16
BREAKING NEWS
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे...किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!महिला कांस्टेबल का PM मोदी पर आपत्तिजनक बयान, वीडियो वायरल!अमेरिका ने नेपाल के बाढ़ इलाकों में लेवल-4 लगा दिया… यात्रा पूरी तरह बैन!सरकारी पत्र देर रात, जवाब सिर्फ बहाने… लखीसराय में राष्ट्रीय खेल दिवस फ्लॉप!
No menu items available
BREAKING
बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!नेपाल आपदा: 39 देशों के 590 विदेशी अब भी लापता, 323 से ज्यादा का रेस्क्यू!सीतामढ़ी के अंचल कार्यालय में ‘चप्पल कांड’! महिला लिपिक और नाजिर भिड़े, मारपीट का VIDEO वायरल!रोहतास में सोन का बढ़ेगा जलस्तर; बाणसागर के 8 गेट खुले, 3277 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया!लखीसराय में ‘सड़क सुरक्षा’ के नाम पर कैसा अभियान? बाइक सवारों को रोकने के बजाय खदेड़ती पुलिस, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?मुंगेर में सड़क कब्जे पर नगर आयुक्त का सख्त एक्शन, निगम टीम पहुंची तो खुद तोड़ने लगा अतिक्रमण!जब आखिरी सफर भी नदी के भरोसे…किशनगंज में शव कंधे पर उठाकर खकवा नदी तैरते हैं ग्रामीण!बगहा में पुलिस टीम पर ग्रामीणों का हमला, SI समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

बिहार के 40 नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द, हजारों छात्रों के भविष्य पर संकट!
31 minutes ago
बिहार में गजब का ट्रांसफर! एक DSP की दो जिलों में पोस्टिंग, अब सवाल—साहब ज्वाइन कहां करेंगे?
38 minutes ago
नेपाल में बाढ़ के पानी में डूबी बैंक शाखा से 50 करोड़ का सोना बरामद, डेढ़ करोड़ नकद भी सुरक्षित निकला!
55 minutes ago
नेपाल में त्रिशूली बाजार का खौफनाक मंजर; जहां थी रौनक, वहां अब सिर्फ मलबा और तबाही!
1 hour ago
नेपाल आपदा: रसुवागढ़ी की सुरंग में कोई जीवित नहीं मिला, सेना की रेस्क्यू टीम लौटी!
1 hour ago

Bihar: सड़क गायब, नाव ही सहारा… बाढ़ के बीच गुरुजी निभा रहे फर्ज!

सहरसा: सहरसा जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बनमा...

सहरसा: सहरसा जिले में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाकों में मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। बनमा ईटहरी प्रखंड की सहुरिया पंचायत में परसाहा कोसी नदी का पानी बढ़ने से रामपोखर और भेड़हा गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है। अब इन गांवों के लोगों की जिंदगी नाव के सहारे चल रही है।

हालात ऐसे हैं कि बाजार जाना हो, अस्पताल पहुंचना हो या फिर रोजमर्रा के जरूरी काम—हर जगह नाव ही एकमात्र सहारा बनी हुई है। ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ी परेशानी सुरक्षित आवागमन की है।

लेकिन इन मुश्किल हालातों के बीच एक तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है। प्राथमिक विद्यालय रामपोखर और नव प्राथमिक विद्यालय भेड़हा के शिक्षक हर दिन नाव से कोसी नदी पार कर बच्चों को पढ़ाने पहुंच रहे हैं।

पानी का बहाव और रास्ते की परेशानी भी उनके हौसले को नहीं रोक पा रही है। प्राथमिक विद्यालय रामपोखर के शिक्षक भूपेंद्र कुमार, चंदा कुमारी, अभिमन्यु कुमार और नरेश कुमार निराला लगातार नाव के जरिए स्कूल पहुंचकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

ग्रामीणों ने शिक्षकों के इस समर्पण की सराहना की है। उनका कहना है कि जब पूरा गांव पानी से घिरा हुआ है, तब भी शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर हैं।

ग्रामीण अरुण यादव, बिलेश यादव, पिंटू कुमार और कालो सादा ने बताया कि कोसी का जलस्तर बढ़ने के बाद गांव का संपर्क कट गया है। लोगों को हर छोटे-बड़े काम के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे समय और पैसे की परेशानी के साथ-साथ सुरक्षा का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था की जाए। साथ ही हर साल बाढ़ के समय पैदा होने वाली इस समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थायी सड़क और पुल निर्माण कराया जाए।

लोगों का कहना है कि अगर समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो हर साल बाढ़ के मौसम में हजारों ग्रामीण इसी तरह परेशानी झेलते रहेंगे।

फिलहाल रामपोखर और भेड़हा गांव के लोग नाव के भरोसे हैं, लेकिन इन मुश्किल हालातों में भी शिक्षकों का हौसला उम्मीद की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top