15
BREAKING NEWS
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!जमानत मिली किसी और को… लेकिन जेल से बाहर निकल गया दूसरा कैदी!आपकी चावल की बोरी असली है या नकली? फारबिसगंज में छापेमारी के बाद उठे सवाल!पटना मरीन ड्राइव पर स्टंटबाजी पड़ी भारी; दो मामलों में FIR दर्ज, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की तैयारी!
No menu items available
BREAKING
शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!लखीसराय की बेटियों ने कबड्डी में गाड़ा जीत का झंडा, U-14 टीम बनी मुंगेर प्रमंडल चैंपियन; बिहार टीम में बनाई जगह!जंतर-मंतर मार्च से पहले दिल्ली में बड़ा पुलिस एक्शन; ममता बनर्जी और केजरीवाल हिरासत में, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को पकड़ा गया!‘भारत के असली बॉस’ कौन? एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, स्टारलिंक की एंट्री पर छिड़ी बहस!रोहिणी आचार्य का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं—‘लोकतंत्र में जनता की मर्जी चलेगी’; SIR विवाद पर आर-पार की लड़ाई का ऐलान!कबड्डी में लखीसराय का दबदबा; दो वर्गों में चैंपियन, एक में उपविजेता; बिहार टीम में बनाई जगह!दिल्ली में आंदोलन, शेखपुरा में हिरासत! क्या प्रदर्शन से पहले ही डर गया जिला प्रशासन?ध्रुव राठी समेत 600 लोग हिरासत में; CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, सड़कों पर कीलें और मेट्रो-ट्रेन पर पाबंदियां!

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शराबबंदी वाले बिहार में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा; पटना में 96 किलो गांजा बरामद, कार जब्त; तस्कर फरार!
10 hours ago
किरण बेदी ने मोतिहारी SP स्वर्ण प्रभात को दी बधाई, ड्रग्स के खिलाफ अभियान की तारीफ; 100 से अधिक लोगों को सजा दिलाने का दावा!
10 hours ago
बिहार में EOU का बड़ा एक्शन; शराब के साथ जब्त स्कॉर्पियो की नीलामी में गड़बड़ी, दारोगा राजेन्द्र राम गिरफ्तार!
10 hours ago
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल; रत्न संजय को लॉ एंड ऑर्डर की कमान, पटना से अरवल तक बदले कई अधिकारी!
10 hours ago
लाल गाड़ी का तारेगना स्टेशन पर बड़ा एक्शन; 204 बेटिकट यात्री पकड़े गए, रेलवे ने वसूला 1.21 लाख रुपये जुर्माना!
10 hours ago

Jharkhand: हजारीबाग में हाथियों ने मचाई तबाही—एक की मौत, कई घायल!

हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड में शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल...

हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड में शुक्रवार रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कई गांवों में घरों और दुकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सबसे पहले केंदुआ (पंचायत चुगलामो) गांव पहुंचा, जहां हमला कर रूपलाल यादव की मौत हो गई। इसके बाद हाथी तुर्कबाद होते हुए गैड़ा गांव की ओर बढ़े।

गैड़ा गांव में हाथियों ने पीडीएस दुकानदार युगल पासवान पर हमला कर दिया, जिससे उनका एक हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उनकी जान बचाई गई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण सक्रिय हो गए। गैड़ा के उप मुखिया चंद्रदीप पाण्डेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि हाथियों का यह झुंड अक्सर इसी रूट से गुजरता है और रात के समय ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक खतरा बढ़ जाता है।

इस दौरान वन विभाग की टीम भी पूरी रात मौके पर मौजूद रही और हाथियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी। ग्रामीणों ने वन विभाग की तत्परता की सराहना की, हालांकि लोग अब भी दहशत में हैं।

हाथियों का झुंड आगे बढ़ते हुए बसरामो गांव भी पहुंचा, जहां कुर्बान मियां की दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। हाथियों ने दुकान में रखा सामान नष्ट कर दिया और खाद्य सामग्री भी खा गए, जिससे दुकानदार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही हाथियों के स्थायी मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़े: Jharkhand: मेड इन इंडिया चिप लॉन्च में जमशेदपुर की बेटी तनिषा करेंगी पीएम से संवाद!

शशांक शेखर, हजारीबाग (झारखण्ड)

Mahuaa News

Author at mahuaanews.com
Scroll to Top