19
BREAKING NEWS
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!Bihar: शेखपुरा में सड़क सुरक्षा के उत्कृष्ट कार्य के लिए यातायात थानाध्यक्ष सदाशिव कुमार साहा सम्मानित!Bihar: अशोक धाम भगदड़ में मौत के आंकड़े पर CPI और जिला प्रशासन आमने-सामने, 7 या 9 पर बढ़ा विवाद!Bihar: बेटे की शादी में दहेज मांगने और शादी से इनकार का आरोप, जांच में फर्जी प्रमाणपत्र सामने आया; चौकीदार बर्खास्त!
No menu items available
BREAKING
Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!Bihar: दुबई में फंसे अमौर के सात युवक, नौकरी के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख लेने का आरोप!Bihar: सुपौल में CM सम्राट चौधरी का दौरा, जगन्नाथ मिश्र की प्रतिमा का अनावरण और कोसी-मेची लिंक परियोजना का निरीक्षण!Bihar: अपराधी से ज्यादा पुलिस का डर? मंत्री मदन सहनी के बयान से मचा हड़कंप!Bihar: मुजफ्फरपुर में चलती XUV बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान!Bihar: खुद के ही थाने में ‘कैदी’ बना थानेदार, जिस कुर्सी पर बैठकर चलाता था कानून, वहीं से पहुंचा हवालात!Bihar: तेजस्वी के श्रद्धांजलि वाले बयान पर सियासी घमासान, मांझी और रोहिणी आचार्य आमने-सामने!Bihar: छात्रों के समर्थन में RJD का राजभवन मार्च, तेजस्वी यादव हिरासत में; वाटर कैनन और बैरिकेडिंग के बीच हंगामा!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

Jharkhand: बारिश के बीच आस्था का सैलाब, धनबाद में सैकड़ों मां मनसा की प्रतिमाओं का सामूहिक विसर्जन!
2 hours ago
Bihar: तीसरी बार बह गई भूतही नदी की पुलिया, 12 गांवों का संपर्क टूटा!
2 hours ago
Bihar: टेंपो को बचाने में बेकाबू हुई बस, पोखर में पलटी; 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया!
2 hours ago
Bihar: 12 दिन से लापता सूरज मोदी, पत्नी की एसपी से भावुक गुहार- जिंदा हो या मुर्दा, मेरे पति को खोजिए!
3 hours ago
Bihar: महाकवि तुलसीदास जयंती पर नाथ पब्लिक स्कूल में गूंजा भक्ति और साहित्य का संदेश!
3 hours ago

Bihar: सब्जी की दुकान से कॉमनवेल्थ तक का सफर, नालंदा के झंडू कुमार ने उठाया 190 किलो वजन, ब्रॉन्ज जीतकर रचा इतिहास!

नालंदा: कहते हैं हौसलों के आगे मुश्किलें भी हार जाती हैं। बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले पैरा पावरलिफ्टर...

नालंदा: कहते हैं हौसलों के आगे मुश्किलें भी हार जाती हैं। बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने अपनी मेहनत और जज्बे से इस कहावत को सच कर दिखाया है। आर्थिक तंगी, दिव्यांगता और सीमित संसाधनों के बावजूद झंडू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।

28 वर्षीय झंडू कुमार ने पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग वर्ग में 190 किलोग्राम वजन उठाकर 130.9 अंक हासिल किए और कांस्य पदक अपने नाम किया। इस मुकाबले में दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन झंडू ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींच लिया।

झंडू ने प्रतियोगिता के पहले प्रयास में 181 किलोग्राम और दूसरे प्रयास में 190 किलोग्राम वजन उठाया। तीसरे प्रयास में उन्होंने 196 किलोग्राम वजन उठाकर रिकॉर्ड बनाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि उनका प्रदर्शन इतना शानदार रहा कि ब्रॉन्ज मेडल भारत की झोली में आ गया।

सब्जी बेचने वाले पिता का बेटा बना देश का गौरव

झंडू कुमार नालंदा के हरनौत प्रखंड के सबनौहडीह गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता रामानंद पासवान और मां कमला देवी हरनौत बाजार में सड़क किनारे आलू-प्याज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। झंडू पढ़ाई के साथ-साथ माता-पिता की दुकान में भी हाथ बंटाते थे। चार साल की उम्र में पोलियो की वजह से उनके शरीर का एक हिस्सा प्रभावित हो गया था, लेकिन उन्होंने कभी इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया।

परिवार आज भी किराए के कमरे में रहता है, लेकिन बेटे की उपलब्धि ने पूरे गांव को गर्व से भर दिया है।

PM मोदी ने दी बधाई, बताया प्रेरणादायक उपलब्धि

झंडू कुमार की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि झंडू का प्रदर्शन उनकी ताकत, अनुशासन और वर्षों की मेहनत का उदाहरण है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर उन्होंने देश का नाम रोशन किया है।

बिना बड़ी सुविधाओं के तय किया अंतरराष्ट्रीय सफर

झंडू के इस सफर में उनके परिवार के अलावा कई लोगों का योगदान रहा। साल 2019 से कुंदन कुमार पांडे उनके मार्गदर्शक रहे। इसके बाद उन्हें स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, गांधीनगर में प्रशिक्षण का मौका मिला।

वहां उन्हें पैरालंपिक पदक विजेता राजेंद्र सिंह रहेलू से भी प्रशिक्षण मिला, जिसने उनके खेल को नई ऊंचाई दी।

पिता बोले- बेटे ने संघर्ष को जीत में बदल दिया

झंडू के पिता रामानंद पासवान ने कहा कि बेटे की जीत उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। उन्होंने बताया कि परिवार ने कई मुश्किलें देखीं, लेकिन झंडू ने कभी हार नहीं मानी।

आज वही बेटा, जो कभी सब्जी की दुकान पर माता-पिता का हाथ बंटाता था, दुनिया के बड़े खेल मंच पर तिरंगा लहरा रहा है।

झंडू कुमार की कहानी सिर्फ एक मेडल जीतने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर सपनों को पूरा करने की मिसाल बन गई है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: पेपर लीक का ‘पटना कनेक्शन’, आगरा प्रेस से प्रश्नपत्र चोरी, करोड़ों की डील और मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top