18
BREAKING NEWS
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!लखीसराय के खेल भवन में गंदगी देख भड़के DM, जिम के 5 उपकरण दुरुस्त करने का निर्देश, लापरवाह कर्मियों को लगाई फटकार!मुजफ्फरपुर में AI से दुल्हन का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप, शादी टूटी; चार भाई-बहन नामजद!इश्क की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ी शादीशुदा महिला; प्रेमी से कोर्ट मैरिज की मांग पर सिवान स्टेशन में हाई-वोल्टेज ड्रामा!
No menu items available
BREAKING
मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!शिवहर पुलिस ने ₹25 हजार का इनामी अंतरजिला अपराधी नगिना सिंह गिरफ्तार, कई जिलों में दर्ज हैं मामले!JDU का बड़ा एक्शन! अनंत सिंह 6 साल के लिए पार्टी से बाहर, नीलम देवी भी निष्कासित; MLA पद पर संकट?कॉमनवेल्थ कबड्डी प्रतियोगिता में बेगूसराय की बेटी रिया कुमारी का जलवा; भारत-मलेशिया मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया बिहार का मान!राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई लखीसराय की बेटियां, श्रेया कुमारी संभालेंगी कप्तानी!शार्क के बीच 1,448 KM तैरकर महिला ने रचा इतिहास? 111 दिन तक समुद्र में किया सफर!मालिक की मौत के बाद भी 8 साल से अस्पताल के बाहर डटा है मुर्गा; ‘मार्टिन’ की कहानी ने दुनिया को किया भावुक!मोबाइल टावर पर निकाह, बहराइच में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज ड्रामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

मुंबई में ATS के हत्थे चढ़ा बिहार का मोहम्मद हसन; जैश-ए-मोहम्मद के प्रचार का आरोप, किशनगंज में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट!
15 hours ago
191 करोड़ खर्च, फिर भी ट्रैफिक व्यवस्था बेहाल; भागलपुर में पीली लाइट के बीच कट रहे ऑनलाइन चालान, स्मार्ट सिटी सिस्टम पर उठे सवाल!
15 hours ago
बिहार में उद्योग लगाने वालों के लिए CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 30 दिन में क्लीयरेंस नहीं तो अधिकारी होंगे सस्पेंड, गया से निवेशकों को दिया बड़ा भरोसा!
15 hours ago
पटना में दिल दहला देने वाली वारदात; डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप बड़े भाई पर, मंदिर से शव लेकर लौटते वक्त पकड़ा गया; गांव में मचा हड़कंप!
15 hours ago
प्रेमिका संग कोर्ट मैरिज करने पहुंचा पति, पहली पत्नी ने चप्पल से पीटा; सुपौल का वीडियो वायरल!
15 hours ago

हर घर नल का जल योजना की समीक्षा, अफसरों को फटकार

शेखपुरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हर घर नल का...

शेखपुरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में उप विकास आयुक्त संजय कुमार की अध्यक्षता में हर घर नल का जल योजना की समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने नल जल योजना में गड़बड़ी और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि वे खुद क्षेत्रीय भ्रमण कर योजनाओं की जांच करें। उन्होंने प्रखंडवार और वार्डवार योजनाओं की समीक्षा की। हर वार्ड में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। जहां नया कनेक्शन देना है, वहां कार्य शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया।

लीकेज और पाइप खराबी की शिकायतों पर मरम्मति दल भेजने को कहा। मरम्मति गैंग की संख्या बढ़ाने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई एजेंसी जानबूझकर कार्य में देरी करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उसे काली सूची में डालकर नियमानुसार दूसरी एजेंसी से कार्य कराया जाए।

जहां विद्युत दोष के कारण जलापूर्ति बाधित है, वहां दो दिन के अंदर विद्युत प्रमंडल से समन्वय कर सुधार कराने का निर्देश दिया गया। सभी कनीय अभियंताओं को निर्देश दिया गया कि अगर किसी ने टुल्लू पंप या अन्य अवैध कनेक्शन किया है तो उसे चिन्हित कर प्राथमिकी दर्ज कराएं।

पीएचईडी द्वारा एजेंसी के माध्यम से कराई जा रही नई योजनाओं की जांच कराने का आदेश भी दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जो एजेंसी गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं कर रही है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सभी प्रखंडों में क्यूआरटी दल गठित करने का आदेश दिया ताकि कम समय में जलापूर्ति बहाल की जा सके।

नगर परिषद शेखपुरा अंतर्गत नई पेयजल योजना के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। प्याऊ और स्टैंड पोस्ट की संख्या बढ़ाने का आदेश भी दिया गया।

उप विकास आयुक्त ने कहा कि पेयजल की समस्या गंभीर विषय है। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि सभी पंचायतों में पेयजल उपलब्ध हो। अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही से जलापूर्ति बाधित होती है तो उसके खिलाफ आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला आपदा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शेखपुरा, जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और सभी प्रखंडों के कनीय अभियंता उपस्थित थे।

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top