11
BREAKING NEWS
लखीसराय में 'सेवा सेतु' शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!
No menu items available
BREAKING
लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

लखीसराय में ‘सेवा सेतु’ शिविर: कृषि मंत्री ने खुद स्टॉल पर जाकर परखीं अर्जियां, अधिकारियों को तुरंत निपटाने के निर्देश!
9 hours ago
दिल्ली में राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, चुनाव आयोग का फूंका पुतला!
9 hours ago
एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट बॉबी कुमार का पटना में भव्य स्वागत!
9 hours ago
2030 तक रोजगार के लिए पलायन रोकेंगे, 2029 तक बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट: सम्राट चौधरी!
9 hours ago
विक्रमशिला सेतु बंद तो गंगा बनी सहारा, अब जहाजों पर बाइक बंद होने से बढ़ी आफत!
10 hours ago

Bihar: सोशल मीडिया क्रिएटर्स के लिए बड़ी खबर, वीडियो पर मिलेगा 1.20 लाख तक का भुगतान, बिहार सरकार ने बदले नियम!

पटना: बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सरकारी योजनाओं,...

पटना: बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों से जुड़े वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स को उनके वीडियो के प्रदर्शन और व्यूज के आधार पर भुगतान किया जाएगा। नई व्यवस्था में एक वीडियो पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक भुगतान का प्रावधान है।

बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने सोशल मीडिया एवं अन्य ऑनलाइन मीडिया नियमावली-2024 में संशोधन किया है। सबसे अहम बदलाव यह है कि क्रिएटर्स के लिए पहले लागू 10 प्रतिशत व्यूज की अनिवार्यता को हटा दिया गया है। अब भुगतान के लिए वीडियो के व्यूज के आधार पर अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं।

30 दिन के व्यूज के आधार पर होगा भुगतान

नए प्रावधान के अनुसार वीडियो अपलोड होने के बाद 30 दिनों के भीतर प्राप्त व्यूज को भुगतान के लिए आधार बनाया जाएगा। क्रिएटर्स को अलग-अलग कैटेगरी में रखा गया है और प्रत्येक कैटेगरी के लिए अधिकतम भुगतान की सीमा निर्धारित की गई है।

कैटेगरी-A

30 दिनों में 1 लाख से अधिक व्यूज होने पर भुगतान की पात्रता होगी। इसके बाद प्रत्येक अतिरिक्त 1 लाख व्यूज पर 10 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। इस श्रेणी में अधिकतम 1.20 लाख रुपये तक भुगतान किया जा सकता है।

कैटेगरी-B

30 दिनों में 50 हजार से अधिक व्यूज होने पर पात्रता होगी। प्रत्येक अतिरिक्त 50 हजार व्यूज पर 10 हजार रुपये के हिसाब से भुगतान होगा। इस श्रेणी में अधिकतम भुगतान 1.10 लाख रुपये तक निर्धारित है।

कैटेगरी-C

30 दिनों में 20 हजार से अधिक व्यूज आने पर भुगतान का प्रावधान है। प्रत्येक अतिरिक्त 20 हजार व्यूज पर 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। इस श्रेणी में अधिकतम 1 लाख रुपये तक भुगतान किया जा सकता है।

कैटेगरी-D

30 दिनों में 10 हजार से अधिक व्यूज होने पर क्रिएटर भुगतान के पात्र होंगे। प्रत्येक अतिरिक्त 10 हजार व्यूज पर 10 हजार रुपये का प्रावधान है। इस श्रेणी में अधिकतम 90 हजार रुपये तक भुगतान किया जा सकता है।

पहले क्या था नियम?

बिहार सोशल मीडिया नियमावली-2024 में क्रिएटर्स के लिए फॉलोअर्स की संख्या के मुकाबले न्यूनतम 10 प्रतिशत व्यूज हासिल करने की शर्त रखी गई थी। यदि क्रिएटर निर्धारित व्यूज हासिल नहीं कर पाता था तो उसे भुगतान नहीं मिलता था।

संशोधन के बाद यह बाध्यता समाप्त कर दी गई है। इससे कम फॉलोअर्स वाले लेकिन अच्छे कंटेंट बनाने वाले क्रिएटर्स के लिए भी सरकारी योजना के तहत भुगतान पाने का रास्ता आसान हो सकता है।

किस तरह के वीडियो बनाने होंगे?

सरकारी भुगतान पाने के लिए क्रिएटर्स को ऐसे वीडियो तैयार करने होंगे, जिनमें बिहार सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, सरकारी कार्यक्रमों और विकास कार्यों से जुड़ी जानकारी दी जाए। इसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और उनके लाभों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाना है।

इस नई व्यवस्था के बाद बिहार में सोशल मीडिया के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रसारित करने वाले क्रिएटर्स के लिए एक नया अवसर खुला है। हालांकि, भुगतान संबंधित नियमों और पात्रता की शर्तों के अनुसार ही किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: भागलपुर-अहमदाबाद के बीच चलेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, 26 अगस्त से शुरू होगा परिचालन; किउल-मोकामा-पटना समेत कई स्टेशनों पर ठहराव!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top