21
BREAKING NEWS
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!आरा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात: मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या!इंडिया गेट पर अंकिता के इंसाफ की लड़ाई, राहुल-प्रियंका पहुंचे माता-पिता के पास; VIP का सवाल फिर गरमाया!‘मेरी बच्चियों का ध्यान रखना…’ पति की हत्या में मुस्कान-साहिल को फांसी, मेरठ कोर्ट के फैसले से मचा हड़कंप!
No menu items available
BREAKING
बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!लखीसराय में 16 से 23 अक्टूबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री; दुर्गा पूजा को लेकर ट्रैफिक रूट बदला, जानें किस रास्ते जाएंगे वाहन!मोतिहारी में कुख्यात शराब माफिया के घर पुलिस की रेड, पिस्टल, कारतूस और 1.23 लाख कैश बरामद; पंकज सिंह गिरफ्तार!बिहार में सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर निगरानी का बड़ा एक्शन; पटना समेत 4 जगह छापेमारी, फ्लैट से मिले 3.20 लाख रुपये कैश!नालंदा में शराब तस्करों ने सिपाही की गोली मारकर की हत्या, पटना से पीछा कर रही थी एक्साइज टीम!DMCH की इमरजेंसी बिल्डिंग में कथित शराब पार्टी; कोल्ड ड्रिंक-चखना लेकर जुटे लोग, CCTV वीडियो वायरल होते ही FIR!मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, 6 दिन बाद नदी में मिला शव; खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई थी गुमशुदगी!राघोपुर में तेजस्वी यादव का विरोध; नाव हादसे के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले—काम नहीं तो इस्तीफा दीजिए!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बरबीघा में NCC कैडेट्स ने संभाली जागरूकता की कमान, रैली-नुक्कड़ नाटक से दिया पोषण और एनीमिया से बचाव का संदेश!
1 hour ago
दशहरा से पहले शराब की बड़ी खेप पर पुलिस का शिकंजा; जहानाबाद में 1719 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार!
2 hours ago
तीन साल की अध्या के दिल का होगा मुफ्त इलाज; लखीसराय से कोच्चि भेजी गई बच्ची, रोटरी क्लब उठाएगा ऑपरेशन का पूरा खर्च!
2 hours ago
गया जंक्शन पर बैग खुलते ही चौंके RPF जवान; 36.34 लाख की चांदी बरामद, पश्चिम बंगाल का व्यक्ति हिरासत में!
2 hours ago
सपने बड़े हों तो मंजिल भी बड़ी होती है; डॉ. कलाम की जयंती पर शेखपुरा के साईं ग्रुप में गूंजा युवाओं को आगे बढ़ने का संदेश!
2 hours ago

1500 रुपये के लिए चप्पल से हमला; सरकारी योजना का ये सच उड़ा देगा आपके होश!

समस्तीपुर: सरकारी आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर कथित पैसे मांगने के आरोप ने विभूतिपुर की भुसवर पंचायत...

समस्तीपुर: सरकारी आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर कथित पैसे मांगने के आरोप ने विभूतिपुर की भुसवर पंचायत में आयोजित आम सभा को अचानक हंगामे के अखाड़े में बदल दिया। लाभार्थियों ने आवास सहायक शंभू पंडित पर पैसे मांगने और लेने के गंभीर आरोप लगाए। देखते ही देखते सभा में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई और मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर हस्तक्षेप करना पड़ा।

पंचायत सरकार भवन में चल रही आम सभा के दौरान गंगा देवी ने आरोप लगाया कि आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए उनसे 1,500 रुपये की मांग की गई। वहीं मनीषा देवी ने 1,000 रुपये लेने का आरोप लगाया। बताया गया कि पंचायत में आवास योजना के तहत करीब 1,200 लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। इनमें पांच लोगों ने आवास सहायक पर नाम जोड़ने के बदले पैसे लेने का आरोप लगाया।

आरोपों से भड़का गुस्सा, चप्पल से मारपीट की कोशिश!

पैसे के आरोपों को लेकर सभा में माहौल लगातार गर्म होता गया। बात इतनी बढ़ गई कि गंगा देवी द्वारा आवास सहायक के साथ चप्पल से मारपीट का प्रयास किए जाने की बात सामने आई। अचानक बिगड़े माहौल से आम सभा में अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मुखिया रंजीत कुमार महतो ने बीच-बचाव किया और तत्काल विभूतिपुर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही स्थिति को संभाला गया और आवास सहायक शंभू पंडित को अपने साथ थाने ले जाया गया।

हंगामे ने रोकी आम सभा, अब जांच पर टिकी नजर

घटना के बाद आम सभा को स्थगित कर दिया गया। सभा में ग्राम सचिव हरिहर प्रसाद यादव, मुखिया रंजीत कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य निरंजन कुमार समेत सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर वास्तव में पैसे की मांग या लेनदेन हुआ था या नहीं। फिलहाल लाभार्थियों की ओर से लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

सरकारी आवास जैसी महत्वपूर्ण योजना से जुड़े मामले में आम सभा के बीच इस तरह का हंगामा होने से पंचायत स्तर पर योजना के क्रियान्वयन और पारदर्शिता को लेकर सवाल जरूर खड़े हो गए हैं। जांच के बाद ही तय होगा कि आरोपों में कितनी सच्चाई है और जिम्मेदारी किसकी बनती है।

ये खबर भी पढ़े: जमुई कांड पर पुलिस का सख्त संदेश, शेखपुरा पहुंचे DIG बोले- दोषियों को कानून के शिकंजे से नहीं बचने देंगे!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top