21
BREAKING NEWS
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!CHC में बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च में घायल को लगाए टांके; बंद जनरेटर पर उठे सवाल!गया में मंच पर ‘ठेकेदारी’ की बात पर सियासी तकरार, JDU विधायक के बयान पर BJP मंत्री का पलटवार!नालंदा DM का आदेश हाईकोर्ट ने पलटा, दो नागरिकों को ₹1-1 लाख मुआवजा; कोर्ट बोला- आदेश में न्यायिक सोच का अभाव!
No menu items available
BREAKING
पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!पवन सिंह के गढ़ में पहुंचीं अक्षरा सिंह, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; बोलीं- इसी मिट्टी ने मुझे बनाया!पटना में छात्रों का हल्लाबोल; बैरिकेडिंग तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े अभ्यर्थी, दरोगा-BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग!घाटकुसुम्भा में बाढ़ को लेकर भाकपा का प्रशासन पर सवाल, गांव-गांव पहुंचा प्रतिनिधिमंडल; 28 सितंबर को राजभवन मार्च का ऐलान!सुपर स्पेशलिटी का दावा, 75 में सिर्फ 45 ऑपरेशन; बिहार के जिला अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल!बाढ़ की मार, राहत का इंतजार… घाटकुसुम्भा में अब भूख हड़ताल!बाढ़ के बीच विधायक निशा सिंह का वीडियो वायरल, ‘गंवार’ वाले बयान पर RJD का हमला!कटिहार रेलवे स्टेशन पर 4 विदेशी नागरिक हिरासत में, म्यांमार कनेक्शन की जांच; घुसपैठ की आशंका!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पटना ओवरब्रिज पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप; क्रेन से पुलिस ने सुरक्षित उतारा!
7 hours ago
सड़क पर 8 फीट का ‘सरप्राइज’, मगरमच्छ देखते ही सहमे ग्रामीण; वन विभाग ने किया रेस्क्यू!
8 hours ago
लखीसराय में लगा सरकारी सेवाओं का दरबार, कमिश्नर ने घोषैठ सहयोग शिविर का किया निरीक्षण!
8 hours ago
लखीसराय में निगरानी का छापा, 28 हजार रिश्वत लेते BPRO ब्रजेश कुमार गिरफ्तार!
8 hours ago
बरबीघा में दिनकर जयंती का तीसरा दिन, कविताओं से गूंजा पी.एम. श्री +2 विद्यालय!
8 hours ago

National News: कांवरिया की मौत के विरोध में नेपाल के जनकपुर में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू, बवाल व उग्र प्रदर्शन जारी!

नेपाल/भारत: नेपाल के मधेश प्रदेश में कांवरिया की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। सुनसरी...

नेपाल/भारत: नेपाल के मधेश प्रदेश में कांवरिया की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र रूप लेता जा रहा है। सुनसरी जिले के देवानगंज में कांवरिया जत्थे पर हुई पत्थरबाजी और उसके बाद हुई हिंसा में एक कांवरिया की मौत के विरोध में गुरुवार को जनकपुरधाम सहित कई इलाकों में व्यापक प्रदर्शन किया गया। स्थिति बिगड़ने के बाद प्रशासन ने जनकपुरधाम नगरपालिका क्षेत्र में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रविवार की मध्य रात्रि सुनसरी जिले के देवानगंज में कांवरिया जत्थे पर पथराव के बाद हिंसा भड़क गई थी। इस दौरान हुई गोलीबारी में 24 वर्षीय जय प्रकाश मेहता नामक कांवरिया की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए थे। घटना के बाद नेपाल के मधेश क्षेत्र में विरोध की लहर फैल गई।

गुरुवार को जनकपुरधाम में हिन्दू सम्राट सेना, नेपाल हिंदू स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, साधु-संतों और आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जानकी चौक, राम चौक, जनक चौक, रामानंद चौक, मिल्स एरिया और पिड़ारी चौक समेत कई इलाकों में मार्च निकालकर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री बालेन्द्र साह और गृहमंत्री के पुतले फूंके गए। कई जगहों पर टायर जलाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई गई। प्रदर्शनकारी नेपाल को हिंदू राष्ट्र घोषित करने, मुस्लिम आयोग को भंग करने और कथित घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने जैसी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए धनुषा जिला प्रशासन ने कई स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद प्रशासन ने जनकपुरधाम नगरपालिका क्षेत्र में दोपहर तीन बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू करने का आदेश जारी किया।

कर्फ्यू के बावजूद कई इलाकों में प्रदर्शन जारी रहने की सूचना है। जनकपुरधाम में सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए सेना को भी तैनात किया गया है। वहीं, दशरथ नगर इलाके में हुई झड़प में तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज प्रादेशिक अस्पताल में चल रहा है।

इधर, सिरहा जिले में भी प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत की खबर है, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगाने की घटना को भी अंजाम दिया है।

मधेश प्रदेश के लहान, वीरगंज, इनरवा, विराटनगर सहित कई शहरों में तनाव का माहौल बना हुआ है। कई स्थानों पर सड़क जाम और विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्व-पश्चिम राजमार्ग भी सोमवार से प्रभावित बताया जा रहा है।

नेपाल के मधेश क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

ये खबर भी पढ़े: National News: नेपाल सीमा पर तनाव से मचा हड़कंप, सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, कर्फ्यू लागू… हेलीकॉप्टर से निगरानी!

National News: बोलबम यात्रा पर विवाद से भड़की हिंसा, नेपाल में पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; भारत सीमा पर SSB और बिहार पुलिस अलर्ट!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top