8
BREAKING NEWS
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर... थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!CM के सामने ही भड़का बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा, सांसद-विधायक के खिलाफ नारेबाजी; सांसद की गाड़ी पर फेंका गोबर!सुरक्षित गर्भपात देखभाल में बरबीघा की पहचान, डॉ. फैसल अरशद समेत चार स्वास्थ्यकर्मी सम्मानित!परिवहन दरोगा पर EOU का शिकंजा, 1.49 करोड़ की संदिग्ध संपत्ति का सुराग; आरा से पटना तक छापेमारी!
No menu items available
BREAKING
जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!होटल के कमरे में बहु को दूसरे युवक संग देख ससुर के उड़े होश, फिर सड़क पर मचा हाईवोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल!1 अक्टूबर से 6 बड़े बदलाव; कमर्शियल सिलेंडर महंगा, LPG e-KYC जरूरी; AC-TV की कीमतों में भी बढ़ोतरी!पटना में बिजली विभाग का गजब कारनामा; घरेलू कनेक्शन पर 2.33 करोड़ का बिल!लखीसराय में कबड्डी का रोमांच; U-14 में लाल इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, फाइनल में बड़हिया से होगी भिड़ंत!11 साल की सेवा के बाद एलडीसी विशाल कुमार को भावभीनी विदाई, बोर्ड परीक्षार्थियों को मिले सफलता के 10 मंत्र!मुजफ्फरपुर में बाढ़ का ऐसा कहर… थाने में 3 फीट पानी, नाव से हो रही पुलिसिंग!समस्तीपुर में छेड़खानी के आरोपी विकास के घर चला बुलडोजर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

जब अफसरों ने थामी झाड़ू, रामगढ़ चौक बाजार में बदली तस्वीर; ‘एक घंटा, एक साथ’ का दिखा असर!
9 hours ago
रोको-टोको में पुलिस दीदी ने रोका तो युवक ने जड़ दिया थप्पड़… पूरी घटना CCTV में कैद, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस!
9 hours ago
शराबबंदी वाली सरकार में शराब केस वाले को युवा जदयू की कमान; नियुक्ति पर उठे सवाल!
9 hours ago
मधुबनी समाहरणालय की जमीन होगी नीलामी, 5 नवंबर को कोर्ट में लगेगी बोली; जानिए 4.17 करोड़ के बकाये का पूरा मामला!
10 hours ago
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: बुढ़ापे की छांव बनी सड़क; बेटे से बेघर मां की कहानी सुन मंत्री ने लिया संज्ञान!
10 hours ago

Bihar: पत्नी की बहादुरी से नाकाम हुई लूट, ज्वेलरी शॉप में घुसे बदमाश ने चलाई गोली, पिस्टल छोड़कर भागा!

पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब...

पटना: राजधानी पटना के कंकड़बाग इलाके में एक ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब दुकान मालिक की पत्नी बदमाश से भिड़ गईं। हालांकि संघर्ष के दौरान बदमाश ने गोली चला दी, जिससे ज्वेलरी शॉप के मालिक दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करा गया है।

घटना अलंकार ज्वेलर्स की है। जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 9 बजे दुकान मालिक दीपक कुमार दुकान का आगे का शटर बंद कर अंदर मौजूद थे। इसी दौरान पीछे का दरवाजा खुला होने का फायदा उठाकर एक हथियारबंद बदमाश दुकान में घुसने की कोशिश करने लगा।

बताया जा रहा है कि बदमाश को सबसे पहले दीपक कुमार की पत्नी ने देख लिया। खतरा भांपते ही उन्होंने विरोध किया और बदमाश से भिड़ गईं। इसके बाद दुकान मालिक भी संघर्ष में शामिल हो गए। काफी देर तक दोनों पति-पत्नी बदमाश का मुकाबला करते रहे।

संघर्ष इतना जबरदस्त था कि बदमाश की कमीज तक फट गई। खुद को घिरता देख उसने गोली चला दी, जो दीपक कुमार के पेट में जा लगी। गोली लगने के बावजूद दंपती ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाश को पकड़ने की कोशिश जारी रखी।

आखिरकार बदमाश मौके से भाग निकला, लेकिन हड़बड़ी में अपनी पिस्टल, मैगजीन और कारतूस वहीं छोड़ गया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने दो बदमाश आए थे। एक बाइक पर बाहर इंतजार कर रहा था, जबकि दूसरा दुकान के अंदर घुसा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द हो जाएगी।

एसडीपीओ सदर-1 मनोज कुमार ने बताया कि घटनास्थल से हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं लोग ज्वेलरी शॉप मालिक की पत्नी की बहादुरी की भी चर्चा कर रहे हैं, जिन्होंने हथियारबंद बदमाश के सामने हार नहीं मानी।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: महाबोधि मंदिर के गेट पर भिड़े वर्दीधारी, श्रद्धालुओं के सामने चले लात-घूंसे; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top