11
BREAKING NEWS
पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!ट्रेनें फुल, मालगाड़ियां भी रफ्तार में; अगस्त में रेलवे ने बनाया नया रिकॉर्ड, 5.4% बढ़ी माल ढुलाई!पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी सौगात; पाटलिपुत्र जंक्शन पर अब रुकेगी दानापुर-जोगबनी वंदे भारत!मानदेय बढ़ोतरी और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला तो अक्टूबर में आंदोलन; लखीसराय में कार्यपालक सहायकों ने बनाई रणनीति!
No menu items available
BREAKING
पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!दानापुर मंडल में राजभाषा पखवाड़ा शुरू, 30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम!सीतामढ़ी की कल्याणी ने राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक, CM ने दी बधाई!AC-2 की लग्जरी सीट, बैग में गांजे की खेप; तेजस राजधानी से 15.8 किलो गांजा के साथ युवती गिरफ्तार!दिल्ली में चोरी, सुपौल में छिपा ‘खजाना’; जमीन खोदते ही निकला जेवरों से भरा बैग, 4.34 लाख कैश बरामद!बस से सफर, बैग में 27 लाख का नशा; मुजफ्फरपुर में महिला समेत 5 तस्कर गिरफ्तार, असम से बिहार तक फैले नेटवर्क का खुलासा!बाढ़ में डूबी राहें, भाईचारे ने दिखाई राह; मुस्लिम नेता नाव से पहुंचा गए तीज की थालियां!रोहतास में 76 कारतूस ने खोला पुरानी कहानी का नया पन्ना; पूर्व नक्सली गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही पुराने कनेक्शन!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

पत्नी को दूसरे पुरुष संग ‘आपत्तिजनक स्थिति’ में देखा, पति ने मांगा तलाक; पटना HC ने कहा- इससे अवैध संबंध साबित नहीं!
7 minutes ago
MLC चुनाव पर महागठबंधन में बढ़ी खींचतान, RJD के फैसले से सहयोगी नाराज; कांग्रेस ने उठाए सवाल!
14 minutes ago
वैशाली में चेन झपटमारी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने पेड़ से बांधा, सिर मुंडाकर घुमाया; पुलिस को किया सुपुर्द!
22 minutes ago
NTPC की घेराबंदी से रास्ता बंद, दर्जनों गांवों के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी; भाकपा माले ने दी आंदोलन की चेतावनी!
16 hours ago
गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजा लाल इंटरनेशनल स्कूल, विधि-विधान से हुई गणपति पूजा!
16 hours ago

Jharkhand: 20 लाख की ज्वेलरी लूटने पहुंचे बदमाश, दुकानदार ने दिखाई दबंगई… कट्टा छीना और भागने पर मजबूर हुए अपराधी!

लोहरदगा: अपराधियों के हौसले के बीच एक ज्वेलरी दुकानदार की बहादुरी ने बड़ी लूट की वारदात को नाकाम कर दिया।...

लोहरदगा: अपराधियों के हौसले के बीच एक ज्वेलरी दुकानदार की बहादुरी ने बड़ी लूट की वारदात को नाकाम कर दिया। लोहरदगा शहर के व्यस्त अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में हथियार के बल पर लूट करने पहुंचे बदमाशों से दुकानदार खुद भिड़ गया और उनका देशी कट्टा छीन लिया।

गुरुवार शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए थे। दोनों युवकों ने दुकानदार से सोने की चेन दिखाने को कहा। विश्वास में आकर दुकानदार संजय खत्री ने करीब 15 सोने की चेन से भरा बॉक्स उनके सामने रख दिया। इन गहनों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

ग्राहक बनकर आए, फिर निकाला हथियार

बदमाशों ने मौका देखकर चेन को कागज में लपेटना शुरू कर दिया और अपने साथी को सौंपने लगे। जब दुकानदार को शक हुआ और उन्होंने इसका विरोध किया तो एक अपराधी ने तुरंत देशी कट्टा निकालकर उनकी ओर तान दिया।

लेकिन हथियार देखकर घबराने के बजाय संजय खत्री ने साहस दिखाया और अपराधी से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान दुकानदार ने बदमाश के हाथ से देशी कट्टा छीन लिया।

दुकानदार की हिम्मत से बची लाखों की ज्वेलरी

अपने साथी को मुश्किल में फंसता देख दूसरा अपराधी भी तुरंत दुकान से बाहर निकल गया। दोनों अपराधी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। लूट की पूरी योजना दुकानदार की बहादुरी के कारण विफल हो गई।

घटना के बाद दुकानदार ने छीना हुआ देशी कट्टा पुलिस के हवाले कर दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद अपर बाजार इलाके में व्यापारियों के बीच चिंता का माहौल है। वहीं दुकानदार संजय खत्री की बहादुरी की चर्चा पूरे शहर में हो रही है।

ये खबर भी पढ़े: Bihar: ना विधायक, ना विधान परिषद सदस्य… फिर भी मंत्री पद पर क्यों? सुप्रीम कोर्ट के सवाल से बिहार की सियासत गरम!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top