6
BREAKING NEWS
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!'मरा' हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!'दृश्यम' स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!मदद चाहिए या गोली? सारण में बाढ़ पीड़ितों पर खाकी की गुंडागर्दी, मकेर थानाध्यक्ष सस्पेंड!जहानाबाद में बोले तेजस्वी यादव; BJP ने JDU को किया हाईजैक, यह अब नीतीश जी की पार्टी नहीं रही!मुजफ्फरपुर में फर्जी आधार से विदेशी नागरिक का पासपोर्ट बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड एजाज कमर गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!मोतिहारी में बेनकाब हुआ पुलिस-तस्कर सिंडिकेट; शराब तस्कर के बर्थडे में केक खिलाते दिखे थानाध्यक्ष व दारोगा, SP ने दोनों को किया सस्पेंड!मोकामा में गंगा नदी पर 2400 करोड़ से बना नया रेल पुल तैयार, CRS ने दिया ओके; उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच रफ्तार पकड़ेगी रेल!छत्तीसगढ़ में दिखेगा बिहार की बेटियों का दम: बड़हिया की आंचल और प्रियंका का ईस्ट जोन यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन!‘दृश्यम’ स्टाइल मर्डर: 2,000 KM दूर सूरत से आकर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, रातों-रात हुआ फरार; समस्तीपुर पुलिस ने ऐसे उजागर किया खौफनाक सच!पूर्णिया डीएम का दिल जीतने वाला वीडियो: वृद्धाश्रम की बुजुर्ग महिला ने मांगी चाट-गोलगप्पे, DM ने तुरंत कराया हाजिर!₹5 लाख का इनामी अतीक गैंग का शूटर अरमान गया जेल में मिला, UP पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले गई प्रयागराज!सहरसा में संत कारू बाबा मंदिर परिसर बना अखाड़ा; महंत और समर्थकों ने ग्रामीणों पर चलाई गोलियां, 2 घायल; गुस्से में लोगों ने गाड़ी फूंकी, महंत गिरफ्तार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीतामढ़ी के श्मशान में अंधविश्वास का खौफनाक तांडव; बच्चों को पैर पकड़कर हवा में घुमाता और जमीन पर पटकता दिखा कथित तांत्रिक!
2 hours ago
CM सम्राट चौधरी के आगमन से पहले बड़ा हादसा; उद्घाटन से पहले भरभराकर गिरा भव्य स्वागत द्वार, मीडियाकर्मियों से उलझी पुलिस!
4 hours ago
आरा हेड पोस्ट ऑफिस का ओवरसियर को ₹10 हजार रिश्वत लेते CBI ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, मचा हड़कंप!
4 hours ago
जमुई में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन का हंटर; नीमारंग में रंजीत मंडल का फर्जी इमरजेंसी हॉस्पिटल सील, गायब मिले डॉक्टर, 4 मरीजों का हो रहा था इलाज!
4 hours ago
‘मरा’ हुआ बेटा 4 साल बाद नोएडा में मिला जिंदा; समस्तीपुर में मूक-बधिर की हत्या के आरोप में 4 निर्दोष काट चुके हैं जेल; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
4 hours ago

Bihar: सीतामढ़ी में पूजा का प्रसाद बना आफत, खीर खाने के बाद परिवार के चार लोग बेहोश, 6 साल की बच्ची की मौत!

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सावन पूजा का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार...

सीतामढ़ी: डुमरा थाना क्षेत्र के परोहा गांव में सावन पूजा का प्रसाद खाने के बाद एक ही परिवार के चार सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह सभी घर में बेहोशी की हालत में मिले। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान छह वर्षीय साक्षी कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, जबकि परिवार में मातम पसरा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात परिवार के सदस्य पड़ोस में आयोजित सावन पूजा में शामिल होने गए थे। पूजा के बाद सभी ने खीर का प्रसाद खाया। इसके बाद साक्षी कुमारी, उसकी आठ वर्षीय बहन प्रिया, मां आरती कुमारी और दादी समुद्री देवी घर लौटकर सो गए।

गुरुवार सुबह काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला और परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं आया तो आसपास के लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोसी घर के अंदर पहुंचे तो चारों सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े मिले। इसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीणों की मदद से सभी को पहले डुमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान छह वर्षीय साक्षी की हालत लगातार बिगड़ती गई। परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

साक्षी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, मृतका की मां आरती कुमारी, आठ वर्षीय प्रिया और दादी समुद्री देवी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि समुद्री देवी की हालत गंभीर है और उन्हें ICU में रखा गया है।

प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

घटना के बाद प्रारंभिक तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि बीमारी की वास्तविक वजह और बच्ची की मौत का सही कारण मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉ. कुणाल शंकर के मुताबिक, परिजनों ने बताया है कि सावन पूजा का प्रसाद खाने के बाद सभी की तबीयत बिगड़ी। बच्ची की मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पटना में BCI चेयरमैन के खिलाफ वकीलों का मोर्चा, ‘इस्तीफा दो’ के नारों से गूंजा बार काउंसिल परिसर!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top