14
BREAKING NEWS
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU... संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!राजगीर में खेल प्रतिभाओं की खोज का ‘मिशन’ तैयार, 200 से ज्यादा मास्टर ट्रेनर्स को मिली ट्रेनिंग!राशन डीलरों के मुद्दे पर तेजस्वी का CM सम्राट को ‘पत्रवार’, ₹30 हजार मानदेय से लंबित कमीशन तक उठाईं 8 बड़ी मांगें!आधी रात राहत शिविर में पहुंचे पप्पू यादव, खाना चखा तो भड़के; बोले- ‘जली दाल और अधपका चावल’… राघोपुर में खुद बनाया खाना, बांटे 500-500 रुपया!
No menu items available
BREAKING
5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!नदी के बीच तेजस्वी की नाव में निकली हवा, निजी नाव से कराया गया रेस्क्यू; बोले- सरकार की व्यवस्था की भी हवा निकल गई!पटना में गर्भवती विवाहिता की संदिग्ध मौत, नदी किनारे शव जलाने का आरोप!पहले बख्तियारपुर, अब JDU… संजय झा बोले- ‘जनता दल यूनाइटेड’ नहीं, नाम रख दीजिए ‘जनता दल नीतीश’!झारखंड में पत्थर कारोबार पर हाईकोर्ट की तलवार बरकरार, 500-400 मीटर नियम पर फिर टली सुनवाई!नहर में पानी की शिकायत पर खेत तक पहुंचे DM, किसानों से सुनी परेशानी!मां की पुण्यतिथि पर गृह जिले पहुंचे CM सम्राट, गंगटा से 1.05 करोड़ पेंशनधारियों को बड़ा तोहफा!गंगा का पानी घटा तो बढ़ा तेज बहाव का खतरा, लखीसराय प्रशासन की चेतावनी—नदी-नहर से रहें दूर!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

5 लाख का इनामी था, सरेंडर कर जेल भी काटी… अब उसी मनदीप को सरकारी वादे की जमीन का इंतजार!
9 hours ago
सेवा, संगठन और जनसंपर्क… शेखपुरा में BJP ने शुरू की मिशन 2026 की तैयारी?
9 hours ago
लखीसराय में ज्योति से जगमगाया दादी का दरबार, भजनों पर झूमे भक्त; आज 108 सुहागिन महिलाएं करेंगी महा मंगलपाठ!
9 hours ago
CM सम्राट से मिले रेलवे GM, प्रोजेक्ट से लेकर यात्री सुविधा तक मंथन!
9 hours ago
‘फॉलोअर्स बढ़ाने’ का झांसा, होटल में दुष्कर्म का आरोप; SSB ASI पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग और ₹20 हजार वसूली की शिकायत!
9 hours ago

Bihar News : शौर्य, सम्मान और शक्ति प्रदर्शन, वीर कुंवर सिंह जयंती पर लखीसराय में दिखी राजपूत एकजुटता!

लखीसराय में गुरुवार को इतिहास, सम्मान और शक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मौका था वीर कुंवर सिंह की...

लखीसराय में गुरुवार को इतिहास, सम्मान और शक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। मौका था वीर कुंवर सिंह की 249वीं जयंती का, जिसे यहां विजयोत्सव के रूप में मनाया गया।

शहर के बायपास रोड स्थित शिवाय गार्डेन सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में सिर्फ श्रद्धांजलि ही नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और प्रभाव का भी खुला प्रदर्शन देखने को मिला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता साधु शरण सिंह ने की, जबकि बतौर मुख्य अतिथि राम कुमार सिंह मौजूद रहे। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष पारंपरिक “राजपूताना ठाठ-बाट” में शामिल हुए, जिससे माहौल गौरवमयी बन गया।

शुरुआत वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद वक्ताओं ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उनकी वीरता, साहस और अंग्रेजों के खिलाफ उनके संघर्ष की गाथा सुनाई।

कार्यक्रम के दौरान वीर रस से ओत-प्रोत कविताएं गूंजती रहीं—अस्सी वर्षों के हड्डी में, वह जागा जोश पुराना था… जिसने पूरे माहौल को जोश और गर्व से भर दिया।

इस मौके पर समाज के लोगों को प्रतीक स्वरूप पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने युवाओं से सामाजिक सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया।

इसके साथ ही शहर के पंजाबी मोहल्ला स्थित वरिष्ठ पत्रकार डॉ. लक्ष्मी प्रसाद सिंह के आवास पर भी वीर कुंवर सिंह की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंन के चेयरमैन डॉ. ओमप्रकाश शामिल हुए, जिनका आयोजक द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर रंजीत सम्राट, समाजसेवी कामेश्वर मंडल, अभिषेक पटेल, पत्रकार राजेश कुमार एवं सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने वीर कुंवर सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान उनके शौर्य और देशभक्ति को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़े: Bihar News : जहां इलाज नहीं, उम्मीद मिलती है, नालंदा के वेद हॉस्पिटल में सेवा की मिसाल!

कृष्णदेव प्रसाद यादव, लखीसराय.

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top