19
BREAKING NEWS
राहुल की खुली चेतावनी- 'ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!गैस सिलेंडर महंगा, फोन पर दिखेगा कॉलर का नाम; FASTag, म्यूचुअल फंड और GST में भी बदलाव, 1 नवंबर से लागू हुए 5 नए नियम!किताबों से निकले NCC कैडेट्स, नारों और नाटक से सड़कों पर पढ़ाया एकता का पाठ!शेखपुरा के 247 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’, न्यायिक पदाधिकारियों ने बच्चों को पढ़ाया कानून का पाठ!
No menu items available
BREAKING
राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!शेखपुरा में भाजपा की ‘राष्ट्र चिंतन यात्रा’, विपक्ष पर बरसे अचल कुमार सिंह; बोले- देश में अशांति फैलाने की हो रही साजिश!केनरा बैंक में ‘खुले पैसे’ का झांसा देकर 19 हजार की ठगी, पटना से दो शातिर गिरफ्तार; कई जिलों में फैला है आपराधिक नेटवर्क!कंधों पर शोध, आंखों में नेशनल मंच का सपना; शेखपुरा के 10 बाल वैज्ञानिक बेगूसराय रवाना!दिल्ली में विपक्ष का महाशक्ति प्रदर्शन; राहुल-अखिलेश-प्रियंका एक मंच पर, ‘वोट बचाओ’ के नारे से रामलीला मैदान में जुटा INDIA ब्लॉक!क्लासरूम में कुर्सी पर पैर रखकर सो रहे थे गुरुजी, वायरल वीडियो ने खोल दी पोल; शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड!नाश्ते की दुकान पर अचानक फटा सिलिंडर, चार मासूम समेत पांच झुलसे; दो की हालत गंभीर, मची चीख-पुकार!दीपावली की रसोई में नकली तेल का खतरा; पटना में फॉर्च्यून के नाम पर चल रही थी मिलावट की फैक्ट्री, करोड़ों का सामान जब्त!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

राहुल की खुली चेतावनी- ‘ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे, जेल जाएंगे’, रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन; 5 बड़े नेताओं के 5 बड़े बयान!
1 hour ago
भागलपुर स्टेशन पर मोबाइल छिनतई का विरोध करने वाले युवक पर हमला, चाकूबाजी के बाद फायरिंग; प्लेटफॉर्म-6 के पास मची अफरातफरी!
1 hour ago
ट्रेन में सरकारी अफसर बनकर 2.06 किलो सोना ठगने का मामला, बरेली से 3 गिरफ्तार; 612 ग्राम सोना बरामद!
1 hour ago
पटना में कबड्डी का राष्ट्रीय महाकुंभ शुरू, CM सम्राट चौधरी ने किया 52वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप का उद्घाटन; 29 राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे!
1 hour ago
नशे के खिलाफ सुबह-सुबह सड़कों पर उतरीं जीविका दीदियां, ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ निकाली प्रभात फेरी; लिया नशामुक्त समाज का संकल्प!
2 hours ago

Bihar: नालंदा में ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर पर चोरों का धावा, पालकालीन मूर्तियां चोरी होने से मचा हड़कंप!

नालंदा: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई...

नालंदा: जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के तेतरावां गांव स्थित ऐतिहासिक बुद्ध मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर का ताला और कुंडी तोड़कर वहां स्थापित पालकालीन ऐतिहासिक मूर्तियों को चोरी कर लिया और फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

चोरों ने मंदिर से भगवान विष्णु, सूर्य देव और भगवान बुद्ध की खंडित प्रतिमा चोरी कर ली। ग्रामीणों के अनुसार, ये प्राचीन मूर्तियां ऐतिहासिक और पुरातात्विक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण थीं, जिनकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है।

सुबह मंदिर पहुंचने पर खुला चोरी का राज

घटना का खुलासा गुरुवार सुबह उस समय हुआ, जब ग्रामीण रोजाना की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए पहुंचे। मंदिर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। ताला और लोहे की सींकड़ सीढ़ी के पास पड़े थे।

ग्रामीणों ने जब मंदिर के अंदर जाकर देखा तो वहां स्थापित तीनों ऐतिहासिक प्रतिमाएं गायब थीं। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

तालाब की खुदाई में मिली थीं भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्रतिमा

ग्रामीणों ने बताया कि भगवान विष्णु और सूर्य देव की प्राचीन प्रतिमाएं पिछले वर्ष गांव के तालाब की खुदाई के दौरान जमीन के अंदर से मिली थीं। इनकी ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए इन्हें सुरक्षित रखने के लिए बुद्ध मंदिर में स्थापित किया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में रखी ये मूर्तियां गांव की ऐतिहासिक पहचान थीं। चोरी की घटना से लोगों में काफी नाराजगी है।

पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे

घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है।

पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

धरोहरों की सुरक्षा पर उठे सवाल

नालंदा पहले से ही अपनी प्राचीन विरासत और बौद्ध इतिहास के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में ऐतिहासिक मूर्तियों की चोरी की घटना ने पुरानी धरोहरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से चोरी गई मूर्तियों की जल्द बरामदगी और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की सुरक्षा होगी और मजबूत, गोरखा बटालियन भी संभालेगी मोर्चा!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top