10
BREAKING NEWS
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!
No menu items available
BREAKING
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
18 minutes ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
31 minutes ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
38 minutes ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
59 minutes ago
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!
7 hours ago

Bihar: TRE-4 को लेकर पटना में छात्रों का आंदोलन तेज, रातभर धरने पर बैठे अभ्यर्थी!

पटना: शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन...

पटना: शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मांग को लेकर पटना के गर्दनीबाग में छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। 18 अगस्त से शुरू हुआ ‘न्याय सत्याग्रह’ शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार की रात सैकड़ों अभ्यर्थी धरनास्थल पर डटे रहे। आंदोलन को अब विपक्षी नेताओं के साथ-साथ शिक्षकों का भी समर्थन मिल रहा है।

आंदोलनकारी अभ्यर्थियों की प्रमुख मांग TRE-4 में प्रारंभिक परीक्षा (PT) और मुख्य परीक्षा (Mains) की व्यवस्था खत्म कर पूर्व की तरह एकल परीक्षा कराने की है। इसके अलावा निगेटिव मार्किंग हटाने, डोमिसाइल नीति लागू करने, लंबित प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियां घोषित करने और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई जा रही है।

तेजस्वी और पप्पू यादव ने छात्रों का समर्थन किया

शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव गर्दनीबाग पहुंचे और आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों की मांगों को जायज बताते हुए सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने TRE-4 में एकल परीक्षा कराने और ‘One Candidate, One Result’ की व्यवस्था लागू करने की मांग की। उन्होंने रद्द हुई AEDO और अन्य परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कार्रवाई तथा BSSC की लंबित परीक्षाओं को जल्द कराने की बात भी कही।

उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शीट अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराने, लाइब्रेरियन और लंबित लेखपाल भर्ती पूरी करने तथा भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी करने की मांग उठाई।

छात्रों से मुलाकात के बाद तेजस्वी ने पटना डीएम कुंदन कुमार से फोन पर बात कर धरनास्थल पर पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की।

पप्पू यादव छात्रों के साथ पहुंचे राज्यपाल के पास

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी आंदोलनकारी छात्रों का समर्थन किया। वे छात्र प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से मिले। प्रतिनिधिमंडल ने TRE-4 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याएं राज्यपाल के सामने रखीं।

राज्यपाल ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सरकार व मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा रखने का भरोसा दिया। उन्होंने छात्रों से भूख हड़ताल नहीं करने की अपील भी की।

32,388 पदों पर भर्ती का विज्ञापन, परीक्षा पैटर्न पर विवाद

TRE-4 के लिए सरकार की ओर से 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और 30 सितंबर तक चलेगी। हालांकि परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन जारी होने के बावजूद अभ्यर्थियों का आंदोलन इसलिए जारी है क्योंकि परीक्षा प्रक्रिया में PT और Mains को लेकर छात्र सहमत नहीं हैं। उनका कहना है कि TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में एकल परीक्षा के आधार पर भर्ती हुई थी। ऐसे में TRE-4 में अचानक दो चरणों की परीक्षा लागू करना उचित नहीं है।

छात्रों का कहना है कि अगर सरकार परीक्षा प्रक्रिया में कोई नया प्रयोग करना चाहती है तो उसे TRE-5 से लागू किया जाए, ताकि TRE-4 के अभ्यर्थियों के साथ प्रक्रिया में बदलाव न हो।

शिक्षा मंत्री बोले- हर मांग मानना संभव नहीं

आंदोलन पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि छात्रों की सभी मांगों को पूरा करना संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि TRE-4 में दो परीक्षाएं कराने का फैसला सिर्फ शिक्षा विभाग का नहीं है।

मंत्री के मुताबिक परीक्षा व्यवस्था तय करने में सामान्य प्रशासन विभाग और बिहार लोक सेवा आयोग की भी भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेहतर प्रतिभा वाले शिक्षकों का चयन करना है।

छात्रों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

बिहार स्टूडेंट यूनियन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर TRE-4 में एकल परीक्षा कराने सहित कई मांगें रखी हैं। यूनियन का दावा है कि 15 लाख से अधिक अभ्यर्थी भर्ती परीक्षाओं को लेकर परेशान हैं।

छात्र संगठन ने TRE-4 में निगेटिव मार्किंग हटाने, BSSC की परीक्षाओं से जुड़ी व्यवस्था में बदलाव, लंबित परीक्षाओं की तारीख घोषित करने और AEDO समेत अन्य परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करने की मांग की है। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई है।

शिक्षक रौशन आनंद ने भी छात्रों का बढ़ाया हौसला

आंदोलन को शिक्षक रौशन आनंद सर का भी समर्थन मिला है। उन्होंने छात्रों से धरनास्थल पर पहुंचकर अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की। उनका कहना है कि छात्रों को पूरे दिन धरने पर बैठना जरूरी नहीं है, लेकिन रोजाना कुछ समय आंदोलन में शामिल होने से आंदोलन को मजबूती मिल सकती है।

फिलहाल गर्दनीबाग में छात्रों का ‘न्याय सत्याग्रह’ जारी है। एक ओर सरकार TRE-4 का विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा चुकी है, वहीं दूसरी ओर अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न में बदलाव की मांग पर अड़े हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच बातचीत इस विवाद के समाधान के लिए अहम मानी जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: शेखपुरा में किसान मोर्चा की ‘ग्राउंड मीटिंग’, गांवों तक पहुंचेगा संगठन का संदेश!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top