13
BREAKING NEWS
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक... सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!समस्तीपुर में युवती से बदसलूकी के एक के बाद एक वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी!युवती से मारपीट और अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, एक आरोपित गिरफ्तार!बरौनी-भुज के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, बिहार समेत चार राज्यों को जोड़ेगी ट्रेन!
No menu items available
BREAKING
कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!कलम, रंग और संकल्प से सजा ‘विकसित भारत’, लखीसराय के बच्चों ने बिखेरा हुनर!पटना में सजेगा तीरंदाजी का महाकुंभ, 330 खिलाड़ी साधेंगे निशाना!बांस की कला को बाजार से जोड़ने की पहल, शेखपुरा में जुटे हस्तशिल्प कारीगर!शेखपुरा में नगर परिषद का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण पर चला सरकारी हथौड़ा!राजस्व कामकाज में शेखोपुरसराय का जलवा, बिहार में तीसरे स्थान पर पहुंचा अंचल!गोपालगंज में शराब से लदी स्कॉर्पियो ने मचाया मौत का तांडव, बाइक सवारों को रौंदकर चालक फरार!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

कर्ज के पैसे को लेकर खूनी विवाद; युवक पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश, दो झुलसे!
14 hours ago
जमुई-समस्तीपुर-बांका के बाद आरा में छात्रा से छेड़खानी, चलती ऑटो से कूदकर बचाई जान!
14 hours ago
शराब जब्ती का वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप, दो दारोगा सस्पेंड!
15 hours ago
सास के नाम PM आवास से 70 लाख के मकान तक… सभापति पर आरोप, अब जांच का शिकंजा!
15 hours ago
1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!
15 hours ago

Bihar: हाथों के सहारे 105 KM की कांवड़ यात्रा, ‘बिच्छू बम’ की अनोखी भक्ति देख श्रद्धालु भी हुए हैरान!

सुल्तानगंज: सावन महीने में कांवड़ियों की आस्था और भक्ति के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार कांवड़िया...

सुल्तानगंज: सावन महीने में कांवड़ियों की आस्था और भक्ति के कई रंग देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार कांवड़िया पथ पर एक शिवभक्त अपनी अनोखी साधना के कारण चर्चा का केंद्र बना हुआ है। पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर निवासी 28 वर्षीय राजकुमार महतो, जिन्हें श्रद्धालु अब ‘बिच्छू बम’ के नाम से पुकार रहे हैं, हाथों के सहारे सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर तक की 105 किलोमीटर लंबी यात्रा पूरी करने में जुटे हैं।

राजकुमार महतो की भक्ति का अंदाज बेहद अलग है। वह पैरों के बजाय दोनों हाथों पर शरीर का पूरा भार उठाकर आगे बढ़ते हैं। इस दौरान उनके पैर हवा में ऊपर रहते हैं और उनकी मुद्रा बिच्छू जैसी दिखाई देती है। यही वजह है कि कांवड़िया पथ पर लोगों ने उन्हें ‘बिच्छू बम’ नाम दे दिया है।

दूसरी बार कर रहे कठिन तपस्या

राजकुमार पहली बार यह कठिन यात्रा नहीं कर रहे हैं। इससे पहले भी वह हाथों के सहारे बाबाधाम की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस वर्ष उन्होंने एक बार फिर उसी कठिन संकल्प को दोहराया है। उनका कहना है कि यह यात्रा उनके लिए केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि भगवान शिव के प्रति समर्पण और आस्था की अभिव्यक्ति है।

श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने

कांवड़िया पथ पर जहां-जहां से राजकुमार गुजरते हैं, वहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुट जाती है। कोई उनकी तस्वीर और वीडियो बनाता है तो कोई ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ उनका उत्साह बढ़ाता है। उनकी अनोखी भक्ति को देखने के लिए लोग कुछ देर रुककर उन्हें निहारते हैं।

20 दिनों से जारी है सफर

करीब 105 किलोमीटर लंबी इस कठिन यात्रा को पूरा करने में राजकुमार को काफी समय लग रहा है। वह प्रतिदिन लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी ही हाथों के सहारे तय कर पाते हैं। जानकारी के अनुसार, वह पिछले 20 दिनों से लगातार इसी मुद्रा में यात्रा कर रहे हैं।

कठिन शारीरिक चुनौतियों के बावजूद राजकुमार महतो का संकल्प अटूट है। हाथों के बल आगे बढ़ते ‘बिच्छू बम’ की यह अनोखी कांवड़ यात्रा इन दिनों श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और शिवभक्ति की मिसाल पेश कर रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: विदेशी, परदेशी, अंग्रेज और कांग्रेस, गया के इस परिवार के नाम सुनकर हर कोई रह जाता है हैरान!

अजय कुमार, भागलपुर (बिहार)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top