5
BREAKING NEWS
CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!बांका में स्कूल से घर लौट रही नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, जबरन मांग में भरा सिंदूर; 6 पर FIR दर्ज!
No menu items available
BREAKING
CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!
10 minutes ago
आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!
21 minutes ago
जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!
32 minutes ago
‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
46 minutes ago
मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!
54 minutes ago

‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से खाकी की जांच प्रणाली और झूठे मुकदमों पर बड़ा सवाल...

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से खाकी की जांच प्रणाली और झूठे मुकदमों पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाला एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस युवक की चार साल पहले हत्या कर शव गायब करने का केस दर्ज हुआ था और पुलिस ने चार लोगों को सलाखों के पीछे भेज दिया था, वही युवक अब नोएडा में मजे से काम करता हुआ जिंदा मिला है। ‘मृत’ घोषित युवक को जब ग्रामीण रोसड़ा थाने लेकर पहुंचे, तो उसे सामने खड़ा देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए।

2022 में दर्ज हुआ था हत्या और शव गायब करने का केस

मामला रोसड़ा थाना क्षेत्र के लालपुर गांव का है। जुलाई 2022 में लालपुर निवासी मदन यादव ने रोसड़ा थाने में आवेदन देकर अपने 20 वर्षीय दिव्यांग और मूक-बधिर (बोलने-सुनने में असमर्थ) पुत्र रवि शंकर कुमार की हत्या कर शव गायब करने का संगीन आरोप लगाया था।

शिकायत में गांव के सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और दिनेश पंडित पर आरोप लगाया गया था कि वे रवि शंकर से जेसीबी, ट्रैक्टर और आम के बगीचे में काम कराते थे। ट्रैक्टर पलटने से उसकी मौत हो गई और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को गायब कर दिया गया। मामले में ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को भी नामजद किया गया था।

4 निर्दोष जा चुके हैं जेल, पुलिसिया जांच की उधड़ी परतें

पीड़ित पिता के आवेदन पर तत्कालीन पुलिस पदाधिकारियों ने बिना किसी ठोस साक्ष्य या शव बरामदगी के मामले को सच मान लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सहदेव पंडित, मुकेश पंडित और ट्रैक्टर चालक छोटू महतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दिनेश पंडित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। चारों आरोपी लंबी कानूनी लड़ाई और जेल की प्रताड़ना झेल चुके हैं।

नोएडा के सैलून जाते वक्त ऐसे सामने आई हकीकत

करीब चार साल बाद बीते 2 अक्टूबर 2026 को इस ‘अदृश्य हत्या’ की पूरी पटकथा ताश के पत्तों की तरह ढह गई। लालपुर गांव का एक युवक आकाश कुमार, जो नोएडा में मजदूरी करता है, 2 अक्टूबर की दोपहर करीब 3 बजे सैलून जा रहा था। रास्ते में एक फल की दुकान पर काम कर रहे युवक को देखकर आकाश ठिठक गया। ध्यान से देखने पर उसने उसकी पहचान 4 साल पहले ‘मरे’ रवि शंकर कुमार के रूप में की।

आकाश ने तुरंत इसकी सूचना गांव के मुखिया और अन्य ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से रवि शंकर को सुरक्षित वापस लाया गया और रोसड़ा थाने में पेश किया गया।

थाने में उमड़ा ग्रामीणों का हुजूम, तत्कालीन DSP और जांच अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

रवि शंकर के जिंदा होने की खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। गुस्साए सैकड़ों ग्रामीण रोसड़ा थाने पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब रवि शंकर जिंदा है, तो निर्दोष लोगों को किस आधार पर जेल भेजा गया?

ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए 2022 के तत्कालीन थानाध्यक्ष, केस के अनुसंधानकर्ता (Investigating Officer) और तत्कालीन डीएसपी (DSP) की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उन पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।

पुलिस कर रही पहचान और तथ्यों का सत्यापन

फिलहाल रोसड़ा थाना पुलिस जिंदा लौटे युवक रवि शंकर की कानूनी पहचान और 2022 के दर्ज मामले से जुड़े सभी कानूनी बिंदुओं का गहन सत्यापन (Verification) कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि पूरे फर्जीवाड़े के पीछे की असली साजिश क्या थी और झूठा केस दर्ज कराने वालों पर क्या कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top