20
BREAKING NEWS
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!जिस महिला की हत्या में पति-ससुर जेल गए, 12 साल बाद वही जिंदा मिली; रोहतास के केस ने पुलिस जांच पर खड़े किए बड़े सवाल!तेज प्रताप यादव के आवास पर समर्थक की पिटाई का VIDEO वायरल, अविनाश का दावा- अब आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी मिल रही!दानापुर मंडल में मेगा जांच, 3012 यात्री पकड़े गए; ₹26.46 लाख वसूले!
No menu items available
BREAKING
28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!ब्लैकमेलिंग-धमकी के आरोप पर भड़के तेज प्रताप यादव, पूछा- आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?RJD की MLC लिस्ट ने बढ़ाई लालू परिवार की टेंशन? ‘नए चेहरों’ को टिकट पर रोहिणी आचार्य का तीखा सवाल, बोलीं- पुराने वफादारों की अनदेखी क्यों?बिहार में बाढ़ का ऐसा दर्द कि भावुक हुईं एक्ट्रेस पाखी हेगड़े, बेगूसराय में जलजमाव पर लोगों ने काटा फीता-केक; 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित!सीतामढ़ी में जिला परिषद प्रतिनिधि की हत्या के बाद बवाल, 5 दिन पहले थाने पर हुआ था घेराव; आरोपी का घर फूंका, पुलिस पर पथराव में 2 इंस्पेक्टर घायल!गेट बना ब्लैकबोर्ड, वीडियो वायरल हुआ तो खुली स्कूल की ‘कहानी’; गया के चकजलपा में पढ़ाई से ज्यादा अब जांच पर नजर!RJD ने MLC चुनाव में खोले पत्ते, 6 सीटों पर उतारे उम्मीदवार; दरभंगा से अनिल झा तो पटना से संजीव सिंह-दिलीप कुमार को टिकट!बगहा में गोलगप्पा खाते ही बिगड़ी तबीयत, रामनगर के भावल गांव में मचा हड़कंप!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

28 महिलाओं ने सीखा डेयरी का हुनर, अब खुद का कारोबार शुरू करने की तैयारी; आरसेटी में प्रशिक्षण का समापन!
10 minutes ago
बिहार में जमीन के रिकॉर्ड पर बड़ा अभियान, 45 दिन में सुधरेगी जमाबंदी की गड़बड़ी; जरूरत पर मुफ्त मापी भी!
19 minutes ago
एक दीपक मोदी के नाम… जन्मदिन पर पीएम की लंबी उम्र के लिए BJP सांसद की अपील!
26 minutes ago
किशनगंज में बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की पिटाई, पुलिस पहुंची तो मचा बवाल; सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़, 5 गिरफ्तार!
36 minutes ago
कटिहार में टूटी पटरी से गुजर गई डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लोको पायलट ने सुनी खड़खड़ाहट तो मारी इमरजेंसी ब्रेक; करीब 2 घंटे थमी रही ट्रेन!
7 hours ago

National News: नेपाल सीमा पर तनाव से मचा हड़कंप, सांप्रदायिक हिंसा के बाद हालात बेकाबू, कर्फ्यू लागू… हेलीकॉप्टर से निगरानी!

नेपाल/इंडिया: अररिया से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बोलबम...

नेपाल/इंडिया: अररिया से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक तनाव के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बोलबम यात्रा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब हिंसक रूप ले चुका है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नेपाल प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया है, जबकि नेपाल पुलिस और सेना के जवानों को सड़कों पर उतार दिया गया है।

नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में तनाव का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। नेपाल पुलिस हेलीकॉप्टर से प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही है, वहीं जमीन पर नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, नेपाल के सुनसरी जिले के देवानगंज में रविवार देर रात बोलबम यात्रा को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते मामला हिंसक झड़प में बदल गया। स्थिति संभालने के दौरान नेपाल पुलिस की फायरिंग में 24 वर्षीय ओम प्रकाश मेहता की मौत हो गई, जबकि करीब 9 युवक गोली लगने से घायल हो गए। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

ओम प्रकाश मेहता की मौत के बाद मंगलवार को तनाव और बढ़ गया। प्रदर्शनकारी कई स्थानों पर सड़कों पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को देखते हुए कोशी बैराज से पकली-इटहरी तक कर्फ्यू लगाया गया है।

प्रदर्शन के कारण नेपाल का प्रमुख पूर्व-पश्चिम महेंद्र राजमार्ग पूरी तरह बाधित हो गया है। इसके अलावा कोशी प्रदेश के मोरंग, सुनसरी और मधेश प्रदेश के सप्तरी, सिराहा, धनुषा, महोत्तरी और बीरगंज जाने वाले कई मार्गों पर भी यातायात प्रभावित हुआ है।

सुनसरी के भोकराहा नरसिंह चौक और इनरवा बस चौक समेत कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नेपाल पुलिस ने कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े।

वहीं, विराटनगर समेत कई शहरों में सुरक्षा कारणों से दुकानें बंद करा दी गई हैं। आम जनजीवन पर इसका सीधा असर पड़ा है। सीमावर्ती भारतीय इलाकों में भी इस घटना को लेकर चिंता बढ़ गई है।

सुनसरी के प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरी प्रसाद अर्याल ने कहा कि स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

फिलहाल नेपाल प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। आंदोलन नेतृत्वविहीन होने के कारण सुरक्षा एजेंसियों के सामने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती बनी हुई है।

अररिया से सटे नेपाल बॉर्डर पर अब हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन हालात सामान्य करने की कोशिश में जुटा है, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: सीलबंद बक्सा भी नहीं रहा सुरक्षित… बिहार पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top