20
BREAKING NEWS
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!सरकारी नौकरी में सात साल, संपत्ति के 11 ठिकाने; DPO रूबी कुमारी पर EOU का शिकंजा, 2.45 करोड़ की कथित अवैध संपत्ति की जांच!चुनाव से पहले राहत का वादा, अब सब्सिडी छोड़ने की अपील! क्या जनता को फिर महंगाई के हवाले करेगी बिहार सरकार?बिजनेस पार्टनर की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप, शादी तय होते ही तस्वीरें वायरल करने का दावा; आरोपी गिरफ्तार!
No menu items available
BREAKING
शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!राहुल का मोदी को खुला चैलेंज- जगह और जज आप चुनिए, देश विरोधी कौन इस पर हो बहस!दिसंबर में पटना से नालंदा तक सजेगा खेलों का मैदान, बिहार राज्य खेल 2026 में 20 से अधिक विधाओं की होगी भिड़ंत!हिमाचल को हराकर बिहार क्वार्टरफाइनल में, कबड्डी कोर्ट पर मेजबान टीम का दमदार प्रदर्शन!अर्घ्य से पहले घाटों का रियलिटी चेक; DM-SP ने खुद देखी तैयारी, सफाई से सुरक्षा तक अधिकारियों को दिए निर्देश!आरा स्टेशन की बदलेगी सूरत; रेलवे GM डिम्पी गर्ग ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश!8.44 करोड़ की योजनाओं में गड़बड़ी के आरोप में नगर आयुक्त सस्पेंड, अब समर्थन में उतरे पार्षद; सहरसा नगर निगम में धरना-प्रदर्शन!बिहार में क्राइम हो सकता है, अपराध नहीं; CM सम्राट के बयान पर तेजस्वी बोले- 7 हत्याओं का आरोपी नमूना दे रहा ज्ञान!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शेखपुरा के पिंटू कुमार की प्रदेश स्तर पर एंट्री, बिहार युवा कांग्रेस के महासचिव निर्वाचित; पहली बार जिले से किसी युवा ने जीता प्रदेश का चुनाव!
5 hours ago
बंगाल में बना वीडियो, बिहार की घटना बताकर किया पोस्ट; मोतिहारी में युवक गिरफ्तार!
5 hours ago
बिहार में नवंबर के अंत से दौड़ेंगी ‘भारत टैक्सी’; पटना समेत 4 जिलों में होगी शुरुआत, 2,005 चालक प्लेटफॉर्म से जुड़े!
5 hours ago
जमीन की मापी भी बिना घूस नहीं; 7 हजार लेते दो अमीन गिरफ्तार, निगरानी ने गया में की कार्रवाई!
5 hours ago
मधुबनी में हालात बेकाबू; मृतक के घर पहुंचे DM का महिला ने पकड़ा कॉलर, सुरक्षा गार्डों ने निकाला बाहर!
5 hours ago

Bihar News : पटना के एल.एन. मिश्रा संस्थान में सूफियाना रंग, नियाज़ी ब्रदर्स की कव्वाली पर झूम उठा पूरा सभागार!

पटना: ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में शनिवार को सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने...

पटना: ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान, पटना में शनिवार को सूफी संगीत की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। संस्थान में भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं संस्कृति को युवाओं के बीच बढ़ावा देने वाली संस्था ‘स्पिक मैके’ तथा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से प्रसिद्ध नियाज़ी ब्रदर्स एंड टीम द्वारा भव्य कव्वाली प्रस्तुति का आयोजन किया गया।

संस्थान परिसर में दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत, सूफी परंपरा और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना था।

नियाज़ी ब्रदर्स और उनकी टीम ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से पूरे सभागार को सूफियाना रंग में रंग दिया। उनकी प्रस्तुत कव्वालियों ने श्रोताओं को आध्यात्मिक अनुभूति के साथ भारतीय संगीत की गहराई से भी परिचित कराया।

इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. एन. विजय लक्ष्मी ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ‘स्पिक मैके’ जैसे संगठन भारतीय शास्त्रीय कला और संस्कृति को युवाओं तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य कर रहे हैं, जिससे छात्र अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ पाते हैं।

संस्थान के पंजीयक सुधीर कुमार ने कहा कि भारतीय संगीत और सांस्कृतिक परंपराएँ हमारी अमूल्य धरोहर हैं। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल कला और संस्कृति के प्रति प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें भारतीय परंपराओं की समृद्धि और महत्व को समझने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने कलाकारों की प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया और तालियों की गूंज से उनका उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन संस्थान के सांस्कृतिक जीवन में एक यादगार अवसर साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : नालंदा अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, देश के प्रसिद्ध कवि देंगे काव्य प्रस्तुति!

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top