33
BREAKING NEWS
झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!बिहार: पटरी पार करने के दौरान अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बची यात्रियों की जान!बिहार: कुर्सी बड़ी या संपत्ति का खेल? सहरसा DPO पर EOU की बड़ी कार्रवाई!बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!बिहार में साबुन के डिब्बे से निकली 50 लाख की हेरोइन, समस्तीपुर स्टेशन पर STF ने तस्कर को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज!बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!दीपक प्रकाश को राहत या बड़ा झटका? अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मंत्री पद का भविष्य!बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, घरों में घुसा पानी; खाने-पीने का संकट शुरू!Bihar: सम्राट चौधरी का नाम आते ही बोले- मत पूछिए… मरवा देंगे! आखिर गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?पटना में गूंजा सारण का दम! फाइनल में बक्सर को हराकर जीता खिताब!Bihar: बांकीपुर ने दिखाया आईना, तेजस्वी ने बदल दिया पूरा संगठन! अब RJD की नई टीम कौन बनाएगा?
No menu items available
BREAKING
झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!बिहार: पटरी पार करने के दौरान अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बची यात्रियों की जान!बिहार: कुर्सी बड़ी या संपत्ति का खेल? सहरसा DPO पर EOU की बड़ी कार्रवाई!बिहार: सड़क पर मौत, फिर गुस्से का विस्फोट, पटना में बस फूंकी, पुलिस चेक पोस्ट में आग!बिहार में साबुन के डिब्बे से निकली 50 लाख की हेरोइन, समस्तीपुर स्टेशन पर STF ने तस्कर को दबोचा, खुलेंगे बड़े राज!बिहार: AI से बदलेगा बिहार हेल्थ सिस्टम, ICU-बेड की होगी ट्रैकिंग!बिहार: अब शनिवार को किताब नहीं, हुनर की क्लास, बिहार के सरकारी स्कूलों में लागू हुआ नो बैग डे!बिहार: सिंदूर, गोद में बेटी और महाकाल का दरबार… अनुष्का यादव की तस्वीरों ने मचाई हलचल, जानिए पूरी कहानी!दीपक प्रकाश को राहत या बड़ा झटका? अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा मंत्री पद का भविष्य!बगहा में बाढ़ का संकट गहराया, घरों में घुसा पानी; खाने-पीने का संकट शुरू!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

झारखंड: रांची में 800 किलो मिलावटी खोवा-पनीर बरामद, बाजार में पहुंचने से पहले कार्रवाई!
5 minutes ago
झारखंड: छात्र आंदोलन में राहुल गांधी की एंट्री, फोन पर अभ्यर्थियों से की बात, बोले- जायज मांगों के साथ खड़ी है कांग्रेस!
16 minutes ago
बिहार: मोबाइल की जिद में 100 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा किशोर, मची अफरा-तफरी!
32 minutes ago
बिहार: पटरी पार करने के दौरान अचानक आई एक्सप्रेस ट्रेन, बड़हिया रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, बाल-बाल बची यात्रियों की जान!
46 minutes ago
बिहार: कुर्सी बड़ी या संपत्ति का खेल? सहरसा DPO पर EOU की बड़ी कार्रवाई!
1 hour ago

Bihar: मुंबई से पकड़ा गया ‘एग्जाम गेम’ का आरोपी, BARC के टेक्निकल असिस्टेंट पर आंसर-की लीक का आरोप!

पटना: बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध...

पटना: बिहार में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) भर्ती परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मुंबई से भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) के टेक्निकल असिस्टेंट रोशन कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि परीक्षा के दौरान वह जैमर कंपनी के कर्मचारी की पहचान का इस्तेमाल कर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा था।

EOU की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई के ट्रॉम्बे स्थित BARC परिसर से रोशन कुमार को पकड़ा। नालंदा जिले के कंकड़िया गांव निवासी रोशन पर आरोप है कि AEDO परीक्षा के दौरान प्रश्नों की आंसर-की लीक करने और उसे आगे पहुंचाने में उसकी भूमिका थी।

जैमर स्टाफ की आड़ में परीक्षा केंद्र तक पहुंचने का आरोप

जांच में सामने आया है कि रोशन कुमार परीक्षा केंद्र की गतिविधियों तक पहुंच बनाने के लिए जैमर कंपनी के स्टाफ के रूप में अंदर दाखिल हुआ था। अब EOU यह पता लगाने में जुटी है कि उसे आंसर-की कहां से मिली और परीक्षा के नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े थे।

सूत्रों के अनुसार, रोशन के पास परीक्षा शुरू होने से पहले ही उत्तर मौजूद थे। इसी सवाल का जवाब तलाशने के लिए EOU उससे पूछताछ कर रही है।

सोहसराय सेंटर से शुरू हुई थी जांच

AEDO परीक्षा मामले की जांच नालंदा के सोहसराय स्थित पीएल साहू हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से भी जुड़ी हुई है। इसी सेंटर से बायोमेट्रिक कंपनी के कर्मचारियों समेत कई संदिग्धों को पकड़ा गया था।

जांच एजेंसी पहले ही इस मामले में कई गिरफ्तारियां कर चुकी है। बायोमेट्रिक कंपनी से जुड़े कर्मचारियों और अन्य आरोपियों से पूछताछ के बाद अब BARC कर्मचारी तक जांच की कड़ी पहुंची है।

11 लाख अभ्यर्थियों वाली परीक्षा पर लगा था दाग

AEDO भर्ती परीक्षा में करीब 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। परीक्षा में पेपर लीक और ब्लूटूथ डिवाइस से नकल के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया था। मामले में बिहार के कई जिलों में FIR दर्ज है और अब तक तीन दर्जन से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है।

EOU अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड कौन है और परीक्षा से पहले प्रश्नों की जानकारी कैसे बाहर पहुंची।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: बारिश भी नहीं रोक पाई छात्रों का हौसला, JPSC-JSSC आंदोलन में तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे हजारों छात्र!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top