago
ग्राहक बनकर आए दो बदमाश, जेवर दिखाने को कहा और फिर दुकानदार पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला; CCTV में कैद वारदात!
2 hours ago
शेखपुरा में 35 जीविका दीदियों का डेयरी प्रबंधन प्रशिक्षण शुरू, RSETI ने उठाया महिला सशक्तीकरण का कदम!
3 hours ago
बक्सर के पोस्टमार्टम हाउस में शव घसीटकर ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप!
3 hours ago

Bihar: EO मर्डर में नया ट्विस्ट, 50 लाख की डिमांड… नहीं देने पर विधायक ने कराई हत्या? पत्नी के आरोप से मचा हड़कंप!

औरंगाबाद/रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या ने बिहार में बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया...

औरंगाबाद/रोहतास: डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या ने बिहार में बड़ा सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। जहां पुलिस इस हत्याकांड को ड्राइवर के साथ हुए विवाद का नतीजा बता रही है, वहीं मृतक की पत्नी ने सीधे तौर पर स्थानीय विधायक पर हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी बबीता देवी ने दावा किया है कि विधायक उनके पति से 50 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। आरोप है कि लगातार फोन कर दबाव बनाया जा रहा था और 29 जुलाई को मुलाकात भी हुई थी। उन्होंने कहा कि “मेरे पति को विधायक ने मरवाया है। आजकल मंत्री-विधायक सुरक्षित रहते हैं और सारा दोष अधिकारियों पर डाल दिया जाता है।”

दूसरी ओर, मगध रेंज के आईजी विकास वैभव ने बताया कि गिरफ्तार ड्राइवर मिथिलेश कुमार ने पूछताछ में हत्या की बात कबूल कर ली है। पुलिस के अनुसार पटना जाते समय रास्ते में ड्राइवर और अधिकारी के बीच विवाद हुआ था। ड्राइवर टॉयलेट के लिए गाड़ी रोकना चाहता था, लेकिन मना करने पर झगड़ा बढ़ गया। इसी दौरान गाड़ी में रखी लोहे की रॉड से उसने कई वार किए, जिससे अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

घटना औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के घनौती पुल के पास हुई। घायल अवस्था में विमल कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में ड्राइवर की भूमिका संदिग्ध पाई गई। वह पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदल रहा था और उसके कपड़ों पर खून के धब्बे भी मिले, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

इधर, इस घटना के बाद पूरे बिहार में कार्यपालक पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। कई नगर परिषदों में काम ठप कर दिया गया है और अधिकारियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। मृतक के परिवार के लिए 5 करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग की जा रही है।

पटना में अधिकारी शव लेकर मुख्यमंत्री आवास जाने पर अड़ गए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।

फिलहाल पुलिस ड्राइवर के कबूलनामे के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है, लेकिन पत्नी के आरोपों ने मामले को पूरी तरह सियासी रंग दे दिया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह हत्या सिर्फ आपसी विवाद का नतीजा है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: अफसर भी सुरक्षित नहीं, बिहार में ‘कानून राज’ पर बड़ा सवाल—डेहरी के EO की हत्या से सियासत गरम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top